फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in India Live Updates: मध्यप्रदेश में आज कोरोना के 211 नए मामले, छह की मौत, संक्रमितों की संख्या 9849 हुई

Wed, 10 Jun 2020 01:21 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

  • महाराष्ट्र में आज कोरोना के 2259 मामले दर्ज किए गए और 120 लोगों की मौत हो गई। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 90,787 पहुंच गई है।
  • गुजरात में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 470 नए मामले सामने आए और 33 लोगों की जान चली गई। राज्य में कुल मामलों की संख्या 21,044 हो गई है।
  • पश्चिम बंगाल में आज 372 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं। राज्य में कुल मामले 8,985 हो गए हैं।
  • आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 147 नए मामले दर्ज किए गए और दो लोगों की मौत हो गई। यहां कुल मामलों की संख्या 3990 हो गई है।
  • तमिलनाडु में आज कोरोना के 1685 मामले सामने आए और 21 लोगों की मौत हो गई। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 34,914 हो गई है।
  • देशभर में पिछले 24 घंटे में 9,987 नए मामले सामने आए हैं और 266 लोगों की मौत हुई है। 
  • भारत में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 2,66,598 हो गई है, जिनमें से 1,29,917 सक्रिय मामले हैं।
  • देशभर में अब तक 1,29,215 लोग ठीक हो चुके हैं और अब तक 7,466 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
भारत में कोरोना वायरस के बीच पटरी पर लौटती जिंदगी - फोटो : PTI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

12:54 AM, 10-Jun-2020

आईसीएमआर के अनुसार 50 लाख से अधिक RT-PCR परीक्षण 

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने कहा है कि कोरोना संक्रमितों का पता लगाने के लिए देश में 50 लाख से अधिक RT-PCR परीक्षण किया गया है। 

12:08 AM, 10-Jun-2020

झारखंड में आज 86 नए मामले सामने आए हैं।

झारखंड में आज 86 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में अब कुल संक्रमितों की संख्या 1416 हो गई है।वहीं सक्रिय मामलों की संख्या 849 हैः- राज्य स्वास्थ्य विभाग

11:58 PM, 09-Jun-2020

उत्तराखंड में आज 49 नए मामले सामने आए

उत्तराखंड में आज 49 नए मामले सामने आए हैं। अब राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 1537 हो गई हैः- चिकित्सा स्वास्थ्य और परिवार कल्याण निदेशालय, उत्तराखंड

विज्ञापन
11:22 PM, 09-Jun-2020

मध्य प्रदेश में 211 नए मामले, छह की मौत, संक्रमितों की संख्या 9849 हुई

मध्य प्रदेश में आज कोरोना के 211 नए मामले सामने आए, छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 193 लोग ठीक हुए हैं। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 9,849 हो गई है, जिनमें 420 मौतें हुई हैं। राज्य में अब तक 6,729 लोग ठीक हो चुके हैं : राज्य स्वास्थ्य विभाग

11:14 PM, 09-Jun-2020

इंदौरः कुवैत एयरवेज कॉर्पोरेशन के विशेष उड़ान से 51 भारतीय मंगलवार की रात देवी अहिल्याबाई होल्कर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरे। ये सभी कोरोना वायरस लॉकडाउन के बीच कुवैत में फंसे थे। 

विज्ञापन
11:05 PM, 09-Jun-2020

रेल भवन में रेलवे के दो और अधिकारी निकले पॉजिटिव

रेल भवन में रेलवे के दो और अधिकारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके साथ ही रेल मुख्यालय में संक्रमितों की संख्या 16 हो गई है। इस बात की जानकारी अधिकारियों ने दी। 

10:54 PM, 09-Jun-2020

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह ने राज्य के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री एल जयंतकुमार व अन्य मंत्रियों के साथ इम्फाल के मेत्राम गांव के UNACCO स्कूल का दौरा किया। स्कूल को कोविड केयर सेंटर में तब्दील किया जा रहा है।



 

10:30 PM, 09-Jun-2020

केंद्र सरकार से हमें एक वेंटिलेटर तक नहीं मिला- हेमंत सोरेन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि केंद्र सरकार से डिमांड तो बहुत है पर दुर्भाग्य है कि वहां से हमें एक वेंटिलेटर तक नहीं मिला है। हम अपने सीमित संसाधनों में काम कर रहे हैं। वहीं, इस कोरोना काल में भी भाजपा अपनी राजनीति के रंगों में रंगी दिख रही है। 150 करोड़ के लगभग खर्चा इनकी वर्चुअल रैली में आया होगा। उन पैसों से प्रवासी मजदूरों को मुफ्त में घर पहुंचाया जा सकता था।

10:22 PM, 09-Jun-2020

असम में आज कोरोना संक्रमण के 102 नए मामले सामने आए। इसी के साथ राज्य में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2937 हो गई है, जिनमें 784 ठीक हो चुके हैं, और पांच लोगों की मौत हो गई हैः राज्य के स्वास्थ्य मंत्री 

09:35 PM, 09-Jun-2020

हैदराबादः सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में दो प्रशिक्षु आईपीएस और एक लाइब्रेरी असिस्टेंट को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। सभी को होम क्वारंटीन में शिफ्ट किया गया है। 
 

09:08 PM, 09-Jun-2020

उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम बोर्ड ने राज्य के बाहर के लोगों के लिए चार धाम यात्रा 30 जून तक स्थगित की। उत्तराखंड के लोग सीमित संख्या में यात्रा कर सकेंगे।

08:54 PM, 09-Jun-2020

गोवा में आज कोरोना के 29 नए पॉजिटिव केस

गोवा में आज कोरोना के 29 नए पॉजिटिव केस रिपोर्ट किए गए। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 359 हो गई हैः स्वास्थ्य विभाग, गोवा

08:32 PM, 09-Jun-2020

मुंबई में आज संक्रमण के 1015 नए मामले, 58 लोगों की मौत

मुंबई में आज संक्रमण के 1015 नए मामले सामने आए और 58 लोगों की मौत हो गई। शहर में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 50,878 पहुंच गई है। 

08:22 PM, 09-Jun-2020

पश्चिम बंगाल में आज 372 नए मामले रिपोर्ट किए गए

पश्चिम बंगाल में आज 372 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं। राज्य में कुल मामले 8,985 हो गए हैं। इनमें से 4950 सक्रिय हैं और 3620 लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक यहां कुल 415 लोगों की मौत हुई हैः स्वास्थ्य विभाग, पश्चिम बंगाल

08:22 PM, 09-Jun-2020

हरियाणा में आज कोरोना के 355 नए मामले

हरियाणा में आज कोरोना के 355 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में कुल मामले 5209 हो गएः स्वास्थ्य विभाग, हरियाणा

08:15 PM, 09-Jun-2020

गुजरात में पिछले 24 घंटे में 470 नए मामले, 33 की मौत

गुजरात में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 470 नए मामले सामने आए और 33 लोगों की जान चली गई। राज्य में कुल मामलों की संख्या 21,044 हो गई है। इनमें से 14,373 लोग ठीक हो चुके हैं और 1313 लोगों की मौत हो गई हैः गुजरात सरकार

08:11 PM, 09-Jun-2020

महाराष्ट्र में आज 2259 नए मामले, 120 मौतें, संक्रमितों संख्या 90 हजार के पार

महाराष्ट्र में आज कोरोना के 2259 मामले दर्ज किए गए और 120 लोगों की मौत हो गई। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 90,787 पहुंच गई है, जिनमें 44,849 मामले सक्रिय हैं, 42,638 ठीक हो चुके हैं और 3289 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। 

07:46 PM, 09-Jun-2020

जम्मू-कश्मीर में अब तक कोरोना के 4346 पॉजिटिव मामले

जम्मू-कश्मीर में अब तक कोरोना के 4346 पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 939 मामले जम्मू से और 3407 कश्मीर से हैं। अब तक यहां 48 लोगों (5 जम्मू, 43 कश्मीर) की मौत हो चुकी है, जबकि 1506 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं।

07:41 PM, 09-Jun-2020

नागालैंड में पांच और लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए

नागालैंड में पांच और लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसी के साथ यहां कुल मामलों की संख्या 127 हो गई है। 

07:26 PM, 09-Jun-2020

सेशेल्स के राष्ट्रपति डैनी फौरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मेडिकल सामानों की दूसरी खेप भेजने के लिए पत्र लिखकर उन्हें धन्यवाद कहा।

06:38 PM, 09-Jun-2020

तमिलनाडु में आज 1685 और मामले, 21 लोगों की मौत

तमिलनाडु में आज कोरोना के 1685 मामले सामने आए और 21 लोगों की मौत हो गई। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 34,914 हो गई है, जिनमें 16,279 मामले सक्रिय हैं, 18,325 ठीक हो चुके हैं और अब तक 307 लोगों की मौत हो गई हैः राज्य स्वास्थ्य विभाग

