या
सब्सक्रिप्शन लें, अतिरिक्त 4 महीने फ्री {{/show_subscribe}}केरल के कन्नूर जिले में कोरोना से संक्रमित 63 वर्षीय महिला की मौत हो गई। इसी के साथ केरल में मरने वालों की संख्या छह हो गई है।
चंडीगढ़ में आज 28 नए मामले सामने आए और एक की मौत हो गई। केंद्र शासित प्रदेश में कुल मामलों की संख्या अब 266 हो गई है और मरने वालों की संख्या चार है: स्वास्थ्य विभाग, चंडीगढ़
हरियाणा में आज 29 नए मामले
हरियाणा में आज 29 नए मामले रिपोर्ट किए गए। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 1213 हो गई हैः राज्य स्वास्थ्य विभाग
झारखंड में आज कोरोना के 14 नए मामले सामने आए। राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या 403 हो गई हैः स्वास्थ्य सचिव
शिमला में आज खुली नाई की दुकानें
कोरोना वायरस लॉकडाउन के चौथे चरण में शिमला में आज नाई की दुकानें और सैलून खोले गए।
महाराष्ट्र में आज कोरोना के 2436 नए मामले सामने आए, 1186 लोग ठीक हो गए और 60 लोगों की मौत हो गई। राज्य में पॉजिटिव मामलों की संख्या 52,667 हो गई है, जिनमें 15,786 लोग ठीक हो चुके हैं और अब तक 1695 लोगों की जानें जा चुकी हैं: स्वास्थ्य विभाग
गुजरात में बीते 24 घंटे में 405 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 14468 हुई
गुजरात में पिछले 24 घंटे में 405 नए मामले रिपोर्ट किए गए। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 14,468 हो गई है, जिनमें 6636 ठीक हो गए हैं और अब तक राज्य में कोरोना के कारण मरने वालों की संख्या 888 पहुंच गई है।
पश्चिम बंगाल में आज 149 नए मामले
पश्चिम बंगाल में आज 149 नए पॉजिटिव मामले दर्ज किए गए। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 3816 हो गई है।
कर्नाटक में 93 नए मामले मिले हैं और दो लोगों की मौत हो गई है। कुल मामलों की संख्या 2182 हो गई है। मरने वालों की संख्या 44 है। सक्रिय मामलों की संख्या 1431 है :कर्नाटक स्वास्थ्य विभाग
राज्य में कोरोना लॉकडाउन के दौरान 419 एफआईआर दर्ज
राज्य में कोरोना लॉकडाउन के दौरान महाराष्ट्र पुलिस की साइबर सेल द्वारा कुल 419 एफआईआर दर्ज की गई और 223 लोगों को गिरफ्तार किया गया :महाराष्ट्र पुलिस
केरल में आज 49 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। राज्य में कोरोना सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 359 हो गई :केरल स्वास्थ्य विभाग
शराब की दुकान के बाहर लोगों की लंबी कतारें
कल से बंगलूरू में 3500 बसें चलेंगी। एक बस में क्षमता के आधार पर अधिकतम 30 यात्रियों की अनुमति होगी :बंगलूरू महानगर परिवहन निगम
दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 635 नए मामले सामने आए हैं और 231 मरीज ठीक हुए हैं। इसके बाद संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 14 हजार के पार हो गया है। राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना के कुल मामले 14,053 हो गए हैं। अब तक 276 लोगों की मौत हो चुकी है।
कर्नाटक के हुबली से 1,532 यात्रियों को लेकर एक श्रमिक विशेष ट्रेन बिहार में दरभंगा के लिए रवाना हुई।
झारखंड स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राज्य में कोरोना पॉजिटिव के कुल मामले बढ़कर 378 हो गए हैं। इनमें से 148 लोग ठीक हो चुके हैं। अभी 226 सक्रिय मामले हैं।
पिछले एक हफ्ते में साढ़े तीन हजार कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। 3314 लोगों का घर पर ही कोरोना का इलाज चल रहा है: अरविंद केजरीवाल
दिल्ली में सरकारी और निजी अस्पतालों में कोविड-19 के लिए 4,500 बिस्तर हैं और इनमें से 2,000 पर अभी मरीज हैं: अरविंद केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 2000 नए बेड आज से निजी अस्पतालों में कोरोना मरीजों के लिए उपलब्ध होंगे।
बिहार में कोविड-19 के 180 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 2,574 हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि नए मामलों में से नवादा और पूर्वी चम्पारण में 11-11 और राजधानी पटना में चार नए मामले सामने आए हैं।
सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि अगले 10 दिनों के लिए मध्य सीटों की बुकिंग के साथ एयर इंडिया को गैर-अनुसूचित विदेशी उड़ानों को संचालित करने की अनुमति दी जाती है। लेकिन इसके बाद बॉम्बे हाईकोर्ट के उस आदेश का पालन करना होगा, जिसमें कहा गया है कि यात्रा के दौरान बीच की एक सीट खाली छोड़नी होगी। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र द्वारा बॉम्बे हाईकोर्ट के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान यह बात कही।
बंगलूरू के केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आज सुबह नौ बजे तक पांच विमान उतरे हैं, 17 रवाना हुए हैं और नौ रद्द हुई हैं।
राजस्थान स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राज्य में आज सुबह नौ बजे तक कोरोना पॉजिटिव के 72 नए मामले सामने आए हैं, आज कोरोना से कोई मौत नहीं हुई है। राज्य में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 7100 हो गई है।
केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कोरोना लॉकडाउन के बीच दिल्ली में अपने आवास पर ईद की नमाज अदा की।