फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in India: देश में कुल मामले 18985, अब तक 603 की मौत, 3260 हुए ठीक

Wed, 22 Apr 2020 12:06 AM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 1329 नए मामले सामने आए हैं और 44 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 18985 हो गई है, जिसमें 15,122 सक्रिय हैं, 3260 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 603 लोगों की मौत हो गई है। यहां पढ़ें देश में कोरोना वायरस से संबंधित सभी अपडेट्स...
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

12:05 AM, 22-Apr-2020

आईसीएमआर के मुताबिक 21 अप्रैल के रात नौ बजे तक 4,47,812 लोगों के 4,62,621 सैंपल की जांच की गई है। 21 अप्रैल (मंगलवार) को 26,943 नए सैंपल आए हैं।
 

11:59 PM, 21-Apr-2020

कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए गौतमबुद्ध नगर जिले के जिलाधिकारी ने दिल्ली-नॉएडा/ग्रेटर नोएडा को कुछ विशेष छूट के साथ पूरी तरह से बंद करने के आदेश दिए।
 

11:37 PM, 21-Apr-2020

महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे के सरकारी आवास पर तैनात पुलिस कांस्टेबल की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी।
 

विज्ञापन
11:19 PM, 21-Apr-2020

तब्लीगी जमात के प्रमुख मोहम्मद साद ने जमात के कार्यकर्ताओं और उन सभी मुसलमानों से अपील कर कहा है कि जो लोग रिकवर हो चुके हैं, वे सभी संक्रमित और जिनका इलाज चल रहा है उसके लिए ब्लड प्लाजमा दान करें।
 

10:24 PM, 21-Apr-2020

इंडियन मेडिकल असोसिएशन और अन्य सात मेडिकल ऑर्गेनाइजेशन ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लिखा पत्र। इस पत्र में कहा गया है कि कोरोना को लेकर रियल टाइम, पारदर्शी डेटा जारी किया जाए। हर दिन मेडिकल बुलेटिन जारी करने की मांग की।
 


गृह मंत्रालय ने लॉकडाउन के दौरान इन सभी को दी छूट
गृह मंत्रालय ने लॉकडाउन के दौरान शैक्षणिक किताबों की दुकानों, पंखे की दुकानें और कृषि आदि से जुड़ी दुकानें खोलने की छूट दी।
 

विज्ञापन
10:00 PM, 21-Apr-2020

राजस्थान में कोरोना के कुल केस 1735 हो गए

राजस्थान में आज रात नौ बजे तक कोरोना के 159 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में कुल केस 1735 हो गए हैं। 274 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं, 97 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 26 लोगों की मौत हुई हैः स्वास्थ्य विभाग राजस्थान
 

09:54 PM, 21-Apr-2020

कोरोना से हुई मौत घोषित करने के लिए ऑडिट कमिटी की जरूरत क्यों है?

पश्चिम बंगाल के गवर्नर जगदीप धनखड़ ने कहा है कि कोरोना से हुई मौत घोषित करने के लिए ऑडिट कमिटी की जरूरत क्यों है? लोगों को इसे क्यों छिपाना चाहिए? हमने दुनियाभर की रिपोर्ट देखी है कि हम एक ज्वालामुखी पर बैठे हैं और काफी कम टेस्ट कर रहे हैं।
 

09:50 PM, 21-Apr-2020

भारत सरकार कोरोना लक्षणों पर नागरिकों से प्रतिक्रिया एकत्र करेगा

भारत सरकार कोरोना लक्षणों पर नागरिकों से प्रतिक्रिया एकत्र करने के लिए एक टेलीफोनिक सर्वेक्षण करेगा। यह सर्वेक्षण एनआईसी द्वारा किया जाना है, इसके लिए 1921 नंबर से कॉल आपके मोबाइल फोन पर आएगी।
 

09:46 PM, 21-Apr-2020

आईएमडी कर्मचारी की कोरोना से मौत

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के 50 वर्षीय एक कर्मचारी की कोरोना वायरस से मौत हो गई है। यह जानकारी विभाग के महानिदेशक एम. महापात्र ने मंगलवार को दी। महापात्र ने कहा कि मृतक समूह 'सी' का कर्मचारी था और उसकी मौत 17 अप्रैल को सफदरजंग अस्पताल में हो गई। महापात्र ने कहा, 'वह आठ अप्रैल को थोड़े समय के लिए कार्यालय आया था। उसके संपर्क में आने वाले अपने दस कर्मचारियों से हमने खुद ही पृथक वास में रहने के लिए कहा है।' महानिदेशक ने कहा कि लोदी रोड स्थित आईएमडी परिसर के अंदर क्षेत्रीय मौसम विज्ञान विभाग परिसर को भी संक्रमण मुक्त किया गया है जहां वह आया था। महापात्र ने कहा, 'वह मधुमेह एवं उच्च रक्तचाप जैसी अन्य बीमारियों से भी पीड़ित था।'

09:29 PM, 21-Apr-2020

तेलंगाना में आज 56 मामले रिपोर्ट किए गए

तेलंगाना में आज 56 और कोरोना के मामले रिपोर्ट किए गए। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 928 हो गई है, जिनमें 711 मामले सक्रिय है और 194 लोग ठीक हो गए हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई हैः राज्य स्वास्थ्य विभाग
 
 
  • महाराष्ट्र सरकार ने मंगलवार को पीएम केयर्स फंड की तर्ज पर एक खाता खोला है। इसके तहत कंपनी, कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (CSR) के तहत सहायता देंगे और कर लाभ का दावा भी ठोक सकेंगे।

09:26 PM, 21-Apr-2020

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने कोरोना के मरीजों और संदिग्धों के अवेशष को लेकर गाइडलाइन जारी की। आईसीएमआर ने गर्भवती महिलाओं की कोरोना टेस्टिंग के लिए गाइडलाइन जारी किया।
 
 
ओडिशा राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने लॉकडाउन के दौरान सभी प्रकार के सामान और श्रमिकों के सुचारू संचालन और और वाहनों की मरम्मत की दुकानों को खोलने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया जारी की है।
 

08:52 PM, 21-Apr-2020

मुंबई में कोरोना के 355 मामले सामने आए हैं, जिनमें 14-18 अप्रैल के बीच 219 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं और आइसोलेशन वॉर्ड में भर्ती किए गए हैं। कुल संक्रमितों की संख्या 3445 है, जिनमें से 12 लोगों की मौत आज हो गई है और कुल मरने वालों की संख्या 150 हो गई हैः  नगर निगम ग्रेटर मुंबई
 

ब्रेड फैक्ट्रीज, मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट्सस आटा और शहरी क्षेत्रों के दाल मिल्स को लॉकडाउन के काम करने की अनुमति दी गई हैः गृह मंत्रालय
 

08:36 PM, 21-Apr-2020

दक्षिण कोरिया की कंपनी ने मानेसर में शुरू किया रैपिड टेस्ट किट उत्पादन

दक्षिण कोरिया की कंपनी एसडी बायोसेंसर ने अपने हरियाणा के मानेसर स्थित प्लांट से रैपिड टेस्ट किट का निर्माण शुरू कर दिया है। अभी यह कंपनी पांच लाख टेस्ट किट प्रति सप्ताह की दर से इनका निर्माण कर रही है। जानकारी के मुताबिक आने वाले सप्ताहों में यह गति और बढ़ेगी। 
 

08:24 PM, 21-Apr-2020

आर्थिक मामलों पर कैबिनेट कमेटी की बैठक कल

आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी की बैठक बुधवार को शाम सात बजे होगी। यह बैठक प्रधानमंत्री आवास पर आयोजित होगी।
 
 

08:12 PM, 21-Apr-2020

गुजरात में आज 112 नए मामले, 13 की मौत

गुजरात के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में आज कोरोना वायरस के 112 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं और 13 लोगों की मौत हुई है। अब राज्य में कोरोना के कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2178 हो गई है। वहीं, राज्य में कोरोना की वजह से 90 लोगों की मौत हो चुकी है। 

08:06 PM, 21-Apr-2020

दिल्ली में आज 75 मामले सामने आए

राजधानी दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग ने बताया है कि यहां आज कोरोना वायरस के 75 नए मामले आए। दिल्ली में अब कोरोना के पॉजिटिव मामलों की संख्या 2156 हो गई है। इसके साथ ही दिल्ली में कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़ा दी गई है। राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए कंटेनमेंट जोन की संख्या अब 87 हो गई है। 

08:02 PM, 21-Apr-2020

महाराष्ट्र में आज 552 नए मामले, 19 लोगों की मौत

महाराष्ट्र में आज 552 नए मामले सामने आए हैं और 19 लोगों की मौत हो गई है। इसी के साथ राज्य में कुल संक्रमितों का संख्या 5218 हो गई है। राज्य में अब तक 251 मौतें हुई हैं। 150 लोग आज ठीक हुए हैं और कुल ठीक होने वाली की संख्या 722 हैः राज्य स्वास्थ्य विभाग
 

07:59 PM, 21-Apr-2020

उत्तराखंड में आज कोरोना का एक भी मामला नहीं

उत्तराखंड में आज कोरोना का एक भी मामला सामने नहीं आया है। राज्य में कुल मामले 46 हैं: राज्य स्वास्थ्य विभाग
 

07:57 PM, 21-Apr-2020

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने कहा है कि राज्य में देश की जनसंख्या का 7 फीसदी हिस्सा है। कल तक हमारी टेस्टिंग स्पीड की औसत राष्ट्रीय औसत का लगभग 25-30 फीसदी था। इसका मतलब है कि हमारे यहां टेस्टिंग बहुत कम हो रही है, हमें इसे बढ़ाने की आवश्यकता है।
 

07:39 PM, 21-Apr-2020

पश्चिम बंगाल में 274 सक्रिय मामले, 15 की मौत

पश्चिम बंगाल में आज तक 274 कोरोना के सक्रिय मामले हैं और 15 लोगों की मौत हो चुकी हैः राज्य स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग, बंगाल
 

मुंबईः नागपाड़ा के रिप्पोन होटल में लगी आग
मुंबईः नागपाड़ा के रिप्पोन होटल में आग लग गई। कोरोना के मरीजों के लिए क्वारंटीन सेंटर के रूप में इसका किया जा रहा था इस्तेमाल। हालांकि, आग बुझाने का काम चल रहा है।
 

07:36 PM, 21-Apr-2020

महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई और पुणे क्षेत्रों में दी गई लॉकडाउन छूट को किया रद्द

महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई और पुणे क्षेत्रों में दी गई लॉकडाउन छूट को रद्द कर दिया क्योंकि 'लोग जिम्मेदारी से व्यवहार नहीं कर रहे हैं' राज्य के बाकी हिस्सों में आंशिक छूट जारी रहेगी: महाराष्ट्र मुख्यमंत्री कार्यालय
 

07:33 PM, 21-Apr-2020

कोरोना मरीजों की रिकवरी में प्लाज्मा तकनीक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने कहा है कि ऐसी रिपोर्टें आई हैं कि कोरोना मरीजों की रिकवरी में प्लाज्मा तकनीक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। इसके लिए हमने रेड क्रॉस स्वयंसेवकों से अनुरोध किया है कि वे उन लोगों से संपर्क करें जो कोरोना से ठीक हुए हैं और उन्हें रक्त दान करने के लिए प्रेरित करें।
 

07:20 PM, 21-Apr-2020

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने पालघर महाराष्ट्र मामले पर डीजीपी महाराष्ट्र को नोटिस जारी किया है। एनआरएचसी ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और मृतक व्यक्तियों के परिजनों को दी गई सहायता पर चार सप्ताह के भीतर एक विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।
 

07:11 PM, 21-Apr-2020

मुंबई के धारावी में आज 12 नए मामले, एक की मौत

मुंबई के धारावी में आज 12 नए मामले दर्ज किए गए और एक की मौत हो गई। इसके साथ ही यहां कुल मामलों की संख्या 179 हो गई, जिनमें 12 मौतें भी शामिल हैं: बृहन्मुंबई नगर निगम
 

06:56 PM, 21-Apr-2020

तमिलना में आज कोरोना के 76 मामले

तमिलना में आज 76 लोगों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया। राज्य में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 1,596 हो गई। आज एक मौत की सूचना भी मिली है। अब तक हुई मौतों की कुल संख्या 18 है: स्वास्थ्य विभाग, तमिलनाडु सरकार
 

