कर्नाटक पुलिस ने लॉकडाउन के दौरान मस्जिद में इकट्ठा होकर नमाज पढ़ने को लेकर 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि कलबुर्गी जिले में कोरोना वायरस लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए एक मस्जिद में नमाज पढ़ने पर मंगलवार को 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने कहा कि मंगलवार को नमाज में हिस्सा लेने वाले दो और लोगों की तलाश जारी है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमने मंगलवार शाम को टी बोमनहल्ली मस्जिद से 14 लोगों को गिरफ्तार किया।
अधिकारी ने कहा कि कुल 16 लोग नमाज के लिए मस्जिद में एकत्र हुए थे। जब पुलिस को सूचना मिली तो वो वहां पहुंची लेकिन उनमें से दो लोग भागने में सफल रहे। कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लॉकडाउन के तहत धार्मिक समारोहों में लोगों के इकट्ठा होने पर प्रतिबंध है।