फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in India Live Updates: दिल्ली पुलिस के कंट्रोल रूम में कोरोना, पांच दिन के लिए सील

Fri, 22 May 2020 12:03 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

  • तमिलनाडु में आज कोरोना के 776 नए मामले रिपोर्ट किए गए और सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 400 मरीज आज ठीक हो गए।
  • सीआरपीएफ में आज नौ नए मामले रिपोर्ट किए गए। सीआरपीएफ में कुल 335 मामले हो गए हैं और दो की मौत हुई है।
  • बीएसएफ में पिछले 24 घंटे में कोरोना का कोई मामला सामने नहीं आया है। अब तक 274 जवानों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।
  • आईटीबीपी में पिछले 24 घंटे में कोई नया मामला नहीं आया। आईटीबीपी में अब तक कोरोना के 119 मामले मिले हैं। 
  • दिल्ली में गुरुवार को कोरोना संक्रमण के 571 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही देश की राजधानी में संक्रमितों की कुल संख्या 11,659 तक पहुंच गई।
  • देशभर में पिछले 24 घंटे में 5609 नए मामले सामने आए हैं और 132 लोगों की मौत हुई है। 
  • भारत में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 1,12,359 हो गई है, जिसमें से 63,624 सक्रिय मामले हैं, 45,300 लोग ठीक हो चुके हैं और 3,435 लोगों की मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन
भारत में कोरोना वायरस - फोटो : PTI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:12 PM, 21-May-2020

दिल्ली पुलिस के कंट्रोल रूम में कोरोना, पांच दिन के लिए सील

दिल्ली पुलिस ने जानकारी दी है कि उसके वायरलैस कंट्रोल रूम में पांच लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इस वजह से कंट्रोल रूम को पांच दिन के लिए सील कर दिया गया है। इसके साथ ही वहां कार्यरत 30 कर्मचारियों को घर में ही पृथक रहने की सलाह दी गई है।

विमान यात्रियों के लिए गाइडलाइन जारी
केंद्र सरकार ने विमान यात्रियों के लिए नई गाइडलाइन जारी की हैं। 
यहां पढ़ें पूरी गाइडलाइन

त्रिशूर में 73 वर्षीय महिला की मौत
त्रिशूर में गुरुवार को कोरोना के कारण 73 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई। 20 मई को मुंबई से केरल लौटने पर सांस में तकलीफ के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। -केरल सरकार

पश्चिम बंगाल में 94 और मामले, संक्रमितों की कुल संख्या 3197 हुई
पश्चिम बंगाल में आज कोरोना के 94 और मामले रिपोर्ट किए गए। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 3197 हो गई हैः राज्य स्वास्थ्य विभाग

मुंबई: धारावी में जुटी भीड़
मुंबई के धारावी में अपने गृह राज्य जाने के लिए बस में सवार होने के लिए गुरुवार को प्रवासी मजदूरों की भीड़ जुटी।

हरियाणा में कोरोना के 38 नए मामले
हरियाणा में आज कोरोना के 38 नए मामले सामने आए। इसी के साथ यहां कुल मामले 1031 हो गएः राज्य स्वास्थ्य विभाग

25 मई से भारतीय एयरलाइंस हर हफ्ते 8428 फ्लाइट संचालित करेंगी
25 मई से भारतीय एयरलाइंस हर हफ्ते 8428 फ्लाइट संचालित करेंगी। यह सिलसिला 25 अगस्त तक जारी रहेगा। सरकार ने फ्लाइट को लॉकडाउन से छूट दे दी है।

अब यहां भी होगी आरक्षित टिकटों की बुकिंग और रद्द की सुविधा
आरक्षित टिकटों की बुकिंग और रद्द की सुविधा पोस्ट ऑफिस, यात्री टिकट सुविधा केंद्र और अधिकृत IRCTC एजेंट्स के पास भी उपलब्ध होगीः रेल मंत्रालय

मुंबई में आज कोरोना के 1382 नए मामले
मुंबई में आज कोरोना के 1382 नए मामले रिपोर्ट किए गए। शहर में संक्रमण के कुल मामले 25,317 हो गएः बीएमसी

बिहार में सात और नए मामले
बिहार में सात और नए मामले सामने आए। इसी के साथ राज्य में कुल मामले 1987 हो गएः सरकार

कल से खुल जाएंगे रेलवे के रिजर्व टिकट काउंटर
कल से खुल जाएंगे रेलवे के रिजर्व टिकट काउंटर। जोनल रेलवे को फैसला करना है कि कितने काउंटर खोले जाएंगेः रेलवे बोर्ड
 

आरपीएफ ने ठगी के आरोप में 14 लोगों को गिरफ्तार किया
रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने ठगी के आरोप में 14 लोगों को गिरफ्तार किया, जिनमें आठ आईआरसीटीसी एजेंट शामिल हैं। टिकटों की कीमत 6,36,727 रुपये हैः रेलवे 
   
 

09:56 PM, 21-May-2020

झारखंड में कोरोना वायरस मरीजों की कुल संख्या 303 पहुंची। 
 
 

09:45 PM, 21-May-2020

राजस्थान में आज कोरोना के 212 पॉजिटिव मामले

राजस्थान में आज कोरोना के 212 पॉजिटिव मामले सामने आए। इसी के साथ राज्य में कुल मामलों की संख्या 6227 हो गईः राजस्थान स्वास्थ्य विभाग

छत्तीसगढ़ में कुल 128 मामले
छत्तीसगढ़ में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब 128 हो गई है: राज्य स्वास्थ्य विभाग
 

विज्ञापन
09:37 PM, 21-May-2020

कल सोनिया गांधी द्वारा बुलाई गई विपक्षी दलों की बैठक में हिस्सा लेंगे उद्धव ठाकरे

महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे कल कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा बुलाई गई विपक्षी दलों की वीडियो कॉन्फ्रेंस बैठक में शामिल होंगे: शिवसेना नेता संजय राउत से एएनआई
 
आप नहीं लेगी बैठक में हिस्सा
आम आदमी पार्टी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा कल बुलाई गई विपक्षी दलों की वीडियो कॉन्फ्रेंस बैठक में हिस्सा नहीं लेगी: आप नेता संजय सिंह
 

