मध्यप्रदेश में आज 221 नए मामले सामने आए और सात लोगों जान चली गई। राज्य में कुल मामलों की संख्या 13,186 हो गई है, जिनमें 2545 मामले सक्रिय हैं और 557 लोगों की मौत हो चुकी है।
तेलंगाना में 983 नए मामले, चार की मौत
तेलंगाना में आज कोरोना के 983 नए मामले दर्ज किए गए और चार की मौत हो गई। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 14,419 हो गई है और मौत का आंकड़ा 247 पहुंच गया है। राज्य में फिलहाल 9000 मामले सक्रिय हैं और अब तक 5172 लोग ठीक हो चुके हैं।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एएनआई की संपादक को दिए साक्षात्कार में कहा कि 'अभी दिल्ली में कोरोना के सामुदायिक प्रसार की स्थिति नहीं है, चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।
तमिलनाडु में लागू वीकेंड लॉकडाउन को लेकर चेन्नई में सड़कें सुनसान दिख रही हैं।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोंडा में अधिकारियों के साथ कोरोना की वर्तमान स्थिति पर समीक्षा बैठक की।
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक, देशभर में 27 जून तक परीक्षण किए गए नमूनों की कुल संख्या 82,27,802 है। जिनमें पिछले 24 घंटे में 2,31,095 नमूनों का परीक्षण किया गया।
महाराष्ट्र सरकार ने आज से पूरे राज्य में सैलून खोलने की इजाजत दे दी है। इसके लिए शनिवार से ही सैलून मालिकों ने अपनी दुकानों को सैनिटाइज करना शुरू कर दिया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे अपने रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के जरिए देश को संबोधित करेंगे।
बिहार में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 301 मामले सामने आए और दो लोगों की मौत हो गई। राज्य में इस महामारी से अब तक कुल 58 लोगों की जान गई है। अधिकारियों ने बताया कि इन नए मामलों के साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 8,979 हो गई।
असम के गुवाहाटी शहर में 28 जून शाम सात बजे से 14 दिनों के लिए पूर्ण लॉकडाउन लागू किया जाएगा। शासन की ओर से इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं। कोविड-19 महामारी के मद्देनजर लॉकडाउन को बहुत सख्ती से लागू किया जाएगा। -मुन्ना प्रसाद गुप्ता, पुलिस आयुक्त, गुवाहाटी