महाराष्ट्र में आज कोरोना के 729 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में कुल पीड़ितों की संख्या 9318 हो गई है। 106 मरीज आज ठीक हुए हैं, अब तक 1388 मरीज ठीक हो चुके हैं। आज 31 लोगों की मौत हुई है। कुल 400 लोगों की मौत कोरोना की वजह से राज्य में हुई हैः महाराष्ट्र सरकार
मुंबई में आज 393 पॉजिटिव केस सामने आए। इसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 5982 हो गई है।
पुणे में पिछले 24 घंटे में 143 मामले, तीन की मौत
पुणे में पिछले 24 घंटे में 143 मामले सामने आए और तीन लोगों की मौत हो गई। शहर में कुल मामले 1491 हो गए है और 83 लोगों की मौत हो चुकी है।
तमिलनाडु में आज 121 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए। राज्य में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या अब 2,058 हो गई है। 32 जिलों से आज कोई भी मामला सामने नहीं आया है: तमिलनाडु स्वास्थ्य विभाग
केरल में कोरोना के चार और मामले सामने आए हैं। राज्य में कुल मामले 485 हो गए हैं, जिनमें से 123 सक्रिय हैं: केरल सीएम पिनराई विजयन
कोरोना की वजह से नगर निकाय चुनाव टाले गए
राजस्थानः कोरोना की वजह से जयपुर, जोधपुर और कोटा के नगर निकाय चुनाव टाले गए।
जहाजरानी मंत्रालय ने कोरोना के कारण मौत हो जान जाने पर पोर्ट कर्मचारियों और मजदूरों के लिए 50 लाख रुपये के मुआवजे का एलान किया है।
एडीबी ने भारत सरकार के लिए 1.5 अरब डॉलर के लोन को मंजूरी दी
कोरोना के खिलाफ जंग के लिए एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) ने भारत सरकार के लिए 1.5 अरब डॉलर के लोन को मंजूरी दी।
लॉकडाउन के बीच कोटा में फंसे छत्तीसगढ़ के 2247 छात्रों को रेस्क्यू कर बस द्वारा रायपुर लाया गया। जांच शिविर में सभी छात्रों का चेकअप किया जा रहा है। सभी को रायपुर में 14 दिनों के लिए क्वारंटीन किया जाएगा।
केरल के तिरुवनंतपुरम में वर्तमान में कोई कोरोना संक्रमण का मामला नहीं है। इसलिए शहर को हॉटस्पॉट की सूची से हटा दिया गया है।
लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने लोक भवन में 11 समितियों के अध्यक्षों के साथ कोरोना वायरस पर समीक्षा बैठक की।
गोवा में कोरोना लॉकडाउन के बीच पणजी के आईनॉक्स रोड पर एक सब्जी मंडी में लोग सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए सब्जी की खरीदारी की।
हैदराबाद के खैरताबाद और लकड़ी का पुल कंटेनमेंट जोन का दृश्य। इस एरिया को सील किया गया है और यहां लोगों की आवाजाही पर रोक है।
देश में लॉकडाउन के बीच दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर वाहनों की जांच करते पुलिसकर्मी।
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने ऐसे लोगों घर में पृथक होने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं, जिनमें या तो बहुत हल्के कोरोना के लक्षण हैं या वे पूर्व-लक्षण अवस्था में हैं। ऐसे मरीज जिनके पास अपने निवास पर ही पृथक होने की सुविधा है, उनके पास अब घरेलू अलगाव का विकल्प होगा।
हरियाणा: अंबाला के चांदपुरा में बनाए गए श्मशान घाट पर एक बुजुर्ग महिला के अंतिम संस्कार (कोरोना से दम तोड़ चुकी) के दौरान लोगों ने विरोध किया और घटनास्थल पर पुलिस और स्थानीय लोगों में झड़प हुई।
इस पूरे मामले पर अंबाला के डीएसपी राम कुमार ने बताया कि चांदपुरा के इस इलाके में श्मशान घाट बनाया गया है जहां कोरोना से मरे लोगों के शव लाए जाते हैं। हमनें जब ऐसा किया तब स्थानीय लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। करीब 200 से 400 लोगों ने यहां इकट्ठे होकर लॉकडाउन को तोड़ा, पुलिस और डॉक्टर्स की टीम पर हमला किया। इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
दिल्ली: स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने नरेला में बनाए गए प्लाज्मा डोनेशन सेंटर का मुआयना किया, जहां कोरोना से ठीक हो चुके 25 लोग अपना प्लाज्मा देने आये थे।
पंजाब: प्रशासन के मुताबिक लुधियाना में रह रहे प्रवासी कश्मीरी मजदूरों ने जम्मू-कश्मीर में वापसी के लिए अपील की है। एक ने कहा है कि सरकार चाहे तो हमारी जांच कर ले, हम क्वारंटीन भी होने के लिए तैयार हैं, बस घर भेज दें।
वहीं लुधियाना के पुलिस कमिश्नर राकेश अग्रवाल ने कहा है कि हमनें उनकी बातों का संज्ञान लिया है और जम्मू-कश्मीर प्रशासन से बात कर रहे हैं। अगर उन्हें कोई समस्या नहीं होगी तो हम प्रवासी मजदूरों को वहां भेज देंगे।
चंडीगढ़: लॉकडाउन की वजह से मॉल्स के बंद होने से दुकानदारों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। एलांते मॉल की एक दूकान के मालिक निखिल मित्तल के मुताबिक सब कुछ दूकान के मालिकों पर थोप देना जैसे रेंट देना और कर्मचारियों की तनख्वाह देना, ये सही नहीं है। सरकार को इस मामले कुछ करना चाहिए।
रांची के रिम्स अस्पताल के मेडिसिन विभाग में पिछले तीन हफ्ते से भर्ती एक व्यक्ति में कोरोना के संक्रमण की पुष्टि हुई है। मरीज का इलाज डॉ उमेश प्रसाद की देखरेख में हो रहा था। यहां तक कि आरजेडी नेता लालू प्रसाद यादव का इलाज भी इन्हीं डॉक्टर के अंतर्गत हो रहा था और वे उनके फिजिशियन थे।
अब जब एक मरीज में कोरोना का संक्रमण मिला है तो ऐसे में सभी स्वास्थ्यकर्मियों ने अपना सैंपल देना शुरू कर दिया है। साथ ही डॉ उमेश और उनकी टीम भी क्वारंटीन में रहेगी।
यहां पढ़ें 27 अप्रैल (सोमवार) के सभी अपडेट्स