09:21 PM, 21-May-2020

उत्तराखंड में संक्रमितों की कुल संख्या 146 हुई

उत्तराखंड में कोरोना के 24 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में कुल संख्या 146 हो गई है।

असम में चार और पॉजिटिव मामले
असम में चार और पॉजिटिव मामले सामने आए। यहां कुल मामलों की संख्या 203 हो गई हैः स्वास्थ्य मंत्री हेमंत विस्व सरमा

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने की बैठक
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से केरल, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात और तमिलनाडु के सीएम और कैबिनेट मंत्रियों के साथ पश्चिमी घाट से संबंधित पारिस्थितिक रूप से संवेदनशील क्षेत्र की अधिसूचना से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की: पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय
 

विज्ञापन
08:52 PM, 21-May-2020

हिमाचल प्रदेश में आज कोरोना के 31 नए मामले

हिमाचल प्रदेश में आज कोरोना के 31 नए मामले रिपोर्ट किए गए। राज्य में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 141 हो गई है, जिनमें से 83 सक्रिय हैं: आरडी धीमान, राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) स्वास्थ्य

गोवा में आज दो नए मामले
गोवा में आज दो नए मामले सामने आए। कुल मामले 52 हो गए। 

08:49 PM, 21-May-2020

महाराष्ट्रः 45 वर्षीय महिला कॉन्स्टेबल की कोरोना से मौत

महाराष्ट्रः ठाणे पुलिस स्टेशन में तैनात 45 वर्षीय महिला कॉन्स्टेबल की कोरोना से मौत। कोरोना से पहली महिला पुलिसकर्मी की मौत हुई है। 

08:27 PM, 21-May-2020

गुजरात में पिछले 24 घंटे में 371 नए मामले

गुजरात में पिछले 24 घंटे में 371 नए मामले सामने आए। राज्य में कुल मामलों की संख्या 12,910 हो गई है, जिनमें 5488 ठीक हो गए हैं और 773 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। वहीं, अहमदाबाद में कोरोना वायरस संक्रमण के 233 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही यहां कुल संक्रमितों की संख्या 9,449 हो गई है।

झारखंज में नौ और नए मामले सामने आए
झारखंज में नौ और नए मामले सामने आए। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 302 हो गई हैः झारखंड के स्वास्थ्य सचिव नितिन मदन कुलकर्णी

08:24 PM, 21-May-2020

महाराष्ट्र में आज 2345 नए मामले और 64 लोगों की मौत

महाराष्ट्र में आज 2345 नए मामले सामने आए और 64 लोगों की मौत हो गई। राज्य में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 41,642 हो गए और राज्य में अब तक 1454 लोगों की मौत हो चुकी हैः स्वास्थ्य विभाग

08:20 PM, 21-May-2020

आयुष्मान भारत के एक करोड़ लाभार्थी होने के पीछे सबसे बड़ी वजह है कि यह बहुत ही आसान ऐप है और सबको आसानी से समझ में आ जाता है। आरोग्य सेतु ऐप आज भारत के 10 करोड़ लोग इस्तेमाल कर रहे हैं: अतिरिक्त सीईओ, राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण और आयुष्मान भारत प्रधान मंत्री जन आरोग्य योजना

08:18 PM, 21-May-2020

घरेलू उड़ानों के लिए किराया 2000 से 18600 रुपये के बीच होगा- उड्डयन मंत्रालय

नागरिक उड्डयन मंत्रालय के मुताबिक घरेलू उड़ानों के लिए किराया 2000 से 18,600 रुपये के बीच होगा।
 

08:17 PM, 21-May-2020

मध्य प्रदेश सरकार ने ग्रीन जोन में सैलून और ब्यूटी पार्लरों के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की है, जिसमें सात दिशानिर्देश दिए गए हैं।

08:07 PM, 21-May-2020

महाराष्ट्र में अंतर-जिला यात्रा पर लगाई गई रोक

महाराष्ट्र में अंतर-जिला यात्रा पर रोक लगाई गई है। रेलवे बोर्ड ने कहा है कि जिन यात्रियों ने टिकट लिए थे, वे रद्द कर दिए जाएंगे। सभी को पूरा पैसा वापस किया जाएगा।
 

07:52 PM, 21-May-2020

राज्य में अंतर जिला चेक पोस्ट पर हेल्थ स्क्रीनिंग नहीं होगी-कर्नाटक सरकार

कर्नाटक सरकार ने कहा है कि राज्य में अंतर जिला चेक पोस्ट पर हेल्थ स्क्रीनिंग नहीं होगी। पब्लिक ट्रांसपोर्ट वाली एजेंसियों को सफर से रहले ही हेल्थ स्क्रीनिंग करनी होगी।

07:29 PM, 21-May-2020

मुंबई के धारावी में आज कोरोना के 47 नए मामले

मुंबई के धारावी में आज कोरोना के 47 नए मामले सामने आए। इसी के साथ यहां संक्रमण के कुल 1425 मामले हो गए और अब तक 56 लोगों की मौत हुई हैः बृहन्मुंबई नगर निगम

गुजरात से 9,18,000 प्रवासी श्रमिकों को उनके गृह राज्यों में भेजा गया
बुधवार तक 633 ट्रेनों से 9,18,000 प्रवासी श्रमिकों को उनके गृह राज्यों में भेजा गया है: गुजरात मुख्यमंत्री कार्यालय

07:16 PM, 21-May-2020

पंजाब में आज 23 नए मामले

पंजाब में आज 23 नए मामले सामने आए। यहां कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2028 हो गई हैः राज्य स्वास्थ्य विभाग

07:08 PM, 21-May-2020

विभिन्न स्थानों पर दिशानिर्देशों का उल्लंघन हो रहा है-गृह मंत्रालय

गृह मंत्रालय ने राज्यों से कहा है कि विभिन्न स्थानों पर दिशानिर्देशों का उल्लंघन हो रहा है। राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को सभी कोरोना उपायों का सख्ती से पालन करना चाहिए। स्थानीय अधिकारियों को दिशानिर्देश लागू कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने चाहिएः गृह मंत्रालय के प्रवक्ता 
 