चंडीगढ़ में आज तक कुल 27 लोगों का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है, जिनमें से 14 को छुट्टी दे दी गई है: चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग

06:53 PM, 21-Apr-2020

छत्तीसगढ़ में पिछले पांच दिनों में कोई पॉजिटिव केस नहीं

छत्तीसगढ़ में अभी तक कोरोना के 36 मामले हैं। इनमें से 25 ठकी हो गए हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 11 लोगों का इलाज चल रहा है। राज्य में 400 लोगों का प्रतिदिन टेस्ट किया जा रहा है। पिछले पांच दिनों में कोई पॉजिटिव केस सामने नहीं आया है। 
 

06:51 PM, 21-Apr-2020

छत्तीसगढ़ ने मांगी 30,000 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर राज्य में राजस्व सृजन से संबंधित आर्थिक गतिविधियों में राहत और कल्याणकारी योजनाओं के संचालन और विश्राम के लिए अगले तीन महीनों में राज्य को 30,000 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करने का अनुरोध किया है।
 

06:48 PM, 21-Apr-2020

पंजाब में आज छह लोग कोरोना से संक्रमित

पंजाब में आज छह लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए। इनमें पांच पटियाला से और एक एसएएस नगर से हैं। ये सभी छह लोग पॉजिटिव मरीज के संपर्क में थेः पंजाब स्वास्थ्य विभाग
 

06:46 PM, 21-Apr-2020

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने सभी राज्यों/ केंद्रशासित प्रदेशों के स्वास्थ्य विभागों को पत्र लिखकर ब्लड बैंकों में ब्लड की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा है।
 

06:41 PM, 21-Apr-2020

जम्मू-कश्मीर में कोरोना के 294 सक्रिय मामले

केंद्र शासित प्रदेश में 92 क्षेत्रों की पहचान की गई है और रेड जोन के रूप में चिन्हित किया गया है, इसमें से 14 जम्मू में हैं और 78 कश्मीर में हैं। जम्मू-कश्मीर में कोरोना के कुल मामले 380 हो गए हैं, जिनमें 294 मामले सक्रिय हैं। सक्रिय मामलों में 256 कश्मीर से और 38 जम्मू से हैं:जम्मू कश्मीर सरकार के प्रधान सचिव (योजना), रोहित कंसल
 

06:37 PM, 21-Apr-2020

महाराष्ट्र में समाचार पत्रों की होगी डोर टू डोर डिलीवरी

महाराष्ट्र सरकार अपने पूर्व के आदेशों में संशोधन करते हुए राज्य में समाचार पत्रों की डोर टू डोर डिलीवरी करने की अनुमति दी है। मगर मुंबई और पुणे महानगरीय क्षेत्र व कोरोना कंटेनमेंट जोन में यह सुविधा उपलब्ध नहीं रहेगी। डोर टू डोर डिलीवरी के लिए जो दिशा निर्देश दिए गए हैं उसका पालन करना होगा यानी मास्क पहनना आदि। 
 

06:25 PM, 21-Apr-2020

केरल में आज 19 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 117

राज्य में आज 19 नए कोरोना मामले (10-कन्नूर, 4-पलक्कड़, 3-कासरगोड, 1-मलप्पुरम, 1-कोल्लम) सामने आए हैं। इसमें से 12 व्यक्तियों ने हाल ही में विदेश की यात्रा की थी। राज्य में कुल सक्रिय कोरोना मामले 117 तक पहुंच गए हैं: केरल मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन
 

06:12 PM, 21-Apr-2020

आज शाम 5:00 बजे तक, राज्य में कुल 39 लोगों का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है। इनमें से 11 ठीक हो गए हैं और अब तक एक मौत की सूचना मिली है: स्वास्थ्य विभाग, हिमाचल प्रदेश
 
 
  • गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति 28 अप्रैल को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोरोना के प्रकोप और लॉकडाउन से जुड़े मामलों पर चर्चा करेगी। इस बात की जानकारी सूत्रों ने दी है। 
विदेश मंत्री ने की केन्या के विदेश मंत्री रेशेल ओमाम से बात
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने केन्या के विदेश मंत्री रेशेल ओमाम से की बात। मेडिकल सप्लाई का दिया भरोसा।
 

 

06:09 PM, 21-Apr-2020

लॉकडाउन खत्म होने के बाद मंत्रिमंडल का और विस्तार किया जाएगा- शिवराज सिंह चौहान

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कोरोना संकट को देखते हुए हमने अभी मंत्रिमंडल छोटा रखने का निर्णय लिया है, लेकिन लॉकडाउन खत्म होने के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा।
 

06:06 PM, 21-Apr-2020

गुजरात के 28 हजार डॉक्टर आईएमए के प्रोटेस्ट में भाग लेंगे

गुजरात के कम से कम 28 हजार डॉक्टर 22 अप्रैल को आईएमए (IMA) के प्रोटेस्ट में भाग लेंगे। इस बात की जानकारी मंगलवार को अधिकारियों ने दी। आईएमए के गुजरात चैप्टर के सचिव डॉ कमलेश सैनी ने कहा कि 22 अप्रैल को रात 9 बजे राज्य भर के 28,000 डॉक्टर अपने-अपने स्थानों पर मोमबत्ती जलाकर विरोध जताएंगे। बता दें कि इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने डॉक्टरों और चिकित्साकर्मियों पर हो रहे हमलों को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए विरोध प्रदर्शन करने का एलान किया था। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने देश के लिए व्हाइट अलर्ट भी जारी किया है। आईएमए ने सभी डॉक्टरों और अस्पतालों से 22 अप्रैल को रात नौ बजे एक मोमबत्ती जलाकर अपना विरोध जाहिर करने के लिए कहा है, साथ में केंद्र सरकार को काला दिवस मनाने की चेतावनी भी दी है।

05:52 PM, 21-Apr-2020

बंगाल में आज से में रैपिड टेस्ट की शुरुआत हो गई- मुख्य सचिव राजीव सिन्हा

पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव राजीव सिन्हा ने कहा है कि राज्य में रैपिड टेस्ट की शुरुआत हो गई है। हावड़ा और कोलकाता में आज 220 रैपिड टेस्ट किए गए। परिणाम स्वास्थ्य विभाग को भेजे गए हैं।  

05:49 PM, 21-Apr-2020

दिल्ली में कोरोना के 1603 सक्रिय मामले

दिल्ली में कल रात तक कोरोना के 2081 मामले सामने आए हैं। इनमें से 431 लोग ठीक हो गए और 47 लोगों की मौत हो गई है। वर्तमान में राजधानी में 1603 सक्रिय मामले हैं: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
 

05:39 PM, 21-Apr-2020

देश में कुल मामले 18985, अब तक 603 लोगों की मौत

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 1329 नए मामले सामने आए हैं और 44 लोगों की मौत हुई है। देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 18,985 हो गई है, जिसमें 15,122 सक्रिय हैं, 3260 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 603 लोगों की मौत हो गई है। 
 

05:36 PM, 21-Apr-2020

हमारे पास 539 लाख टन का अनाज स्टॉक- रामविलास पासवान

हमारे पास 539 लाख टन का अनाज स्टॉक है। निकट भविष्य में इसमें कोई कमी नहीं होगी। हमने सभी राज्यों को अपने राज्यों में गरीबों को राशन वितरित करने के लिए कहा है। भारत सरकार ने स्पष्ट रूप से कहा है कि कोई गरीब को भूखा न रहे: केंद्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री रामविलास पासवान
 

05:25 PM, 21-Apr-2020

पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटे में 29 नए मामले

पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटे में 29 नए मामले सामने आए हैं। अब तक राज्य में 15 लोगों की मौत हो गई है। 
 


कर्नाटक में कोरोना के 10 नए मामले
कर्नाटक में कोरोना के 10 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में अब तक कुल 418 मामले सामने आ चुके हैं। 17 लोगों की मौत हो चुकी है और 129 ठीक हो गए हैं: स्वास्थ्य विभाग कर्नाटक

05:22 PM, 21-Apr-2020

केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव को पत्र लिखा

केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव राजीव सिन्हा को पत्र लिखा है, जिसमें कहा गया है, 'मंत्रालय के ध्यान में लाया गया है कि कोलकाता और जलपाईगुड़ी में क्रमशः दोनों अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय दलों (आईएमसीटी) को राज्य और स्थानीय अधिकारियों द्वारा अपेक्षित सहयोग प्रदान नहीं किए गए हैं।'
 

05:10 PM, 21-Apr-2020

पश्चिम बंगाल: इंटर-मिनिस्ट्रियल केंद्रीय टीम (IMCT) के कोलकाता दौरे के दौरान राज्य पुलिस और BSF उनकी सुरक्षा में तैनात
 


पुणे: एक अंतर-मंत्रालयीय केंद्रीय टीम ने आज शहर में कोरोना स्थिति की निगरानी के लिए पुणे नगर निगम के नियंत्रण कक्ष की समीक्षा की। टीम ने डिविजनल कमिश्नर और जिलाधिकारी आदि सहित प्रशासन के अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की।
 

ओडिशाः एयर इंडिया के विमान से दिल्ली से भुवनेश्वर पहुंचाए गए 459 पीपीई किट के पैकेट, सैनिटाइजर आदि। ओडिशा स्टेट मेडिकल कॉर्पोरेशन ने किया किया रिसीव।
 

04:57 PM, 21-Apr-2020

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को जारी किए दिशा निर्देश

हमने सभी राज्यों को विस्तृत दिशा निर्देश जारी किए हैं। मंत्रालय ने बताया कि जब हम कोरोना वायरस पर ध्यान केंद्रित करते हैं, तो अन्य सभी सेवाएं प्रदान करने की आवश्यकता होती है, जैसे कि डायलिसिस, एचआईवी/कैंसर उपचार आदि के लिए होना चाहिए। उसी समय आवश्यक संक्रमण प्रबंधन की रोकथाम होनी चाहिएः स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल 
 

04:55 PM, 21-Apr-2020

पांच वैक्सीन का ट्रायल चल रहा हैः ICMR

यह एक नई बीमारी है और पिछले साढ़े तीन महीने में विज्ञान ने तरक्की करते हुए पीसीआर टेस्ट विकसित किए हैं। 70 में से पांच वैक्सीन का ट्रायल चल रहा है। किसी अन्य बीमारी के मामले में पहले ऐसा नहीं हुआ थाः आर गंगाखेड़कर, आईसीएमआर
 

04:52 PM, 21-Apr-2020

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता के राजा बाजार इलाके का दौरा किया और लोगों को घर में रहने का आग्रह किया।
 

04:39 PM, 21-Apr-2020

देशभर में कोरोना के 4,49,810 टेस्ट किए गए

4,49,810 सैंपलों का अब तक टेस्ट किया जा चुका है। कल 35,852 सैंपलों का टेस्ट किया गया जिनमें से 29,776 नमूनों का टेस्ट 201 आईसीएमआर नेटवर्क लैब में और बाकी 6,076 सैंपलों का टेस्ट 86 निजी प्रयोगशालाओं में किया गया: ICMR
 

04:35 PM, 21-Apr-2020

अभी तक देशभर में कुल 18601 मामले सामने आए हैं, कल से 1336 नए मामले सामने आए हैं। कल एक दिन में 705 लोग ठीक हुए हैं, कुल 3252 लोग ठीक हो चुके हैं। 17.48 फीसदी लोग ठीक हो रहे हैं। तीन जिलों में पिछले 28 दिनों से कोई नया मामला सामने नहीं आया है, इसमें एक नया जिला प्रतापगढ़, राजस्थान शामिल हुआ है। देश में 61 ऐसे जिले हैं जिनमें पिछले 14 दिनों से कोई नया मामला सामने नहीं आया है :स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल
 

04:33 PM, 21-Apr-2020

लगातार दो बार नेगेटिव टेस्ट आने के बाद छह लोगों को ठीक होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया। उनमें से पांच जवाहरपुर, डेराबस्सी से हैं। उन्हें 14 दिनों के लिए क्वारंटीन कर दिया है। मोहाली में कुल पॉजिटिव केस 62 और दो लोगों की मौत रिपोर्ट की गई है: डीसी मोहाली
 

04:27 PM, 21-Apr-2020

कोरोना वायरस लॉकडाउन मानदंड के उल्लंघन के लिए 22 मार्च से आज सुबह 4 बजे तक आईपीसी की धारा 188 के तहत कुल 60,005 मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिसकर्मियों पर हमले के मामलों में 411 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। लॉकडाउन अवधि के दौरान प्रतिबंधों के उल्लंघन के लिए 22 मार्च से आज सुबह 4 बजे तक 13,381 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कुल 41,768 वाहनों को जब्त किया गया है: महाराष्ट्र पुलिस
 

04:23 PM, 21-Apr-2020

राज्यों को दो दिनों के लिए रैपिड टेस्टिंग किट का उपयोग नहीं करने की सलाह दी गई है। रिजल्ट में बहुत भिन्नताएं आ रहीं थीं, जिसके चलते ऑन ग्राउंड टीमों द्वारा किट परीक्षण के बाद दो दिनों में एडवाइजरी जारी की जाएगी: आर. गंगाखेड़कर, भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर)
 

04:11 PM, 21-Apr-2020

कोविड वॉरियर्स के नया पोर्टल covidwarriors.gov.in बनाया गया

http://covidwarriors.gov.in एक मास्टर डाटा बेस है। इसमें हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स और वॉलंटियर्स हैं। अब तक इसमें 1 करोड़ 24 लाख मानव संसाधनों की डिटेल्स आ गई हैं। इसमें जिला और राज्य स्तरीय कॉर्डिनेटर्स के नंबर और डिटेल्स है। कोरोना की 20 कैटिगरी और 49 सब कैटिगरी जो कोरोना मैनेजमेंट के काम आ सकते हैं, उनकी जानकारी covidwarriors.gov.in पर उपलब्ध हैं: चौथे सशक्त समूह के चेयरमैन
 


गृह मंत्रालय ने कहाः
  • गृह मंत्रालय ने सोमवार को लॉकडाउन की समीक्षा की, इसमें पता चला है कि 21 तारीख से कई जगह गतिविधियां शुरू हुई हैं और अच्छी तरह से चल रही हैं। 
  • केंद्र सरकार ने स्थिति का आकलन करने और कोरोना से प्रभावी ढंग से लड़ने के लिए राज्य के प्रयासों को बढ़ाने के लिए छह अंतर-मंत्रालयीय टीमों का गठन किया।

03:52 PM, 21-Apr-2020

स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने की 'कोविड इंडिया सेवा' की शुरुआत

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कोरोना वायरस (COVID19) पर नागरिक सहभागिता के लिए एक इंटरैक्टिव प्लेटफॉर्म COVID इंडिया सेवा की शुरुआत की है। इसका उद्देश्य वास्तविक समय में ई-गवर्नेंस डिलीवरी को सक्षम करना और नागरिक प्रश्नों का उत्तर देना है।
 

कोरोना के इलाज में प्लाजमा थेरेपी से काफी उम्मीदें
कोरोना के इलाज में प्लाजमा थेरेपी से काफी उम्मीदें हैं। मुझे यह बताते हुए खुशी हुई रही है कि आईसीएमआर ने डॉक्टर विशाल राव को प्लाजमा से इलाज की अनुमति दी हैः डॉ. के. सुधाकर, कर्नाटक के मेडिकल एजुकेशन मिनिस्टर
 
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव प्रीति सूदन ने सरकार के विभिन्न विभागों को पत्र लिखकर टीबी विरोधी दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा है।
 

03:31 PM, 21-Apr-2020

राजस्थान में आज कोरोना के 83 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 1659 हुई

राजस्थान में आज कोरोना के 83 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ राज्य में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 1659 हो गई है। राज्य में अब तक 25 मौतें हो चुकी हैं: राजस्थान स्वास्थ्य विभाग
 

कोलकाता पुलिस ने 131 लोगों को गिरफ्तार किया
आज से सुबह 12 बजे तक सुरक्षा प्रतिबंधों के उल्लंघन के लिए 131 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उसी अवधि में कुल 4 वाहन जब्त किए गए हैं: कोलकाता पुलिस 

02:55 PM, 21-Apr-2020

तमिल समाचार चैनल के 25 लोग कोरोना संक्रमित

चेन्नई में एक तमिल समाचार चैनल के 25 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। राज्य सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि तमिल न्यूज चैनल में कार्यरत 25 लोग कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं, इनमें पत्रकार, कैमरापर्सन और अन्य लोग शामिल हैं। पॉजिटिव मामले आने के बाद अन्य लोगों को भी क्वारंटीन किया गया है।

02:46 PM, 21-Apr-2020

ममता बनर्जी की आपत्ति पर आईएमसीटी के टीम लीडर ने दिया जवाब

पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा कोरोना वायरस के आकलन के लिए केंद्र से टीम भेजने को लेकर आपत्ति जताने पर अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय दल (आईएमसीटी) के टीम लीडर और रक्षा मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव अपूर्वा चंद्रा ने कहा कि हमारी टीमें मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, और राजस्थान जैसे अन्य राज्यों में गई हैं, वहां उन्हें राज्य सरकार का पूरा समर्थन मिल रहा है। उन्हें पश्चिम बंगाल के समान नोटिस दिया गया था, लेकिन उन्हें कल से कोई समस्या नहीं हुई है।
 

02:21 PM, 21-Apr-2020

राजस्थान सरकार ने त्वरित एंटीबॉडी परीक्षण पर लगाई रोक

राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा ने कहा कि त्वरित परीक्षण किट के गलत परिणाम सामने आ रहे हैं जिसकी वजह से राज्य में त्वरित एंटीबॉडी परीक्षण रोक दिया गया है। उन्होंने कहा कि हमें आईसीएमआर से त्वरित परीक्षण किट प्राप्त हुईं और इसका उपयोग राजस्थान में किया गया। हमने यह देखने के लिए कि क्या ये परीक्षण प्रभावी हैं, हमारे माइक्रोबायोलॉजी विभाग के प्रमुख और मेडिसिन विभाग के प्रमुख की एक समिति बनाई। इसकी सटीकता 90 फीसदी होनी चाहिए थी, लेकिन यह 5.4 फीसदी ही है। 
 

02:15 PM, 21-Apr-2020

दवा कंपनी सिप्ला ने कोरोना से लड़ने के लिए दिए 25 करोड़ रुपये

दवा कंपनी सिप्ला ने मंगलवार को कहा कि उसने कोरोना वायरस महामारी का मुकाबला करने में सरकार का सहयोग करने के लिए 25 करोड़ रुपये दिए हैं। सिप्ला ने शेयर बाजार को बताया कि इस धनराशि में कंपनी के कर्मचारियों से मिला लगभग तीन करोड़ रुपये शामिल है। कंपनी ने कहा कि 25 करोड़ रुपये में नौ करोड़ रुपये पीएम-केयर्स कोष में जमा किए जाएंगे। इसके अलावा आठ करोड़ रुपये विभिन्न राज्य सरकारों को देने की घोषणा की गई है।

01:55 PM, 21-Apr-2020

दिल्ली के उपराज्यपाल ने किया औचक निरीक्षण

दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने लुडलो कैसल स्कूल में फंसे हुए प्रवासी मजदूरों के लिए एक आश्रय गृह में औचक निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध सुविधाओं और सामाजिक दूरियों के मानदंडों के अनुपालन की जांच की।
 

01:38 PM, 21-Apr-2020

ओडिशा सरकार ने कोरोना वॉरियर्स के लिए की यह घोषणा

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि भारत सरकार की पहल के साथ राज्य सरकार सभी स्वास्थ्य कर्मियों (निजी और सार्वजनिक) और अन्य सभी सेवाओं के सदस्य जो कोरोना के खिलाफ लड़ाई में अपना जीवन खो देते हैं उन्हें 50 लाख रुपए की राशि प्रदान करेगी। साथ ही राज्य उन्हें शहीद का दर्जा देकर राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार करेगी। उनके बलिदान को पहचानते हुए पुरस्कारों की एक विस्तृत योजना स्थापित की जाएगी। ये पुरस्कार राष्ट्रीय दिवस पर दिए जाएंगे।
 

01:23 PM, 21-Apr-2020

टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने केंद्रीय टीम भेजने पर जताई आपत्ति

तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने कोरोना वायरस की स्थिति का आकलन करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा टीम भेजने पर आपत्ति जताई। कोरोना वायरस की स्थिति का आकलन करने के लिए अंतर-मंत्रालयी केन्द्रीय दलों (आईएमसीटी) के पश्चिम बंगाल पहुंचने को तृणमूल ने एडवेंचर ट्यूरिज्म बताया। तृणमूल कांग्रेस ने केन्द्रीय दलों के गुजरात, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश ना जाने पर उठाए सवाल, जहां कोरोना वायरस के सबसे अधिक मामले और प्रभावित इलाके हैं। तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री को बताया गया कि केन्द्रीय दल कुछ जिलों का तीन घंटे तक दौरा करेंगे।

 

01:21 PM, 21-Apr-2020

झारखंड में कोरोना से एक और मौत, मृतकों की संख्या तीन हुई

झारखंड की राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी इलाके में एक महिला की कोरोना वायरस संक्रमण से मंगलवार को मौत हो गई और इसी के साथ राज्य में संक्रमण से मरने वालों की संख्या तीन हो गई है। रिम्स के निदेशक डा. डीके सिंह ने संक्रमण से महिला की मौत की पुष्टि की है। महिला को गुर्दे से जुड़ी बीमारी भी थी। इससे पूर्व बोकारो में कोरोना वायरस से एक बुजुर्ग की मौत हो चुकी है। राज्य में अब तक संक्रमितों की कुल संख्या 45 हो गई है जिनमें से तीन लोगों की मौत हो चुकी है और मलेशियाई मूल की एक महिला समेत चार लोग उपचार के बाद संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

01:13 PM, 21-Apr-2020

ओआईसी की आलोचना पर केंद्रीय मंत्री नकवी ने दिया जवाब

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी) की आलोचना पर कहा कि भारत अल्पसंख्यकों और मुस्लिमों के लिए स्वर्ग है। उनके सामाजिक, आर्थिक और धार्मिक अधिकार यहां पूरी तरह सुरक्षित हैं। अगर कोई पूर्वाग्रही मानसिकता से इसे गलत कह रहा है तो उसे इस देश की जमीनी हकीकत को देखना चाहिए और इसे स्वीकार करना चाहिए। नकवी ने कहा कि भारत के मुस्लिम समृद्ध हैं, जो माहौल को बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं वे उनके मित्र नहीं हो सकते।

01:08 PM, 21-Apr-2020

मेघालय में कोरोना वायरस का एक और मामला सामने आया

मेघालय में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज के संपर्क में आने से 42 वर्षीय महिला भी संक्रमित हो गई। वह महिला पहले से संक्रमित मरीज की पारिवारिक मित्र है। इसके बाद राज्य में कोविड-19 संक्रमित मरीजों की संख्या 12 पहुंच गई। मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने इसकी जानकारी दी।राज्य में संक्रमण के सक्रिय मामले 11 हैं।

12:38 PM, 21-Apr-2020

लोकसभा सचिवालय का एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव

लोकसभा सचिवालय का एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। बताया जा रहा है कि कर्मचारी हाउस कीपर का काम करता है। संक्रमित मरीज को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसके परिवार के सभी सदस्यों को क्वारंटीन केंद्र में भेज दिया गया है।

12:22 PM, 21-Apr-2020

आंध्र प्रदेश में 35 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 757 हुई

आंध्र प्रदेश स्टेट कमांड कंट्रोल रूम के मुताबिक, आज कोरोना पॉजिटिव के 35 नए मामले सामने आए हैं। नए मामलों में अनंतपुर और कृष्णा में तीन-तीन, गुंटूर में नौ, कडप्पा में छह, करनूल में 10 और पश्चिम गोदावरी जिलों में चार मामले शामिल हैं। इसके बाद राज्य में कुल मामलों की संख्या 757 हो गई है। जिसमें से 96 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 22 लोगों की मौत हो गई है। 
 
 

12:19 PM, 21-Apr-2020

कर्नाटक में सात नए मामले

कर्नाटक में सात नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इसके बाद राज्य में कुल कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 415 हो गई है। जिसमें से 114 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 17 लोगों की मौत हुई है।
 

11:55 AM, 21-Apr-2020

शरद पवार ने पालघर मामले में कही यह बात

राकांपा प्रमुख शरद पवार ने पालघर मामले में कहा कि पालघर में जो कुछ भी हुआ वह नहीं होना चाहिए था, वह दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की और एक ही रात में घटना में शामिल 100 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया। आगे की जांच चल रही है। पवार ने कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इस घटना के बारे में बात की और इस मामले में जो कुछ कर सकते हैं कर रहे हैं। ये घटना अफवाहों के कारण होने के बाद भी कुछ लोग इस घटना की वजह से राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। ये सही नहीं है।
 

11:53 AM, 21-Apr-2020

पुणे पुलिस ने कराई उठक-बैठक

लॉकडाउन तोड़ने वालों से पुणे पुलिस ने सिंहगड रोड पर कराई उठक-बैठक, देखें ...
 

11:45 AM, 21-Apr-2020

कोरोना लॉकडाउन के मद्देनजर रमजान को लेकर केंद्रीय मंत्री की यह अपील

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि रमजान का पवित्र महीना 24 अप्रैल से शुरू हो रहा है। सभी धार्मिक नेताओं, धार्मिक और सामाजिक संगठनों ने मिलकर यह फैसला लिया है और मुस्लिम समुदाय से अपील करता है कि  प्रार्थना, इफ्तार और अन्य प्रथाएं सामाजिक दूरियां बनाए रखते हुए घरों में ही निभाएं। नकवी ने कहा कि मुस्लिम समुदाय ने खुद यह फैसला लिया है, जैसे उन्होंने शब-ए बारात के लिए लिया था।
 

11:36 AM, 21-Apr-2020

गुजरात में 127 नए मामले, छह की मौत

स्वास्थ्य विभाग, गुजरात के अनुसार राज्य में कोरोना की वजह से छह और मौतें हुई और 127 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बाद राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 77 और संक्रमितों की संख्या 2066 हो गई है। जिसमें से 131 ठीक हो गए या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 77 लोगों की मौत हो गई है।
 

11:08 AM, 21-Apr-2020

महाराष्ट्र में 472 नए मामले, नौ की मौत

महाराष्ट्र सरकार स्वास्थ्य विभाग के आनुसार, राज्य में आज सुबह 10 बजे तक कोरोना पॉजिटिव के 472 नए  मामले दर्ज किए गए हैं और नौ लोगों की मौत हुई है। इसके सात ही राज्य में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 4676 हो गई है और मृतकों की संख्या 232 हो गई है।
 

11:01 AM, 21-Apr-2020

थाना प्रभारी यशवंत पाल के निधन पर सीएम शिवराज ने जताया शोक

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उज्जैन नीलगंगा के थाना प्रभारी यशवंत पाल की कोरोना से लड़ाई के दौरान हुए निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया - 'दु:ख की इस घड़ी में दिवंगत यशवंत पाल जी के परिवार के साथ मैं व पूरा प्रदेश खड़ा है।' उन्होंने कहा कि शोकाकुल परिवार को राज्य शासन की ओर से सुरक्षा कवच के रूप में 50 लाख रुपए, असाधारण पेंशन, बेटी फाल्गुनी को उपनिरीक्षक पद पर नियुक्ति व स्वर्गीय पाल को मरणोपरांत कर्मवीर पदक से सम्मानित किया जाएगा।
 

10:45 AM, 21-Apr-2020

दिल्ली के नबी करीम इलाके में तीन पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव

दिल्ली पुलिस ने बताया कि नबी करीम इलाके में तीन पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। नबी करीम एरिया भी 84 कंटेनमेंट जोन्स में से एक है।
 

10:41 AM, 21-Apr-2020

कोलकाता में मिठाई की दुकानों पर उमड़ी भीड़

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में मिठाई की दुकानों पर आज भीड़ देखने को मिली। राज्य सरकार ने लॉकडाउन के दौरान मिठाई की दुकानों को खोलने के समय में संशोधन करते हुए सुबह आठ बजे से 12 बजे तक मिठाई की दुकानों को खोलने की अनुमति दी है। पहले मिठाई की दुकानों को 8 घंटे (सुबह 8 से शाम 4 बजे) संचालित करने की अनुमति थी।
 

10:38 AM, 21-Apr-2020

पुणे के एक अस्पताल के 25 स्टाफ कोरोना पॉजिटिव

पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बोमी भोट ने बताया कि 25 हॉस्पिटल स्टाफ कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, इसमें 19 नर्सें शामिल हैं।
 

10:22 AM, 21-Apr-2020

कोलकाता में दो नए मामले सामने आए

पश्चिम बंगाल स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि कोरोना जांच के लिए हम निरंतर प्रयास कर रहे हैं और आईसीएमआर से रैपिड टेस्ट किट का पहला सेट प्राप्त करने के बाद सोमवार को 78 त्वरित परीक्षण किए गए, जिसमें हावड़ा में 64 और कोलकाता 14 त्वरित परीक्षण शामिल हैं। 78 में से केवल दो पॉजिटिव मामले सामने आए हैं और दोनों कोलकाता से हैं। 
 

10:15 AM, 21-Apr-2020

अरुणाचल प्रदेश में 439 सैंपल्स में से एक भी पॉजिटिव नहीं

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने बताया कि 20 अप्रैल को प्रदेश में 439 सैंपल्स की जांच की गई, जिनमें से 405 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है और 34 के परिणाम प्रतीक्षित हैं। इसमें कोई भी पॉजिटिव मामला सामने नहीं आया है।
 

09:48 AM, 21-Apr-2020

नागपुर में सात नए मामले सामने आए

महाराष्ट्र के नागपुर में आज कोरोना पॉजिटिव के सात नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद जिले में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 88 हो गई है।
 

09:42 AM, 21-Apr-2020

यूपी में कोरोना के आठ नए पॉजिटिव मामले सामने आए

किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ की ओर से जारी कोरोना मेडिकल बुलेटिन के अनुसार सोमवार को 754 सैंपल्स की जांच की गई थी जिसमें से आठ की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 
 

09:35 AM, 21-Apr-2020

राजस्थान में 52 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 1628 हुई

राजस्थान स्वास्थ्य विभाग के अनुसार आज सुबह नौ बजे तक राज्य में कोरोना पॉजिटिव के 52 नए मामले सामने आए हैं। जिसमें भीलवाड़ा में चार, दौसा, जैसलमेर और टोंक में दो-दो, जयपुर में 34, झुंझुनू, नागौर और सवाई माधोपुर में एक-एक और जोधपुर में पांच मामले दर्ज किए गए हैं। इसके साथ ही राज्य में कुल कोरोना पॉजिटिव मामले बढ़कर 1628 हो गए हैं। इनमें से 205 ठीक हो चुके हैं और 25 लोगों की मौत हो गई है।
 

09:06 AM, 21-Apr-2020

कर्नाटक में 80 साल के एक बुजुर्ग की मौत, मृतकों की संख्या 17 हुई

कर्नाटक के चिकित्सा शिक्षा मंत्री के. सुधाकर ने बताया कि कलबुर्गी जिले में कोरोना पॉजिटिव 80 साल के एक बुजुर्ग की मौत हो गई। इसके बाद राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या 17 हो गई है।

09:00 AM, 21-Apr-2020

पंजाब के पटियाला में पांच नए मामले

पंजाब के विशेष मुख्य सचिव केबीएस सिद्धू ने बताया कि पटियाला में राजपुरा से पांच और कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। सभी में कोरोना के लक्षण नहीं पाए गए हैं।
 

08:40 AM, 21-Apr-2020

देशभर में संक्रमित मरीजों की संख्या 18601 हुई

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 1336 नए मामले सामने आए हैं और 47 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 18601 हो गई है, जिसमें 14,759 सक्रिय हैं, 3252 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 590 लोगों की मौत हो गई है। 
 

08:01 AM, 21-Apr-2020

आज से 24 घंटे खुलेगी आजादपुर सब्जी मंडी

दिल्ली के आजादपुर सब्जी मंडी के बाहर आज सुबह ट्रैफिक, आज से 24 घंटे मंडी खुली रहेगी। रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक ट्रकों की आवाजाही की अनुमति और सुबह छह बजे से रात 10 बजे तक सब्जी और फल बेचे जाएंगे।
 

07:53 AM, 21-Apr-2020

राष्ट्रपति भवन में मिला कोरोना पॉजिटिव- सूत्र

सूत्रों के मुताबिक राष्ट्रपति भवन में एक कोरोना पॉजिटिव मामला सामने आया है। राष्ट्रपति भवन परिसर में अपने परिवार के साथ रहने वाली एक महिला कोरोना पॉजिटिव मिली है। जिसके बाद स्वास्थ्य मंत्रालय के आवश्यक दिशानिर्देशों के मुताबिक 125 परिवारों को एकांतवास में रहने की सलाह दी गई है। 
 

06:02 AM, 21-Apr-2020

लॉकडाउन में 24 मार्च से अब तक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 8.89 करोड़ किसानों को फायदा पहुंचाया गया है और 17,793 करोड़ रुपये  की धनराशि बांटी गई है: कृषि मंत्रालय
 

06:01 AM, 21-Apr-2020

भोपाल प्रशासन ने लॉकडाउन के दौरान डॉक्टरों और नर्सों को अस्पताल ले जाने के लिए 50 ओला कैब्स का इंतजाम किया है।
 

06:00 AM, 21-Apr-2020

आज से दिल्ली की आजादपुर सब्जी मंडी 24 घंटे खुली रहेगी। ट्रकों की आवाजाही रात 10:00 से सुबह 06:00 बजे तक रहेगी। सब्जियों और फलों की बिक्री सुबह 06:00 से रात 10:00 बजे तक होगी। 
 

05:27 AM, 21-Apr-2020

गुजरात के अहमदाबाद स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ किडनी डिजीज एंड रिसर्च सेंटर में वेंटिलेटर को संशोधित करके कई हिस्सों में कर दिया गया है, जिससे अधिक से अधिक मरीजों की मदद की जा सके। आईकेडीआरसी के निदेशक विनीत मिश्रा ने कहा, 'आदर्श रूप से, हमें प्रत्येक रोगी के लिए 1 वेंटिलेटर होना चाहिए, लेकिन अगर हमारे पास पर्याप्त वेंटिलेटर नहीं है, तो यह एक विकल्प है।
 

05:27 AM, 21-Apr-2020

पंजाब के अमृतसर में लोगों ने अपने घरों की छत और बालकनियों में खड़े होकर एक साथ प्रार्थना की।
 

03:27 AM, 21-Apr-2020

एमपी के राजगढ़ में सामाजिक दूरी बनाने की अपील पर कथित तौर पर लोगों ने पुलिसकर्मियों को दो घंटे के लिए बंधक बनाया। पुलिस के मुताबिक वे वहां अवैध शराब की सूचना मिलने पर गए थे। लेकिन मामला तब बिगड़ गया जब पुलिस ने भीड़ को हटाने का प्रयास किया।
 

12:58 AM, 21-Apr-2020

एमपी के इंदौर में 18 नए संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही जिले में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 915 हो गई है, इसमें 52 लोगों की मौत भी हुई है: मुख्य चिकित्सा अधिकारी
 

12:57 AM, 21-Apr-2020

पिछले 20 दिनों में 25,000 से अधिक कोविड19 संबंधित पोर्टल शिकायतों का निवारण किया गया है: डॉ। जितेंद्र सिंह, कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन राज्य मंत्री (MoS)
 

12:53 AM, 21-Apr-2020

सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका (पीआईएल) दायर की गई है इसमें केंद्र, राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से सभी सार्वजनिक अस्पताल में गैर-COVID19 संबंधित स्वास्थ्य सेवा उपचार सेवाओं को कम करने के लिए तत्काल कदम उठाने के की मांग की गई है।
 

12:50 AM, 21-Apr-2020

कोरोना वायरस को देखते हुए, सुरक्षा के तौर पर सरकारी मंत्रालयों, विभागों और दफ्तरों की सभी कैंटीनों को तत्काल प्रभाव से बंद किया जा रहा है: कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय
 

12:37 AM, 21-Apr-2020

भारत में कोरोनाः दिल्ली-नोएडा सीमाएं पूरी तरह से सील, संक्रमण के चलते डीएम ने दिए आदेश

झारखंड में तीन नए संक्रमित मिले हैं, जिसकी वजह से राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 45 हो गई है।


 


यहां पढ़ें 20 अप्रैल (सोमवार) के सभी अपडेट्स

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें