केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज दिल्ली के छतरपुर क्षेत्र में राधा स्वामी ब्यास में कोरोना केयर सेंटर का दौरा करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 'हमने दिल्ली के आरामदायक सरकारी कार्यालयों से नहीं बल्कि जमीनी तौर पर लोगों से मिले फीडबैक के बाद फैसले लिए हैं।'
भारत सरकार की ओर से बताया गया कि केंद्र ने परीक्षण के लिए आवश्यक 1.57 लाख आरएनए निष्कर्षण किट भी प्रदान किए हैं और 2.84 लाख वीटीएम (वायरल ट्रांसपोर्ट माध्यम) और कोरोना नमूनों के संग्रह के लिए स्वैब भी उपलब्ध कराए हैं।
भारत सरकार की ओर से बताया गया कि भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने दिल्ली में काम कर रहीं 12 लैब को अब तक 4.7 लाख आरटी-पीसीआर टेस्ट करने के लिए डायग्नोस्टिक मटेरियल की आपूर्ति की है।
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक, देशभर में 26 जून तक कोरोना के लिए परीक्षण किए गए नमूनों की कुल संख्या 79,96,707 है। जिसमें पिछले 24 घंटे में परीक्षण किए गए नमूनों की संख्या 2,20,479 है।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 18,552 नए मामले सामने आए हैं और 384 लोगों की मौत हुई है।
वंदे भारत मिशन के तहत पेरिस के चार्ल्स डी गॉल अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से एयर इंडिया का विशेष विमान भारतीय नागरिकों के लेकर केरल के कोच्चि के लिए रवाना हुआ।