06:35 PM, 09-Jun-2020

चंडीगढ़ में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 323 हुई

चंडीगढ़ में आज पांच नए मामले सामने आए। इसी के साथ यहां कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब 323 हो गई है: चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग

06:31 PM, 09-Jun-2020

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। 
 

06:26 PM, 09-Jun-2020

आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 147 नए मामले, दो की मौत

आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 147 नए मामले दर्ज किए गए और दो लोगों की मौत हो गई। यहां कुल मामलों की संख्या 3990 हो गई है, जिनमें से 1510 मामले सक्रिय हैं और 77 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। 

06:19 PM, 09-Jun-2020

केरल में आज 91 नए मामले

केरल में आज कोरोना के 91 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 1231 हैं। अब तक 848 लोग ठीक हो चुके हैं। 

06:18 PM, 09-Jun-2020

पश्चिम बंगालः कोलकाता ऑफिस के एक सीबीआई ऑफिसर को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इसके बाद कुछ अन्य अधिकारियों को होम क्वारंटीन रहने की सलाह दी गई है।

06:07 PM, 09-Jun-2020

कर्नाटक में कोरोना के 161 नए मामले, दो की मौत

कर्नाटक में शाम पांच बजे तक कोरोना के 161 मामले सामने आए और दो लोगों की मौत हो गई। यहां संक्रमितों की कुल संख्या 5921 हो गई हैः राज्य स्वास्थ्य विभाग

05:49 PM, 09-Jun-2020

हिमाचल प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या 437 हुई

हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 437 हो गई है। इनमें से 184 मामले सक्रिय हैं, 237 ठीक हो चुके हैं और अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी हैः राज्य स्वास्थ्य विभाग 

05:39 PM, 09-Jun-2020

रेलवे ने राज्यों से कहा है कि 24 घंटे के नोटिस के बाद वह राज्यों को श्रमिक स्पेशल ट्रेने उपलब्ध करवाता रहेगा। एक मई से अब तक 4347 श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के जरिए 60 लाख प्रवासी मजदूरों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया गयाः रेल मंत्रालय

05:10 PM, 09-Jun-2020

दमन में दो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए

दमन में दो लोगों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है, जो कि ग्रीन जोन में था। अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी। 

04:42 PM, 09-Jun-2020

मुंबई नगर निगम के एक वरिष्ठ अधिकारी की कोरोना से मौत

मुंबई नगर निगम के एक वरिष्ठ अधिकारी की कोरोना की वजह से मौत हो गई। वह जल आपूर्ति विभाग में तैनात थेः बीएमसी

03:57 PM, 09-Jun-2020

अब तक मुंबई पुलिस के 1871 कर्मचारी कोरोना से संक्रमित

अब तक मुंबई पुलिस के 1871 कर्मचारी कोरोना से संक्रमति हो चुके हैं। इनमें से 853 लोग ठीक हो चुके है और 21 लोगो की मौत हुई है। शहर में तैनात राज्य रिजर्व पुलिस बल में भी 82 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं: मुंबई पुलिस, महाराष्ट्र

03:37 PM, 09-Jun-2020

त्रिपुरा में कोरोना के 38 नए मामले

त्रिपुरा में कोरोना के 38 नए मामले सामने आए। इसी के साथ यहां संक्रमितों की संख्या 841 हो गई है। वहीं, सिक्किम में छह नए मामले दर्ज किए गए। यहां कुल 13 मामले हो गए हैं। 

03:31 PM, 09-Jun-2020

शिमला: एक जून को पुलिस मुख्यालय आए एक व्यक्ति को कोरोना पॉजिटिव पाया गया और बाद में नौ जून को दिल्ली में उसकी मौत हो गई। लगभग 30 पुलिस अधिकारी, कर्मियों और डीजीपी को आइसोलेट किया गया है। उनकी मेडिकल जांच होगी। मुख्यालय के एरिया को सील कर सैनिटाइज किया जा रहा है।

03:24 PM, 09-Jun-2020

पुदुचेरी में कक्षा 10वीं की परीक्षा रद्द, सभी छात्र प्रमोट

पुदुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने कहा कि कक्षा 10वीं की परीक्षाएं रद्द की जा रही हैं। छात्रों को अगली कक्षा में प्रमोट किया जाएगा।

