भारत में पिछले चार दिन से हर दिन सामने आने वाले नए मामलों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। रविवार को सुबह आठ बजे तक के ताजा आंकड़ों के अनुसार देश में संक्रमित 2,27,755 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 1,69,451 लोगों का उपचार चल रहा है। आगे पढ़ें- एक दिन में सामने आए सर्वाधिक 15413 मामले, संक्रमितों की संख्या चार लाख के पार
असम स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य में में कोरोना पॉजिटिव के 133 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या अब 5,388 हो गई है। जिसमें से 3,202 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और नौ लोगों की मौत हो चुकी है।
पुणे में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 15,004 और मृतकों की संख्या 584 हो गई है।
राजस्थान स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राज्य में आज कोरोना पॉजिटिव के 154 नए मामले सामने आए हैं और चार की मौत हुई है। इसके बाद राज्य में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 14,691 और मृतकों की संख्या 341 हो गई है।
भारत में कोरोना के चार लाख मामले, इस बार सबसे कम सिर्फ सात दिन में ही बढ़े एक लाख मरीज