07:03 PM, 21-May-2020

हिमाचल प्रदेश: स्वास्थ्य सेवा निदेशक डॉ. अजय कुमार गुप्ता को भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की धारा सात और आठ के तहत गिरफ्तार करने के बाद आज सस्पेंड कर दिया गया। अब संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य सेवा डॉ. भारत भूषण कटोच को स्वास्थ्य सेवा निदेशक के पद का अतिरिक्त प्रभार मिला है। 

07:01 PM, 21-May-2020

ओडिशा में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 1103 हो गई

ओडिशा में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 1103 हो गई है, जिनमें 393 ठीक, सात मौतें और 703 सक्रिय मामले हैं: सूचना और जनसंपर्क विभाग, ओडिशा सरकार

06:41 PM, 21-May-2020

तमिलनाडु में आज 776 नए मामले, सात मौतें, 400 मरीज हुए ठीक

तमिलनाडु में आज कोरोना के 776 नए मामले रिपोर्ट किए गए और सात लोगों की मौत हो गई। इनमें से 567 मामले चेन्नई से हैं। राज्य में कुल पॉजिटिव मामले 13,967 हो गए हैं। आज 400 मरीजों को छुट्टी दे दी गई है: राज्य के स्वास्थ्य मंत्री

06:37 PM, 21-May-2020

असमः 14 दिन का क्वारंटीन पूरा नहीं तो होगी कार्रवाई

अगर कोई शख्स बाहर से आकर 14 दिन का क्वारंटीन पूरा नहीं करेगा तो उसके खिलाफ केस दर्ज करके कार्रवाई होगी। कोई कितनी भी सिफारिश लगाए, बख्शा नहीं जाएगाः असम के स्वास्थ्य मंत्री

उत्तराखंड के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में एक सितंबर से नामांकन
उत्तराखंड के प्रधान सचिव ने विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में एक सितंबर से नए नामांकन करने की अनुमति दी है।

06:13 PM, 21-May-2020

हिमाचल प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 137

हिमाचल प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 137 हो गई है, जिनमें 51 ठीक हो चुके हैं और तीन की मौत हुई है। राज्य में सक्रिय मामले 79 हैं: राज्य स्वास्थ्य विभाग

कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 143 नए मामले
कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 143 नए मामले सामने आए। राज्य में कुल आंकड़ा 1605 हो गई है। अभी 992 सक्रिय मामले हैं: राज्य स्वास्थ्य विभाग

झारखंड में कुल मामलों की संख्या 293 हुई
झारखंड में आज तीन नए मामले दर्ज किए गए। राज्य में कुल मामलों की संख्या 293 हो गई हैः झारखंड के स्वास्थ्य सचिव नितिन मदन कुलकर्णी

916 विदेशियों को छोड़ने के लिए दिल्ली हाई कोर्ट में एक याचिका
दिल्ली में क्वारंटीन किए गए निजामुद्दीन मरकज से संबंधित 916 विदेशियों को छोड़ने के लिए दिल्ली हाई कोर्ट में एक याचिका दाखिल की गई।

 उड्डयन मंत्रालय वंदेभारत मिशन के लिए प्राइवेट एयरलाइन से भी बात कर रही-विदेश मंत्रालय
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि उड्डयन मंत्रालय वंदेभारत मिशन के लिए प्राइवेट एयरलाइन से भी बात कर रही है। अब तक 23475 लोग स्वदेश लौट चुके हैं।

06:01 PM, 21-May-2020

महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे नए हैं और कार्रवाई करने से डरते हैं- देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि कोरोना से निपटने में महाराष्ट्र सरकार की सबसे बड़ी समस्या अनिश्चितता है। मुंबई के सरकारी अस्पतालों में कोरोना रोगियों के लिए कोई बेड नहीं है, जबकि प्राइवेट अस्पतालों में आईसीयू की आधी क्षमता खाली है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे नए हैं और कार्रवाई करने से डरते हैं। वह नौकरशाही पर बहुत निर्भर करते हैं। 

05:52 PM, 21-May-2020

मुंबई से लौटे 55 वर्षीय व्यक्ति ने क्वारंटीन सेंटर में की आत्महत्या

मुंबई से लौटे 55 वर्षीय व्यक्ति ने मंगलूरू के क्वारंटीन सेंटर में कोरोना के भय से आत्महत्या कर ली।
 

05:49 PM, 21-May-2020

आयुष्मान भारत योजना को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे- डॉ. हर्षवर्धन

आयुष्मान भारत योजना के एक साल से अधिक हो गए। इस दौरान एक करोड़ से ज्यादा लोगों को इसका लाभ हुआ। हम इस योजना को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे और दिन-ब-दिन इसे बेहतर बनाते हुए इसका विस्तार करेंगे। गरीबों की भलाई के लिए, इस योजना को हमेशा आशीर्वाद के रूप में याद किया जाएगा: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन

05:43 PM, 21-May-2020

सीआरपीएफ में आज नौ नए मामले, संक्रमितों की कुल संख्या 335 हुई

सीआरपीएफ में आज नौ नए मामले रिपोर्ट किए गए। सीआरपीएफ में कुल 335 मामले हो गए हैं और दो की मौत हुई है। 121 जवानों का इलाज चल रहा हैः सीआरपीएफ

05:20 PM, 21-May-2020

चंडीगढ़ में कोरोना के मामले बढ़कर 216 हो गए

चंडीगढ़ में कोरोना के मामले बढ़कर 216 हो गए हैं। तीन लोगों की जान गई है। अभी यहां 48 सक्रिय मामले हैं।

05:17 PM, 21-May-2020

बीएसएफ में पिछले 24 घंटे में कोरोना का कोई मामला सामने नहीं आया

बीएसएफ में पिछले 24 घंटे में कोरोना का कोई मामला सामने नहीं आया है। अब तक 274 जवानों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। अभी 87 सक्रिय मामले हैं।

कांस्टेबल दीपक नाथूराम सावंत की कोरोना से मौत
कांस्टेबल दीपक नाथूराम सावंत के दुर्भाग्यपूर्ण निधन के बारे में सूचित करने का अफसोस है। सावंत कोरोना वायरस से जूझ रहे थे। महाराष्ट्र पुलिस के DGP और सभी रैंक के अधिकारी सावंत परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हैं: महाराष्ट्र पुलिस

05:15 PM, 21-May-2020

दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने दिल्ली सरकार को लिखा पत्र

दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने डीडीए, दिल्ली पुलिस, एमसीडी और दिल्ली सरकार को पत्र लिखकर कहा है कि लोगों को राहत पहुंचाने के लिए लाइसेंस का स्वचालित नवीकरण करें और भुगतान में भी छूट दें।

05:12 PM, 21-May-2020

आईटीबीपी में पिछले 24 घंटे में कोई नया मामला नहीं

आईटीबीपी में पिछले 24 घंटे में कोई नया मामला नहीं आया। आईटीबीपी में अब तक कोरोना के 119 मामले मिले हैं। अब तक 67 जवान ठीक हो चुके हैं।

04:31 PM, 21-May-2020

दिल्ली में लगातार तीसरे दिन 500 से अधिक नए मामले 

दिल्ली में गुरुवार को कोरोना संक्रमण के 571 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही देश की राजधानी में संक्रमितों की कुल संख्या 11,659 तक पहुंच गई। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की संख्या 194 हो गई है। इससे पहले, 20 मई को एक ही दिन में सर्वाधिक 534 नए मामले सामने आए थे। यह लगातार तीसरा दिन है, जब दिल्ली में एक ही दिन में 500 से अधिक नए मरीज सामने आए हैं।

04:29 PM, 21-May-2020

उत्तराखंड: नितेश कुमार झा को राज्य स्वास्थ्य सचिव के पद से हटाया गया

उत्तराखंड: कोरोना काल के बीच नितेश कुमार झा को राज्य स्वास्थ्य सचिव के पद से हटा दिया गया है, उनकी जगह अमित सिंह नेगी को नियुक्त किया गया है।

04:17 PM, 21-May-2020

बिहार में संक्रमितों की संख्या हुई 1872, आज आए 96 नए मामले

बिहार में आज कोरोना के 96 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में कुल मामलों की संख्या 1872 हो गई है। 

 

04:14 PM, 21-May-2020

उत्तराखंड में आज कोरोना के 10 मामले रिपोर्ट किए गए

उत्तराखंड में आज कोरोना के 10 मामले रिपोर्ट किए गए। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 132 हो गई है, जिनमें 77 सक्रिय हैं, 54 ठीक हो गए हैं और एक की मौत हो गई हैः राज्य स्वास्थ्य विभाग 

03:24 PM, 21-May-2020

हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि घरेलू उड़ानों को शुरू करने के हमारे अनुभव के आधार पर हमें कुछ प्रक्रियाओं में बदलाव करना पड़ सकता है। तभी हम अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के बारे में सोचेंगे। 

03:20 PM, 21-May-2020

देश के सभी एयरपोर्ट को 25 मई से विमानों के लिए तैयार रहने को कहा गया है। मंत्रालय के द्वारा इसके लिए नए दिशा निर्देश भी जारी किए गए हैं। अनुभव के बाद उड़ानों की संख्या बढ़ाई जाएंगी। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता चेन्नै से उड़ाने शुरू होंगी।

03:19 PM, 21-May-2020

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि 25 मार्च के बाद से विशेष उड़ान के तहत पांच लाख किलोमीटर तक का सफर तय किया गया, इस दौरान देश के अलग-अलग हिस्सों में कोरोना वायरस से जुड़ी सामग्री को राज्यों तक पहुंचाया गया। विदेश से भी मेडिकल सामान देश में लाया गया है।

 

03:18 PM, 21-May-2020

हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि जब हमने पांच मई को वंदे भारत मिशन की घोषणा की थी तब हम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मिले। 21 मई को शारीरिक रूप से हम जो मिल रहे हैं, वह इस तथ्य का प्रतिबिंब है कि हमने स्थिति को फिर से सामान्य बनाने और फिर से शुरू करने में अधिक विश्वास प्राप्त किया है।

03:09 PM, 21-May-2020

वंदे भारत मिशन के तहत अब तक 20 हजार भारतीय वापस आए

नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि वंदे भारत मिशन के तहत अभी तक 20 हजार भारतीयों को वापस लाया जा चुका है हालांकि, कुछ देश लोगों को वापस लाने की इजाजत नहीं दे रहे हैं, ऐसे में परेशानी आ रही है। उन्होंने कहा कि अभी लोगों को वापस लाने की रफ्तार बढ़ेगी।

03:03 PM, 21-May-2020

पटना एयरपोर्ट घरेलू उड़ानों के लिए तैयार

पटना के जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा के निदेशक भूपेश सीएच नेगी ने कहा कि हमारा लक्ष्य जहां तक संभव हो सके संपर्क रहित यात्रा सुनिश्चित करने की है। टिकट और आईडी वेब कैम के जरिए चेक किए जाएंगे। सोशल डिस्टेंसिंग के लिए फर्श पर निशान बनाए गए हैं और हैंड सैनिटाइजर लगाए गए हैं। हम लोगों को कम सामान लाने के लिए कह रहे हैं।
 

03:00 PM, 21-May-2020

मुंबई पुलिस के एक एएसआई का निधन

मुंबई में कोरोना संक्रमण की वजह से मुंबई पुलिस के एक एएसआई भिवसेन हरिभआऊ पिंगले का निधन हो गया है।
 

02:58 PM, 21-May-2020

राजस्थान में 131 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 6146 हुई

राजस्थान स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राज्य में दोपहर दो बजे तक कोरोना पॉजिटिव के 131 नए मामले दर्ज किए गए हैं, तीन लोगों की मौत हुई है, 18 लोग ठीक हो चुके हैं और 41 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 6146 हो गई है और 150 लोगों की मौत हो चुकी है। 
 
 

02:46 PM, 21-May-2020

केरल में लॉटरी टिकटों की बिक्री शुरू

लॉकडाउन 4.0 के दौरान केरल में लगभग दो महीने बाद लॉटरी टिकटों की बिक्री शुरू हुई। तिरुवनंतपुरम में एक रिटेल लॉटरी टिकट विक्रेता रमेशन बी ने कहा कि हम बिक्री में गिरावट देख रहे हैं क्योंकि लोग अभी भी कोरोना लॉकडाउन के कारण घरों से नहीं निकल रहे हैं।

02:28 PM, 21-May-2020

भाजपा सांसद अजय भट्ट ने कहा कि नेपाल सरकार ने अभी तक अनुमति नहीं दी है। लोग 'पास' मिलन के बाद यहां आ रहे हैं और यह कहते हुए यहां से गुजर रहे हैं कि वे इसी क्षेत्र से हैं, जबकि वे नेपाल के रहने वाले हैं। मैंने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय से बात की है और गृह मंत्री अमित शाह से भी बात करूंगा।

02:24 PM, 21-May-2020

उत्तराखंड के बनबासा में 500 नेपाली श्रमिकों ने किया प्रदर्शन

उत्तराखंड में चंपावत के बनबासा में नेपाली श्रमिकों ने नेपाल सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। श्रमिकों का आरोप है कि नेपाल सरकार उन्हें वापस आने की अनुमति नहीं दे रहा है। एसडीएम दयानंद सरस्वती ने कहा कि लगभग 500 लोग यहां एकत्र हुए हैं, हमने नेपाल को सूचित किया है। हम जिलाधिकारी के निर्देशानुसार काम करेंगे।

01:54 PM, 21-May-2020

मुंबई के कांदिवली में भारी संख्या में जमा हुए प्रवासी मजदूर

उत्तर प्रदेश के लिए मुंबई के बोरीवली से रवाना होने वाली तीन ट्रेनों में से दो ट्रेनों को रद्द करने के बाद कांदिवली के महावीर नगर में बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर इकट्ठा हो गए। मजदूरों ने वहां मौजूद अधिकारियों से अपने गृह राज्यों में भेजने का अनुरोध किया। वहीं, पुलिस उनसे जगह खाली करने का अनुरोध कर रही है।

01:47 PM, 21-May-2020

मुंबई के प्रत्येक वार्ड में निजी अस्पतालों पर बीएमसी का नियंत्रण

मुंबई में कोरोना मामलों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर बृहन्मुंबई नगर निगम ने महानगर के सभी 24 वार्डों में निजी नर्सिंग होम और छोटे अस्पतालों के कम से कम 100 बेड अपने नियंत्रण में लेने के लिए नगर निकाय अधिकारियों को निर्देश दिया है, जिनमें आईसीयू के 10 बेड भी शामिल होंगे।

01:47 PM, 21-May-2020

ओडिशा में संक्रमितों की कुल संख्या 1103

ओडिशा स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 1103 हो गई है। जिसमें से 753 सक्रिय मामले हैं, 343 लोग ठीक हो चुके हैं और सात की मौत हो चुकी है।

01:39 PM, 21-May-2020
Railway Minister Piyush Goyal - फोटो : ANI

रेल मंत्री ने ममता सरकार पर सहयोग नहीं करने का लगाया आरोप

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि कुछ राज्यों ने प्रवासी श्रमिकों को उनके घर वापस भेजने के लिए विशेष ट्रेनें चलाने में हमारे साथ सहयोग नहीं किया। मुझे लगता है कि लगभग 40 लाख लोग हैं जो पश्चिम बंगाल लौटना चाहते हैं, लेकिन अभी तक केवल 27 विशेष ट्रेनें ही राज्य में प्रवेश कर सकी हैं।

01:34 PM, 21-May-2020

कर्नाटक में 116 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 1568 हुई

कर्नाटक सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में 20 मई शाम पांच बजे से आज दोपहर 12 बजे तक कोरोना पॉजिटिव के 116 नए मामले सामने आए हैं और 14 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी गई है। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 1568 और मृतकों की संख्या 41 है। अब तक 570 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

01:29 PM, 21-May-2020

सोनिया गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने वाले वकील ने बताई वजह

सोनिया गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने वाले वकील केवी प्रवीण कुमार का कहना है कि सोनिया गांधी ने पीएम केयर्स कोष को धोखाधड़ी करार दिया। उन्होंने अपने ट्विटर पर कहा कि इसका इस्तेमाल जनता के लिए नहीं किया जा रहा है और प्रधानमंत्री इस कोष का इस्तेमाल कर विदेश यात्राओं पर जा रहे हैं। ये कोरोना संकट की स्थिति में सरकार के खिलाफ अफवाहें हैं, इसलिए मैंने शिकायत दर्ज कराई।

01:17 PM, 21-May-2020

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि पिछले ढाई घंटे में, दूसरी श्रेणी की यात्री ट्रेनों के लिए चार लाख से अधिक टिकट बुक किए गए हैं, जो एक जून से शुरू होंगे। बहुत से लोग घर जाना चाहते हैं। इसके अलावा, ऐसे बहुत से लोग हैं जो शहरों में काम करने के लिए जाना चाहते हैं जो एक बहुत अच्छा संकेत है।

01:12 PM, 21-May-2020

दो घंटे के अंदर पहली 73 विशेष ट्रेनों के लिए 149025 टिकट बुक

भारतीय रेलवे की ओर से बताया गया कि बुकिंग शुरू होने के दो घंटे के अंदर पहली 73 विशेष ट्रेनों के लिए 1,49,025 टिकट बुक किए गए हैं। इन टिकटों पर 2,90,510 यात्री यात्रा करेंगे। ट्रेनें एक जून से चलेंगी।
 

12:58 PM, 21-May-2020

कल से सार्वजनिक सेवा केंद्रों पर शुरू होगी रेल टिकटों की बुकिंग

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि ट्रेन टिकटों की बुकिंग शुक्रवार से देशभर में लगभग 1.7 लाख सार्वजनिक सेवा केंद्रों पर शुरू होगी। अगले 2-3 दिनों में विभिन्न स्टेशनों के काउंटरों पर बुकिंग फिर से शुरू होगी। हम इस संबंध में एक प्रोटोकॉल विकसित कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हम आने वाले दिनों में और ट्रेनों को फिर से शुरू करने की घोषणा करने जा रहे हैं। हमने रेलवे स्टेशनों पर दुकानों के संचालन की भी अनुमति दी है। हालांकि, अभी केवल टेकअवे की अनुमति होगी। यह समय भारत को सामान्य स्थिति की ओर ले जाने का है।

12:54 PM, 21-May-2020

नागरिक उड्डयन मंत्रालय के निर्देशों के अनुसार, यात्रियों को उड़ान के दौरान विमान के अंदर खाने की चीजों का सेवन करने की अनुमति नहीं होगी। विमान में कोई कागज या पत्रिका उपलब्ध नहीं होगी।

12:51 PM, 21-May-2020

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने यात्रियों के लिए सामान्य निर्देश जारी किए

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने घरेलू यात्रियों के लिए सामान्य निर्देश जारी किए हैं। इसके अनुसार, सिर्फ उन यात्रियों को हवाई अड्डे में प्रवेश करने की अुनमति दी जाएगी जिनके पास कंफर्म वेब चेक-इन होंगे। यात्रियों को फेस मास्क पहनना आवश्यक होगा। केवल एक चेक-इन बैग की अनुमति होगी।

 

12:48 PM, 21-May-2020

सोनिया गांधी के खिलाफ कर्नाटक में एफआईआर दर्ज

कर्नाटक के शिवमोग्गा में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। 11 मई को कांग्रेस पार्टी द्वारा पीएम केयर्स कोष  पर किए गए ट्वीट को लेकर एफआईआर दर्ज की गई है। शिकायत में उनकी पहचान सोशल मीडिया अकाउंट हैंडलर के रूप में की गई है।

12:29 PM, 21-May-2020

आंध्र प्रदेश में 45 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 2452 हुई

आंध्र प्रदेश कोरोना नियंत्रण कक्ष की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 45 नए मामले दर्ज किए गए हैं।इसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या 2452 हो गई है। जिसमें से 718 सक्रिय मामले हैं और 54 लोगों की मौत हो गई है।

12:09 PM, 21-May-2020

झारखंड में संक्रमितों की कुल संख्या 290

झारखंड राज्य स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राज्य में अब तक संक्रमितों की कुल संख्या 290 है। जिसमें से 158 सक्रिय हैं, 129 लोग ठीक हो चुके हैं।

11:30 AM, 21-May-2020

हिमाचल प्रदेश में पांच नए मामले, संक्रमितों की संख्या 126 हुई

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर के जिला कलेक्टर हरिकेश मीणा के अनुसार, जिले में कोरोना के पांच नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके साथ ही राज्य में मामलों की कुल संख्या 126 तक पहुंच गई है, जिसमें से 69 मामले सक्रिय हैं।

11:25 AM, 21-May-2020

गौतम बुद्ध नगर में 63 कंटेनमेंट जोन चिन्हित किए गए

कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए गौतम बुद्ध नगर जिला प्रशासन ने नियंत्रण क्षेत्र (कंटेनमेंट जोन) को श्रेणी एक और श्रेणी दो में विभाजित करके सूची जारी की है। कुल 63 क्षेत्र ( श्रेणी एक में 37 और श्रेणी दो में 26) चिन्हित किए गए हैं।
 

11:21 AM, 21-May-2020

कोरोना मामलों में वृद्धि के लिए प्रवासी श्रमिक दोषी नहीं- शिवराज

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि दूसरे राज्यों से वापस आ रहे प्रवासी हमारे भाई हैं। हम उनका खुले दिल से राज्य में स्वागत करेंगे। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि के लिए प्रवासी श्रमिकों को दोषी नहीं ठहराया जा सकता है।

10:53 AM, 21-May-2020

आईसीएमआर ने एक दिन में एक लाख से ज्यादा लोगों की जांच की

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने बताया कि अब तक 26,15,920 लोगों के परीक्षण किए गए हैं। जिसमें से पिछले 24 घंटे में 1,03,532 लोगों की जांच की गई है।

10:45 AM, 21-May-2020

मुंबई में सीआईएसएफ के जवानों ने फ्लैग मार्च किया

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवानों ने लॉकडाउन को सख्ती से लागू करने के लिए बुधवार रात दक्षिण मुंबई के एक क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया। एक अधिकारी ने गुरुवार को कहा कि केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के कर्मियों सहित केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की पांच कंपनियां धारावी समेत कोविड-19 से बुरी तरह प्रभावित इलाकों में तैनाती के लिए सोमवार को मुंबई पहुंचीं।

10:44 AM, 21-May-2020

असम में एक नया मामला, संक्रमितों की संख्या 189 हुई

असम के स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया कि बारपेटा मेडिकल कॉलेज में एक नए कोरोना पॉजिटिव मामले की पुष्टि हुई है। मरीज को कोकराझार क्वारंटीन सेंटर में रखा गया है। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 189 हो गई है। जिसमें से 48 ठीक हो चुके हैं, चार लोगों की मौत हो चुकी है और तीन लोग पलायन कर गए हैं। 

10:22 AM, 21-May-2020

एएआई ने जारी की एसओपी, 25 मई से शुरू होंगी विमान सेवाएं

भारतीय विमान पत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने घरेलू उड़ानें पुन: आरंभ करने की खातिर हवाईअड्डों के लिए मानक संचालक प्रक्रियाएं (एसओपी) जारी की है। इसमें कहा गया है कि आरोग्य सेतु एप 14 साल से कम आयु के बच्चों के लिए अनिवार्य नहीं है। यात्रियों के लिए हवाईअड्डा टर्मिलन इमारत में प्रवेश करने से पहले थर्मल जांच क्षेत्र से गुजरना अनिवार्य होगा। केंद्र सरकार ने 25 मई से घरेलू उड़ानों का परिचालन बहाल करने का फैसला किया है। 

10:12 AM, 21-May-2020

दिल्ली के गाजीपुर में ट्रैफिक जाम

लॉकडाउन 4.0 के दौरान दिल्ली के गाजीपुर में लगा ट्रैफिक जाम।

10:05 AM, 21-May-2020

कालिंदी कुंज इलाके में ट्रैफिक जाम

लॉकडाउन 4.0 के दौरान दिल्ली-नोएडा बॉर्डर के पास कालिंदी कुंज इलाके में पिछले दो दिनों से भारी ट्रैफिक जाम लग रहा है। आज सुबह भी यहां जाम लग गया।

09:59 AM, 21-May-2020

तिहाड़ जेल में तैनात डीएसपी कोरोना पॉजिटिव

तिहाड़ जेल के अधिकारियों ने बताया है कि सेंट्रल जेल नंबर-11 में तैनात एक डीएसपी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उनके संपर्क में आने वाले लोगों का पता लगाया जा रहा है। वह 11 मई से छुट्टी पर हैं। उन्होंने बुखार होने पर कोरोना की जांच कराई थी, उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

09:54 AM, 21-May-2020

राजस्थान में 83 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 6098 हुई

राजस्थान स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में आज सुबह नौ बजे तक कोरोना पॉजिटिव के 83 नए मामले सामने आए हैं और तीन लोगों की मौत हुई है। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 6098 हो गई है। जिसमें से 2527 सक्रिय मामले हैं और 150 लोगों की मौत हो चुकी है।

09:40 AM, 21-May-2020

यूपी में 827 में से 26 के परिणाम पॉजिटिव आए

किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGM), लखनऊ की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक, कोरोना के लिए बुधवार को परीक्षण किए गए 827 नमूनों में से, 26 के परिणाम पॉजिटिव आए हैं।

09:35 AM, 21-May-2020

10वीं और 12वीं की बची हुई परीक्षाएं स्कूलों में ही होंगी

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल ने बताया कि 10वीं और 12वीं केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की बची हुई परीक्षाएं छात्रों के स्कूलों में आयोजित की जाएंगी, न कि बाहरी केंद्रों पर। रिजल्ट जुलाई के अंत में घोषित किया जा सकता है।

09:22 AM, 21-May-2020

सिडनी से 224 भारतीय दिल्ली के लिए रवाना

वंदे भारत मिशन के तहत सिडनी से नई दिल्ली के लिए पहली एयर इंडिया की विशेष उड़ान आज 224 भारतीयों को लेकर रवाना हुई। ऑस्ट्रेलिया में भारतीय उच्चायोग ने यह जानकारी दी।

09:12 AM, 21-May-2020

देशभर में संक्रमित मरीजों की संख्या 112359 हुई

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 1,12,359 हो गई है। जिसमें से 63,624 मामले सक्रिय हैं, 45,300 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 3,435 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।

09:05 AM, 21-May-2020

देशभर में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 5609 नए मामले सामने आए हैं और 132 लोगों की मौत हुई है।

08:33 AM, 21-May-2020

आंध्र प्रदेश में आंशिक रूप से बस सेवा बहाल

आंध्र प्रदेश में लॉकडाउन 4.0 में जारी किए गए दिशा-निर्देशों के मुताबिक विजयवाड़ा में आंध्र प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (APSRTC) बस सेवा फिर से शुरू हुई। परिवहन निगम ने अंतरराज्यीय बस सेवाओं को आज से आंशिक रूप से शुरू किया गया है। बस स्टेशन के परिवहन सहायक प्रबंधक ने बताया कि कृष्णा क्षेत्र में, 38 रूटों पर 106 बसें चल रही है। यह दृश्य विजयवाड़ा में पंडित नेहरू बस स्टेशन का है।

07:49 AM, 21-May-2020

दो महीने बाद दिल्ली में खुले पार्क

दिल्ली सरकार द्वारा लॉकडाउन 4.0 को लेकर जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार लोधी गार्डन खुला। पार्क में टहलने आए एक व्यक्ति ने बताया कि सरकार ने पार्क खोलकर बहुत अच्छा काम किया है। पार्क सुबह सात बजे से लेकर सुबह 10 बजे तक खुला रहेगा। पार्क में टहलने का अलग ही मजा है हमने इसके लिए दो महीने प्रतिक्षा की।

07:29 AM, 21-May-2020

दिल्ली: पुलिस नहीं जाने दे रही घर

दिल्ली-गाजीपुर सीमा पर घर जाने के लिए इंतजार कर रहे प्रवासी मजदूरों में से गाजियाबाद की पूजा ने बताया कि मैं सात महीने की गर्भवती हूं और मेरा एक डेढ़ साल का बच्चा है। मैं घर जाना चाहती हूं, लेकिन पुलिस हमें जाने की अनुमति नहीं दे रही है।

दिल्ली: मंडी में आ रहे लोगों की हो रही जांच
लॉकडाउन के बीच दिल्ली पुलिस ओखला सब्जी मंडी में खरीदारी करने के लिए पहुंचे लोगों के शरीर के तापमान की थर्मामीटर गन से जांच कर रही है।

06:04 AM, 21-May-2020

हिमाचल प्रदेश: बैंटनी कैसल के जीर्णोद्धार पर काम शुरू

लॉकडाउन 4.0 के नियमों के तहत शिमला के बैंटनी कैसल के जीर्णोद्धार पर काम शुरू हो गया है। झारखंड के प्रवासी मजदूर सुखमनिया कहती हैं कि मैं लगभग 7 महीने पहले यहां आया थी। हमें अब काम मिल रहा है। जब लॉकडाउन खत्म हो जाएगा, मैं घर जाऊंगी, अभी मेरे पास पर्याप्त पैसा भी नहीं है।

05:58 AM, 21-May-2020

दिल्ली: कई राज्यों के लिए बस रवाना

प्रवासी मजदूरों को ले जाने वाली बसें दिल्ली-गाजीपुर सीमा से बुधवार रात विभिन्न राज्यों के लिए रवाना हो गईं। एक यात्री रामदेव शर्मा ने बताया कि मैं झारखंड जा रहा हूं और बस के टिकट के रूप में 4000 रुपये चुकाने पड़े हैं।

बस के चालक संतोष ने बताया कि मुझे लगता है कि सामाजिक दूरी बनाए रखने के नियम के अनुसार बस में तय संख्या से ज्यादा लोग सवार हुए। मुझे अभी तक इस बात के कोई निर्देश नहीं मिले हैं कि कितने लोग बस में चढ़ सकते हैं। जब निर्देश मिलेंगे तो उसके हिसाब से लोगों को बैठाया जाएगा।  
 

05:35 AM, 21-May-2020

मध्यप्रदेश: श्मशान में ही रखी हैं अस्थियां

भोपाल के भदभदा श्मशान घाट पर लॉकडाउन के दौरान जिन लोगों का अंतिम संस्कार किया गया, उनके अवशेष या अस्थियां एकत्र नहीं की गई हैं। श्मशान घाट के प्रबंधक एल सिंह कहते हैं कि करीब 200 शवों के अवशेष यहां रखे गए हैं, क्योंकि लोग फिलहाल इन्हें लेकर गया/प्रयागराज जैसी जगहों पर नहीं जा सकते हैं।

05:13 AM, 21-May-2020

गुजरात: 'दुकानें खुलीं तो लगा जिंदा हूं मैं'

गुजरात में लॉकडाउन 4.0 के तहत नए दिशा-निर्देश जारी होने के बाद बुधवार को दुकानें खुलीं। तंबाकू उत्पाद बेचने वाले निलेश ने बताया कि मुझे लगता है कि दुकान बंद रहने के दौरान लोगों को काफी परेशानी हुई। क्योंकि मुझे इतने फोन आए कि मुझे मेरा फोन तक बंद करना पड़ा। यही नहीं लोग मेरा पता पाकर घर तक आ गए।

एक ग्राहक दिनेश ने कहा कि मेरे पिता और मुझे तंबाकू उत्पाद नहीं मिल सका, क्योंकि कोरोनो वायरस लॉकडाउन के कारण दुकानें बंद थीं। दुकानों के फिर से खुलने के बाद ऐसा महसूस हो रहा है जैसे मैं फिर से जीवित हो उठा हूं। मैं यहां तंबाकू खरीदने के लिए एक घंटे से कतार में खड़ा हूं।

04:51 AM, 21-May-2020

तमिलनाडु: रोबोट से हो रहा कीटाणुनाशक का छिड़काव

चेन्नई में एक कंटेंमेंट जोन में कोरोनो वायरस की प्रतिकृति वाले एक रोबोट से सैनिटाइजेशन का काम लिया जा रहा है। रोबोट बनाने वाले गौथम कहते हैं कि यह लगभग 30 लीटर कीटाणुनाशक को स्टोर कर सकता है। यह एक प्रोटोटाइप है, हम इसे और बेहतर बनाने पर काम कर रहे हैं।

जम्मू और कश्मीर: दुकानें खुलीं
लॉकडाउन 4.0 की संशोधित गाइडलाइन जारी होने के बाद बुधवार को जम्मू में दुकानें फिर से खुलीं। एक दुकानदार अजय ने बताया कि हमें नहीं पता कि यह महामारी कब तक रहेगी। हमें सामाजिक दूरी बनाए रखने के साथ अन्य एहतियाती कदम उठाने में  प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सहयोग करना चाहिए।

एक ग्राहक संजय ने कहा कि सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक दुकानें खोलने का फैसला अच्छा है। क्योंकि हम अब सभी चीजें खरदी सकते हैं। यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम मास्क पहनें और सामाजिक दूरी बनाए रखने के नियम का पालन करें, यह हमारे ऊपर है कि हम इस वायरस को हराएं।

बंगलूरू: पृथकवास केंद्रों में सुविधाएं मुहैया करा रहे
ब्रुहट बंगलूरू महानगर पालिका के पृथकवास केंद्रों में लोगों की देखभाल की जा रही है। अगर कोई कमी होगी तो उसे पूरा किया जाएगा। हमारे अधिकारी ऐसे होटलों की पहचान कर रहे हैं। -बंगलूरू महापौर गौतम केआर, होटलों में अपर्याप्त सुविधा के आरोप पर जवाब देते हुए

 

02:13 AM, 21-May-2020

कोलकाता: 300 नर्स ने दिया इस्तीफा

कोलकाता में लगभग 300 नर्सों ने नौकरी से इस्तीफा दे दिया है। ये सभी मणिपुर के लिए रवाना हो गई हैं। करीब 60 और नर्सें रवाना होंगी। हमें मणिपुर वापस जाने की इच्छा रखने वाले कई लोगों के फोन आ रहे हैं। -जेएस जोयरिता, डिप्टी रेजिडेंट कमिश्नर, मणिपुर भवन, कोलकाता

01:44 AM, 21-May-2020

मध्यप्रदेश: इंदौर के ग्रामीण इलाकों में बंद रहीं शराब की दुकानें

इंदौर के ग्रामीण इलाकों में शराब की दुकानें बंद रहीं, हालांकि राज्य सरकार ने उन्हें 20 मई से खोलने की अनुमति दी थी। शराब कारोबारी महेंद्र नामदेव ने कहा कि इंदौर की हालत चीन के वुहान शहर की तरह है। हम शराब की दुकानें खोलकर स्थिति को और बढ़ाना/बिगाड़ना नहीं चाहते।

वहीं बुधवार को ग्राीमण इलाकों में आम जरूरत के सामानों से जुड़ी कुछ दुकानें फिर से खुलीं। एक दुकानदार राकेश सोनी ने कहा कि दुकानें 2 महीने से बंद थीं, कोई आय नहीं हुई। अब हमें अपनी दुकानों के किराए और बिजली के बिलों का भुगतान करना है और हमारे बच्चों की स्कूल फीस भी भरनी है।

12:58 AM, 21-May-2020

छत्तीसगढ़: 14 नए मामले सामने आए

प्रदेश में कोरोना के 14 नए मामले दर्ज किए गए हैं। राज्य में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 115 हो गई है। इनमें से 56 सक्रिय मामले हैं और 59 मरीजों को अब तक इलाज के बाद छुट्टी दी जा चुकी है। -स्वास्थ्य विभाग, छत्तीसगढ़

12:40 AM, 21-May-2020

मध्यप्रदेश: इंदौर में 59 नए मामले 

मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में कोरोना के 59 नए मामले सामने आए हैं। जिले में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 2774 हो गई है। जबकि अभी तक 107 लोगों की कोरोना के कारण मौत हुई है। मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी, इंदौर ने यह जानकारी दी।

12:27 AM, 21-May-2020

भारत में कोरोना: दिल्ली पुलिस के कंट्रोल रूम में कोरोना, पांच दिन के लिए सील

असम: तीन नए मामले सामने आए
प्रदेश में कोरोना के तीन नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इन सभी की बारपेटा मेडिकल कॉलेज में जांच की गई थी। असम में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 188 हो गई है। इनमें से 133 सक्रिय मामले हैं, 48 मरीज ठीक हुए हैं, जबकि चार लोगों की मौत हुई है। -हिमंत बिस्वा सरमा, मंत्री, असम

यहां पढ़ें 20 मई (बुधवार) के सभी अपडेट्स

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें