स्कूल, शॉपिंग मॉल, जिम, स्विमिंग पूल बंद रहेंगे। ब्यूटी पार्लर और सैलून केवल नॉन-कंटेनमेंट जोन में संचालित करने की अनुमति होगी: मुख्यमंत्री विजय रूपाणी
मुंबई में आज 1185 नए मामले रिपोर्ट किए गए और 23 लोगों की मौत हो गई। शहर में कुल संक्रमितों की संख्या 21,152 हो गई है, जिनमें 757 मौतें शामिल हैं: बृहन्मुंबई नगर निगम
उत्तराखंड राज्य नियंत्रण कक्ष की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक, राज्य में आज कोरोना का एक पॉजिटिव मरीज सामने आया है। इसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या 93 हो गई है।
आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना पॉजिटिव के 52 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 2282 हो गई है। जिसमें से 705 सक्रिय मामले हैं और 50 लोगों की मौत हो चुकी है।
नोएडा में दिल्ली नोएडा डायरेक्ट फ्लाईवे (डीएनडी) पर भारी जाम लग गया है।
बिहार में कोरोना पॉजिटिव के छह नए मामले आज दर्ज किए गए हैं। इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 1326 हो गई है।
मुंबई-गोवा ट्रेन में रविवार को यात्रा करने वाले दो और यात्री गोवा में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके साथ ही इस ट्रेन में यात्रा करने वाले कुल नौ लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सात लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी पहले आई थी। ट्रू नेट मशीन से परीक्षण के दौरान ये सभी पॉजिटिव पाए गए हैं। अब गोवा में कुल संक्रमितों की संख्या 31 हो गई है।
लॉकडाउन के चौथे चरण में कर्नाटक के हुबली में सैलून की दुकानें फिर से खुलीं, लेकिन कोरोना के डर से ग्राहक कम आ रहे हैं। दुकानदार ने बताया कि हम कैंची और कंघी को सैनिटाइज कर रहे हैं, ग्राहक को हम एक तौलिया लाने को बोल रहे हैं, लेकिन कोरोना के डर से ग्राहक कम आ रहे हैं।
देश में आज से लॉकडाउन 4.0 लागू हो गया है। पंजाब के लुधियाना के चौड़ा बाजार में कपड़े की दुकानें अभी भी बंद हैं।
कोरोना लॉकडाउन के बीच दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर लोगों के 'पास' और 'पहचान पत्र' की जांच करते पुलिसकर्मी। देशव्यापी लॉकडाउन को 31 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है।