03:20 PM, 09-Jun-2020

उत्तराखंड में 77 नए मामले सामने आए

उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राज्य में आज दोपहर 2.30 बजे तक कोरोना पॉजिटिव के 77 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बाद संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 1,488 हो गई है।

03:16 PM, 09-Jun-2020

कोविड-19 का एक मरीज सरकारी अस्पताल से भागा

महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में कोविड-19 का एक 38 वर्षीय मरीज मंगलवार सुबह एक सरकारी अस्पताल से भाग गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। तीन दिनों में यहां इस तरह की यह दूसरी घटना है।

03:08 PM, 09-Jun-2020

मणिपुर में 10 नए मामले सामने आए

मणिपुर सरकार के मुताबिक, राज्य में कोरोना पॉजिटिव के 10 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बाद संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 282 हो गई है। जिसमें से 218 सक्रिय मामले हैं और 64 ठीक हो चुके हैं।

02:44 PM, 09-Jun-2020

असम में 33 नए मामले सामने आए

असम के स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया कि राज्य में आज 33 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इसके बाद कुल मामलों की संख्या बढ़कर 2,868 हो गई है, जिसमें 2076 सक्रिय मामले हैं, 784 ठीक हो चुके हैं और पांच लोगों की मौत हो गई है। 

02:42 PM, 09-Jun-2020

राजस्थान में एक ही परिवार के 26 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए

जयपुर के सीएमएचओ डॉ. नरोत्तम शर्मा ने बताया कि 'सात दिन पहले, एक व्यक्ति कोरोना से संक्रमित पाया गया था। हमने मरीज को आइसोलेट कर दिया था और मरीज के परिवार के सभी 26 सदस्यों के नमूने लिए थे। सोमवार रात उनकी रिपोर्ट आई और सभी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। उन्हें एक अस्पताल में भर्ती किया गया है।

02:27 PM, 09-Jun-2020

अस्पतालों में 70 फीसदी बिस्तर कोरोना मरीजों के लिए आरक्षित करने की मांग

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) से आग्रह किया है कि वह दिल्ली सरकार और केंद्र को अस्पतालों के 70 फीसदी बिस्तर कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के लिए तैयार एवं आरक्षित करने का निर्देश दें।

02:03 PM, 09-Jun-2020

बिहार में 117 नए मामले सामने आए

बिहार स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राज्य में आज कोरोना पॉजिटिव के 117 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या 5,364 हो गई है।

01:48 PM, 09-Jun-2020

संशोधनों के अनुसार, अब सभी मॉल्स और कॉम्प्लेक्स को छोड़कर सभी बाजारों, बाजार क्षेत्रों, और दुकानों को सोमवार से शनिवार तक पूरे समय (कामकाजी घंटे) के लिए खोलने की अनुमति दी गई है।

01:43 PM, 09-Jun-2020

बीएमसी ने लॉकडाउन बढ़ाने के सर्कुलर में संशोधन किया

बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने लॉकडाउन विस्तार के परिपत्र (सर्कुलर) में संशोधन किया है। इसमें प्रतिबंधों को कम करने और चरणबद्ध तरीके से लॉकडाउन को खोलने के संबंध में किए जाने वाले उपायों पर संशोधित दिशानिर्देश जारी किए हैं।
 

01:27 PM, 09-Jun-2020

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कोरोना की स्थिति पर कहा कि 'दिल्ली में 15 जून तक, 44,000 मामले होंगे और 6,600 बिस्तरों की आवश्यकता होगी। 30 जून तक हम एक लाख मामलों तक पहुंच जाएंगे और 15,000 बिस्तरों की आवश्यकता होगी।
 

01:25 PM, 09-Jun-2020

मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली में 15 जुलाई तक 2.25 लाख मामले होंगे और 33,000 बिस्तरों की जरूरत होगी। 31 जुलाई तक, 5.5 लाख मामलों की उम्मीद है और 80,000 बिस्तरों की जरूरत होगी।

01:21 PM, 09-Jun-2020

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के एक कोरोना संक्रमित हेड कांस्टेबल की इलाज के दौरान मौत हो गई। वह मध्यप्रदेश के बरवाहा में सीआईएसएफ के प्रथम रिजर्व बटालियन में तैनात थे। उन्हें एनीमिया होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था और एक बड़ी सर्जरी भी की गई थी।

01:17 PM, 09-Jun-2020

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने कहा कि 'कक्षा 10वीं और 11वीं के विद्यार्थियों को अर्द्धवार्षिक और त्रैमासिक परीक्षा के परिणाम और उनकी उपस्थिति के आधार पर प्रमोट किया जाएगा। उनकी परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं। कक्षा 12वीं की परीक्षा के संबंध में फैसला कुछ दिनों में लिया जाएगा।

01:05 PM, 09-Jun-2020

राजस्थान में 144 नए मामले सामने आए

राजस्थान स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राज्य में आज सुबह 10.30 बजे तक कोरोना पॉजिटिव के 144 नए मामले सामने आए हैं और पांच लोगों की मौत हुई है। इसके बाद संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 11,020 और मृतकों की संख्या 251 हो गई है।

12:55 PM, 09-Jun-2020

विनिवेश सचिव कोविड-19 से संक्रमित हुए

विनिवेश सचिव तुहिन कांत पांडे को कोविड-19 से संक्रमित पाया गया है और फिलहाल वह घर में पृथक-वास में हैं। सूत्रों ने यह जानकारी दी।एक सूत्र ने बताया कि पांडे ने हल्का बुखार आने के बाद अपना कोविड-19 परीक्षण करवाया और उन्हें कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया।

12:55 PM, 09-Jun-2020

सूत्रों ने बताया कि इसके बाद निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग (डीआईपीएएम) के संयुक्त सचिव भी अपने घरों में पृथक-वास में चले गए हैं। सीजीओ परिसर स्थित विभाग के कार्यालय को सैनिटेशन के लिए सील कर दिया गया है। विभाग में कोरोना वायरस संक्रमण का यह तीसरा मामला है। सूत्रों ने बताया कि लोगों के शारीरिक संपर्क को रोकने और पृथक-वास के सभी निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है।

12:49 PM, 09-Jun-2020

दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ.हर्षवर्धन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मंत्रियों के समूह (GoM) के साथ बैठक की।
 

12:44 PM, 09-Jun-2020

हिमाचल प्रदेश में आठ नए मामले सामने आए

हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राज्य में कोरोना पॉजिटिव के आठ नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या 429 हो गई है। जिसमें से 197 सक्रिय मामले हैं, 223 लोग ठीक हो चुके हैं और पांच की मौत हो चुकी है।

12:42 PM, 09-Jun-2020

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक के बाद कहा कि 'बैठक में केंद्र सरकार के अधिकारी उपस्थित थे और उन्होंने कहा कि दिल्ली में अब तक कोरोना का सामुदायिक प्रसार नहीं हो रहा है, इसलिए इस पर चर्चा करने की आवश्यकता नहीं है।

12:35 PM, 09-Jun-2020

दिल्ली में कोरोना की स्थिति पर चर्चा के लिए हुई बैठक

कोरोना की स्थिति पर चर्चा के लिए दिल्ली में राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की एक बैठक हुई। बैठक में उप राज्यपाल अनिल बैजल, उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन भी शामिल हुए। इस दौरान यह चर्चा की गई कि क्या दिल्ली में कोरोना का सामुदायिक प्रसार हो रहा है।
 

12:07 PM, 09-Jun-2020

लखनऊ में दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर खुलने के बाद भक्त मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। मंदिर के पुजारी ने बताया कि 'यहां सामाजिक दूरी के नियमों के पालन के लिए जमीन पर गोले बना दिए गए हैं। हर दुकान पर सैनिटाइजर रखे गए हैं। हमने यहां सबको तिलक भी खुद से लगाने को कहा है।'

11:39 AM, 09-Jun-2020

दिल्ली के उप राज्यपाल अनिल बैजल आज कोरोना की स्थिति पर चर्चा के लिए सभी राजनीतिक दलों के साथ बैठक करेंगे।
 

11:24 AM, 09-Jun-2020

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री, सत्येंद्र जैन ने बताया कि 'हम उम्मीद कर रहे थे कि निजी अस्पतालों में उपलब्ध बेड 15 दिनों तक मरीजों की मांग पूरा करेंगे, लेकिन कोरोना रोगियों के लिए आरक्षित अधिकांश बेड 4-5 दिनों में ही भर गए हैं। अब और क्षमता बढ़ाई जा रही है।

उन्होंने कहा कि 'हम यह कह सकते हैं कि दिल्ली में कोरोना का सामुदायिक प्रसार हो रहा है... केवल इसे केंद्र को स्वीकार करना है। सामुदायिक प्रसार तब होता है जब ऐसे मामले आते हैं, जिनमें स्रोत (संक्रमण के) का पता नहीं लगाया जा सकता है... हमारे यहां लगभग आधे मामले ऐसे हैं।'

11:20 AM, 09-Jun-2020

सुप्रीम कोर्ट ने सभी राज्यों से योजनाओं, रोजगार सृजन आदि पर अपने विस्तृत हलफनामा प्रस्तुत करने के लिए कहा है। मामले की अगली सुनवाई आठ जुलाई को तय की गई है।

11:15 AM, 09-Jun-2020

सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि श्रमिक ट्रेनों की मांग की स्थिति में, रेलवे 24 घंटे के भीतर ट्रेनें उपलब्ध करवाए। इसके अलावा, रेलवे प्रवासी श्रमिकों को सभी तरह की सुविधाएं प्रदान करेगा और उन्हें उसके बारे में सूचित करेगा।

11:15 AM, 09-Jun-2020

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार सुव्यवस्थित तरीके से प्रवासी मजदूरों की सूची बनाए और उनके कौशल के अनुसार उन्हें रोजगार उपलब्ध करवाएं।

 

11:13 AM, 09-Jun-2020

सुप्रीम कोर्ट में प्रवासी मजदूरों के मामले में हुई सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है कि प्रवासी श्रमिकों को 15 दिनों के भीतर उनके घर वापस भेजा जाए। आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के तहत वापसी की मांग करने के लिए लॉकडाउन के आदेशों का उल्लंघन करने वाले प्रवासियों के खिलाफ दर्ज सभी मामले वापस लिए जाएं।

11:10 AM, 09-Jun-2020

महाराष्ट्र पुलिस की ओर से जारी कोरोना बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में पिछले 24 घंटे में कोई भी पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव नहीं पाया गया है। अब तक संक्रमित पुलिसकर्मियों की संख्या 2,562 है और 34 लोगों की मौत हुई है।

11:04 AM, 09-Jun-2020

मुंबई में कुछ प्रयोगशालाएं जांच रिपोर्ट देने में 18 दिन लगाए: बीएमसी प्रमुख

बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के आयुक्त आईएस चहल ने कहा कि मुंबई में कुछ प्रयोगशालाएं कोरोना वायरस के संक्रमण की जांच के लिए नमूने की रिपोर्ट देने में 18 दिन लगाए हैं।

10:52 AM, 09-Jun-2020

बिहार में राज्य सरकार द्वारा आज से सभी पार्क और चिड़ियाघर खोलने की अनुमित मिलने के बाद पटना में संजय गांधी जैविक उद्यान और राजधानी वाटिका लोगों के लिए खुले। प्रवेश द्वार पर ही लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है और हाथ सैनिटाइज किए जा रहे हैं।

10:46 AM, 09-Jun-2020

झारखंड स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राज्य में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 1,330 है। जिसमें से 804 सक्रिय मामले हैं, 519 लोग ठीक हो चुके हैं और सात लोगों की मौत हो चुकी है।

10:41 AM, 09-Jun-2020

केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में कई अधिकारियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए नए दिशानिर्देश जारी किए हैं ताकि कोरोना के प्रसार को रोका जा सके।
 

10:37 AM, 09-Jun-2020

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 12वीं की परीक्षा फिर से शुरू

कोरोना वायरस महामारी के कारण स्थगित हुई मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 12वीं की परीक्षा आज फिर से शुरू हुई। छात्रों की थर्मल स्क्रीनिंग और हाथ सैनिटाइज करने के बाद ही परीक्षा केंद्रों में प्रवेश करने की अनुमति दी जा रही है। 
 

10:29 AM, 09-Jun-2020

केरल में आज से खुले मंदिर

केरल में सरकार के आदेश के बाद मंदिर फिर से खुल गए हैं। सरकार ने कोरोना के प्रकोप के कारण आज से कुछ विशेष एहतियात के साथ पूजा स्थलों को खोलने की अनुमति दी है।
 

10:06 AM, 09-Jun-2020

देशभर में संक्रमित मरीजों की संख्या दो लाख 66 हजार से ज्यादा

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 9,987 नए मामले सामने आए हैं और 266 लोगों की मौत हुई है।

10:03 AM, 09-Jun-2020

देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 2,66,598 हो गई है, जिनमें से 1,29,917 सक्रिय मामले हैं, 1,29,215 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और अब तक 7,466 लोगों की मौत हो चुकी है।
 

10:01 AM, 09-Jun-2020

कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर में पूजा करने पहुंचे श्रद्धालु

दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर में भक्त पूजा करने पहुंचे। एक भक्त ने बताया कि 'मुझे बहुत अच्छा महसूस हो रहा है। मंदिर खुलने से अब ऐसा प्रतीत हो रहा कि सब कुछ ठीक हो जाएगा। यहां पर सैनिटाइजेशन और सामाजिक दूरी का ध्यान रखा जा रहा है। सभी लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग हो रही है।'

07:53 AM, 09-Jun-2020

गाजीपुर फल और सब्जी मंडी में भीड़

दिल्ली में तेजी से फैल रही कोरोना वायरस महामारी के बीच बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने के लिए गाजीपुर फल और सब्जी मंडी पहुंचे।

05:05 AM, 09-Jun-2020

राजस्थान: जोधपुर में होटल खुले

लॉकडाउन में ढील के बाद सोमवार को जोधपुर में होटल फिर से खुल गए। एक होटल के मालिक ने कहा कि हमने स्वच्छता और सैनिटाइजेशन की उचित व्यवस्था की है। आगंतुकों की प्रवेश द्वार पर स्क्रीनिंग की जाएगी। इसके साथ ही अन्य सभी दिशा-निर्देशों का पालन किया जाएगा।

04:22 AM, 09-Jun-2020

केरल: चर्च नहीं खोले जाएंगे

कोरोना वायरस के प्रसार को देखते हुए कोच्चि में सेंट फ्रांसिस जेवियर चर्च, सेंट सेबेस्टियन चर्च और सेंट एंटोनी चर्च श्रद्धालुओं के लिए 30 जून तक नहीं खोलने का निर्णय लिया गया है। -फादर जेरोम चमनिकोडथु, विकार, सेंट फ्रांसिस जेवियर चर्च

04:00 AM, 09-Jun-2020

कर्नाटक: शिवमोग्गा में चिड़ियाघर फिर से खुला

शिवमोग्गा में तेवरकेप्पा टाइगर-लायन सफारी/चिड़ियाघर को पर्यटकों के लिए सोमवार को फिर से खोल दिया गया।
 


 

03:50 AM, 09-Jun-2020

बिहार: विष्णुपद मंदिर में पहुंचे श्रद्धालु

गया स्थित विष्णुपद मंदिर में सोमवार को श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की।

02:31 AM, 09-Jun-2020

त्रिपुरा में 30 और कंटेनमेंट जोन

त्रिपुरा सरकार ने राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या में वृद्धि के बाद 30 स्थानों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। -रतन लाल नाथ, राज्य मंत्री

02:12 AM, 09-Jun-2020

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 30 जून तक नहीं होगी शुरू

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा को लेकर सोमवार को एक बैठक हुई। इसमें बद्रीनाथ मंदिर के हितधारक, हक हकूकधारी, व्यापारी और होटल एसोसिएशन के सदस्य मौजूद थे। सभी का मानना था कि चारधाम यात्रा 30 जून तक शुरू नहीं होनी चाहिए। -स्वाति एस भदौरिया, जिला अधिकारी, चमोली, उत्तराखंड
 

01:31 AM, 09-Jun-2020

सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों की अनदेखी

आंध्र प्रदेश के पर्यटन मंत्री मुत्तमसेट्टी श्रीनिवास राव और विशाखापत्तनम के सांसद एमवीवी सत्यनारायण ने विशाखापत्तनम स्थित पार्टी कार्यालय में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) की सरकार का एक वर्ष पूरा होने पर आयोति एक कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान पार्टी में सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों की पूरी तरह से अनदेखी की गई।
 

01:17 AM, 09-Jun-2020

मध्यप्रदेश में आज कोरोना के 211 नए मामले, छह की मौत, संक्रमितों की संख्या 9849 हुई

छत्तीसगढ़: 104 नए मामले सामने आए
छत्तीसगढ़ में कोरोना के 104 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 1,197 हो गई है। इनमें से 858 सक्रिय मामले हैं। -राज्य स्वास्थ्य विभाग

यहां पढ़ें 8 जून (सोमवार) के सभी अपडेट्स

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें