फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in India Live Updates: पुणे में पिछले 24 घंटे में 308 नए मामले, 22 लोगों की मौत

Wed, 03 Jun 2020 01:24 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

  • मुंबई में आज कोरोना के 1109 नए मामले रिपोर्ट किए और 49 लोगों की जान चली गई। शहर में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 41,986 हो गई है।
  • महाराष्ट्र में आज कोरोना के 2287 नए मामले सामने आए और 103 लोगों की मौत हो गई। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 72,300 पहुंच गई है।
  • गुजरात में पिछले 24 घंटे में 415 नए मामले रिपोर्ट किए गए और 29 लोगों की मौत हो गई। यहां कुल मामलों की संख्या बढ़कर 17,632 हो गई है।
  • राजस्थान में आज शाम 8.30 बजे तक 273 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में कुल मामले 9373 हो गए हैं
  • हरियाणा में आज 296 नए मामले सामने आए। इसी के साथ राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 2652 हो गई है। 
  • देशभर में पिछले 24 घंटे में 8,171 नए मामले सामने आए हैं और 204 लोगों की मौत हुई है। 
  • भारत में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 1,98,706 हो गई है, जिनमें से 97,581 सक्रिय मामले हैं।
  • देशभर में अब तक 95,527 लोग ठीक हो चुके हैं और अब तक 5,598 लोगों की मौत हो चुकी है।  
विज्ञापन
भारत में कोरोना वायरस - फोटो : PTI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:48 PM, 02-Jun-2020

पुणे में पिछले 24 घंटे में 308 नए मामले, 22 लोगों की मौत

पुणे में पिछले 24 घंटे में 308 नए मामले सामने आए और 22 लोगों की मौत हो गई। यहां संक्रमितों की कुल संख्या 8134 हो गई है और मरने वालों का आंकड़ा 367 पहुंच गया हैः पुणे स्वास्थ्य विभाग

राजस्थानः विश्वविद्यालयों और कॉलेजों की परीक्षाएं जुलाई के दूसरे सप्ताह में
राजस्थान के विभिन्न विश्वविद्यालयों और कॉलेजों की परीक्षाएं कोरोना के कारण स्थगित करनी पड़ी थीं, उसे अब जुलाई के दूसरे सप्ताह में आयोजित किया जाएगा: राज्य सरकार

10:46 PM, 02-Jun-2020

तेलंगाना में 99 नए मामले दर्ज किए गए

तेलंगाना में 99 नए मामले दर्ज किए गए। राज्य में कुल मामलों की संख्या 2891 हो गई है। राज्य में मरने वालों की संख्या 92 हो गई है। 

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 1298 नए मामले
दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 1298 नए मामले सामने आए। देश की राजधानी में संक्रमितों की कुल संख्या 22,132 हो गई है। दिल्ली में अब तक 556 लोगों की मौत हो चुकी है। 

09:48 PM, 02-Jun-2020

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। राष्ट्रपति ट्रम्प ने संयुक्त राज्य अमेरिका में आयोजित होने वाले अगले जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए पीएम मोदी को निमंत्रण दिया। पीएम मोदी और अमेरिकी ट्रम्प के बीच अन्य सामयिक मुद्दों जैसे दोनों देशों में कोरोना की स्थिति, भारत-चीन सीमा पर स्थिति और विश्व स्वास्थ्य संगठन में सुधारों की आवश्यकता आदि पर चर्चा हुईः प्रधानमंत्री कार्यालय

विज्ञापन
09:28 PM, 02-Jun-2020

झारखंड में आज 37 नए मामले

झारखंड में आज 37 नए मामले सामने आए। इसी के साथ राज्य में कुल मामले 712 हो गए है। अब तक 320 मरीज ठीक हो चुके हैं। सक्रिय मामलों की संख्या 387 है। 

09:18 PM, 02-Jun-2020

मुंबई में आज 1109 नए मामले और 49 लोगों की मौत

मुंबई में आज कोरोना के 1109 नए मामले रिपोर्ट किए और 49 लोगों की जान चली गई। शहर में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 41,986 हो गई है और अब तक शहर में 1368 लोगों की मौत हो चुकी हैः बीएमसी

विज्ञापन
09:01 PM, 02-Jun-2020

पश्चिम बंगाल में आज 396 मामले

पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटे में 396 नए मामले सामने आए। एक दिन का यह सर्वाधिक आंकड़ा है। आज 10 लोगों की मौत हो गई। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 6168 हो गई है और मौत का आंकड़ा बढ़कर 263 हो गया है। 

मणिपुर में आज चार नए पॉजिटिव मामले
मणिपुर में आज चार नए पॉजिटिव मामले सामने आए। यहां कुल मामलों की संख्या 89 हो गई है, जिसमें 75 मामले सक्रिय हैं।

उत्तराखंड में पॉजिटिव मामलों की संख्या 1043 हुई
उत्तराखंड में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 1043 तक पहुंच गई है: उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग

08:52 PM, 02-Jun-2020

गुजरात में पिछले 24 घंटे में 415 नए मामले, 29 की मौत

गुजरात में पिछले 24 घंटे में 415 नए मामले रिपोर्ट किए गए और 29 लोगों की मौत हो गई। यहां कुल मामलों की संख्या बढ़कर 17,632 हो गई है, जिनमें 11,894 ठीक /डिस्चार्ज और 1092 मौतें शामिल हैं: राज्य स्वास्थ्य विभाग 

राजस्थान में 273 नए मामले 
राजस्थान में आज शाम 8.30 बजे तक 273 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में कुल मामले 9373 हो गए हैं :राजस्थान स्वास्थ्य विभाग

08:40 PM, 02-Jun-2020

महाराष्ट्र में आज 2287 नए मामले, 103 लोगों की मौत

महाराष्ट्र में आज कोरोना के 2287 नए मामले सामने आए और 103 लोगों की मौत हो गई। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 72,300 पहुंच गई है। 1225 मरीजों को आज अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अभी तक 31,333 मरीज ठीक हो चुके हैं: राज्य स्वास्थ्य विभाग

08:26 PM, 02-Jun-2020

जम्मू और कश्मीर में आज कोरोना के 117 नए मामले

जम्मू और कश्मीर में आज कोरोना के 117 नए मामले रिपोर्ट किए गए। 77 कश्मीर से और 40 जम्मू से हैं। यहां कुल मामलों की संख्या 2718 हो गई है, जिनमें 1732 मामले सक्रिय हैं। 

हरियाणा में आज 296 नए मामले 
हरियाणा में आज 296 नए मामले सामने आए। इसी के साथ राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 2652 हो गई है। 

08:04 PM, 02-Jun-2020

भारतीय रेलवे ने आज सुबह 10 बजे तक 4155 'श्रमिक स्पेशल' ट्रेनों का परिचालन किया

भारतीय रेलवे ने आज सुबह 10 बजे तक देश भर में 4155 'श्रमिक स्पेशल' ट्रेनों का परिचालन किया है और एक मई से 57 लाख से अधिक यात्रियों को उनके गृह राज्यों तक पहुंचाया है।

08:00 PM, 02-Jun-2020

गोवा में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 79 हुई

राज्य में छह नए पॉजिटिव मामले दर्ज किए गए हैं। राज्य में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 79 हो गई है, जिनमें 22 सक्रिय मामले और 57 ठीक हो चुके मामले शामिल हैं :गोवा स्वास्थ्य विभाग

07:31 PM, 02-Jun-2020

केरल में आज 86 नए मामले रिपोर्ट किए गए

केरल में आज 86 नए मामले रिपोर्ट किए गए। फिलहाल, राज्य में 774 सक्रिय मामले हैं। राज्य में अब तक 1412 लोगों को पॉजिटिव पाया गया है। 

पंजाब में आज 41 नए मामले
पंजाब में आज 41 नए मामले सामने आए। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 2342 हो गई है। 

07:04 PM, 02-Jun-2020

एएआई के कार्यालय को चार जून तक सील किया गया

दिल्ली: भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) के चार अधिकारियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद राजीव गांधी भवन में भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) के कार्यालय को चार जून तक सील कर दिया गया है।

07:00 PM, 02-Jun-2020

रमेश केएन को 19 जून को राज्यसभा चुनाव के आयोजन के लिए कर्नाटक सरकार द्वारा नोडल अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है, ताकि कोरोना प्रबंधन के लिए राष्ट्रीय दिशा-निर्देशों और राज्य सरकार द्वारा जारी अन्य उपायों के लिए निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित किया जा सके।

06:33 PM, 02-Jun-2020

उत्तराखंडः देहरादून में जिम खोलने की मांग को लेकर जिम मालिकों और फिटनेस ट्रेनर्स ने प्रदर्शन किया। गृह मंत्रालय की गाइडलाइन के मुताबिक अनलॉक-1 के तीसरे चरण में जिम खोलने पर स्थिति के आकलन के बाद फैसला लिया जाएगा।

06:17 PM, 02-Jun-2020

तमिलनाडु में 1091 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 24586 हुई

तमिलनाडु में कोरोना के 1,091 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ राज्य में कुल मामलों की संख्या 24,586 हो गई है। 

06:04 PM, 02-Jun-2020

कल मैंने यह देखने के लिए कुछ अस्पतालों का दौरा किया कि क्या सरकार के नियमों को ठीक से लागू किया जा रहा है या नहीं। मैंने देखा कि कुछ अस्पतालों में चीजें ठीक नहीं थी, इसलिए कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं: महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे

05:45 PM, 02-Jun-2020

हिमाचल प्रदेश में आज कोरोना के पांच नए, संक्रमितों की संख्या 345 हई

हिमाचल प्रदेश में आज कोरोना के पांच नए मामले सामने आए। इसी के साथ राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 345 पहुंच गई है। 

05:39 PM, 02-Jun-2020

तमिलनाडु सरकार ने ब्यूटी पार्लरों और सैलून से आधार नंबर, फोन नंबर और पते सहित ग्राहकों का विवरण एकत्र करने के लिए कहा है।

05:19 PM, 02-Jun-2020

महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना मरीजों के उपचार पर सरकारी मानदंडों का उल्लंघन करने के लिए बॉम्बे अस्पताल, जसलोक अस्पताल, हिंदुजा अस्पताल और लीलावती अस्पताल को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

04:59 PM, 02-Jun-2020

असम में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 1513 हुई

असम में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 1513 हो गई है, जिनमें 1182 मामले सक्रिय हैं, 324 डिस्चार्ज हो चुके हैं और चार लोगों की मौत हुई हैः राज्य के स्वास्थ्य मंत्री

चंडीगढ़ में कोरोना मामलों की कुल संख्या 301
चंडीगढ़ में कोरोना मामलों की कुल संख्या 301 है। मरने वालों की संख्या पांच हो गई है: चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग

04:29 PM, 02-Jun-2020

मुंबई के धारावी इलाके में आज 25 नए मामले

मुंबई के धारावी इलाके में आज 25 नए पॉजिटिव मामले सामने आए। क्षेत्र में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या बढ़कर 1830 हो गई है। मरने वालों की संख्या 71 है: बृहन्मुंबई नगर निगम

04:21 PM, 02-Jun-2020

स्वास्थ्य मंत्रालय ने क्या-क्या कहाः-

  • देश में रिकवरी दर 48.07 फीसदी हुई
  • पिछले 24 घंटे में 3708 लोग ठीक हुए
  • अब तक 95,527 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं
  • देश में कोरोना से मत्यु दर 2.82 फीसदी है।
  • दुनिया में भारत की मृत्यु दर काफी कम
  • हमारी तुलना जनसंख्या की अनुपात में होनी चाहिए
  • देश के 681 लैब कोरोना टेस्ट के लिए मान्यता प्राप्त हैं। इनमें से 476 सरकारी और 205 प्राइवेट हैं:आईसीएमआर
  • हर दिन 1 लाख 20 टेस्ट किए जा रहे हैं: आईसीएमआर
  • हमारा देश सातवें नंबर पर है, ये तुलना गलत है 

03:45 PM, 02-Jun-2020

कर्नाटक में उड़ी सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां

कर्नाटक में देखिए किस तरह सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई जा रही है। सबसे बड़ी बात तो ये कि चित्रदुर्ग में एक कार्यक्रम में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बी श्रीरामुलु भी शामिल हैं। बता दें कि कर्नाटक में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 3408 है। वीडियोः-
   
 

02:56 PM, 02-Jun-2020

उत्तराखंड में 41 नए मामले सामने आए

उत्तराखंड में कोरोना के 41 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 999 हो गई है। मृतकों की संख्या सात है। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

02:52 PM, 02-Jun-2020

बिहार सरकार ने प्रवासी मजदूरों को बांटे गर्भ निरोधक

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, बिहार सरकार ने 14 दिन की संस्थागत क्वारंटीन पूरा कर अपने घर जा रहे प्रवासी मजदूरों के बीच अनचाहे गर्भधारण को रोकने के लिए मुफ्त में गर्भ निरोधक वितरित किया।

02:49 PM, 02-Jun-2020

आंध्र प्रदेश में 115 नए मामले सामने आए

आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 115 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 3,791 तक हो गई है। सरकारी स्वास्थ्य बुलेटिन से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटे में मंगलवार सुबह नौ बजे तक इस खतरनाक संक्रमण की वजह से किसी की भी मौत नहीं हुई है। वहीं इलाज के बाद 40 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिली है। राज्य में कोविड-19 से अब तक 64 लोगों की मौत हो चुकी है।

02:48 PM, 02-Jun-2020

बुलेटिन में बताया गया है कि नए मामलों में 82 राज्य से हैं और बाकी अन्य 33 दूसरे राज्यों से आए हैं। आंध्र प्रदेश में अब तक संक्रमण के 3,791 मामले सामने आए हैं जिनमें से 3,200 आंध्र प्रदेश के रहने वाले हैं, 479 अन्य राज्यों से हैं और 112 विदेश से लौटे लोग हैं।

02:46 PM, 02-Jun-2020

राज्य में कुल 1,320 लोगों का उपचार चल रहा है जिनमें से 927 राज्य में रहते हैं और 111 लोग विदेश से लौटे हैं तथा 282 अन्य राज्यों से हैं।सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार राज्य में स्वस्थ होने की दर 63.49 फीसदी है। वहीं मृत्य दर 1.69 फीसदी है। सोमवार को अमरावती में दो सचिवालय कर्मियों के संक्रमित पाए जाने के बाद सरकार ने सचिवालय कर्मियों की जांच शुरू कर दी है।
 

02:05 PM, 02-Jun-2020

हमने कोरोना महामारी से लड़ने में भारत और फ्रांस के सशस्त्र बलों द्वारा किए गए प्रयासों की भी सराहना की। फ्रांस ने कोरोना महामारी से उत्पन्न चुनौतियों के बावजूद राफेल विमान की समय पर डिलीवरी सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की है।

02:00 PM, 02-Jun-2020

कोरोना काल में भी तय समय पर होगी राफेल की डिलीवरी- राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आज फ्रांस के सशस्त्र बल के मंत्री फ्लोरेंस के साथ टेलीफोन पर बातचीत हुई। हमने कोरोना की स्थिति, क्षेत्रीय सुरक्षा और भारत और फ्रांस के बीच द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को मजबूत करने के लिए आपसी सहमति के मुद्दों पर चर्चा की।

01:55 PM, 02-Jun-2020

केजरीवाल ने कहा कि यदि कोई अस्पताल आपको बिस्तर उपलब्ध कराने से मना करता है, और एप दिखाता है कि अस्पताल में बिस्तर उपलब्ध हैं, तो आप 1031 पर कॉल कर सकते हैं। हमारे विशेष सचिव तुरंत कार्रवाई करेंगे और अस्पताल के अधिकारियों से संपर्क करके आपको मौके पर ही बिस्तर उपलब्ध कराएंगे।

 

01:29 PM, 02-Jun-2020

केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली में कुल 302 वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, जिनमें से 210 खाली हैं। इस तरह की सभी नवीनतम जानकारी देने के लिए दिन में दो बार, सुबह 10 बजे और शाम 6 बजे एप को अपडेट किया जाएगा।

01:24 PM, 02-Jun-2020

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में कोरोना के 20 हजार से अधिक मामले हैं, लेकिन सिर्फ 2,600 लोग ही अस्पतालों में भर्ती हैं। बाकी का इलाज उनके घर पर ही किया जा रहा है।

01:24 PM, 02-Jun-2020

8800007722 नंबर पर व्हाट्सएप से भी इस एप को डाउनलोड किया जा सकता है। http://delhifightscorona.in/beds के नाम से इसका एक वेब पेज भी बनाया गया है। अगर आपको फिर भी जानकारी नहीं मिलती है तो आप 1031 पर फोन कर सकते हैं।

01:20 PM, 02-Jun-2020

केजरीवाल ने बताया कि आप गुगल प्ले स्टोर से इसे Delhi Corona के नाम से डाउनलोड कर सकते हैं।

01:16 PM, 02-Jun-2020

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भविष्य में इस तरह की स्थिति से बचने के लिए, हमने आज एक एप लॉन्च किया है। यह आपको दिल्ली के सभी अस्पतालों, निजी और सरकारी के बारे में जानकारी प्रदान करेगा। यह आपको हर अस्पताल में खाली बेड की संख्या बताएगा। सुबह 10 बजे और शाम 6 बजे इसे अपडेट किया जाएगा।
 

01:13 PM, 02-Jun-2020

दिल्ली कोरोना से लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार- केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं पर घबराने की कोई जरूरत नहीं है। हमने इलाज के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए हुए हैं। हमने लोगों के लिए आईसीयू, बेड और वेंटिलेटर का इंतजाम किया हुआ है।

12:56 PM, 02-Jun-2020

झारखंड में संक्रमित मरीजों की संख्या 675

झारखंड स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राज्य में अब तक कोरोना पॉजिटिव के 675 मामले सामने आए हैं। जिसमें से 374 सक्रिय हैं, 296 लोग ठीक हो चुके हैं और पांच लोगों की मौत हो गई है।

12:39 PM, 02-Jun-2020

मणिपुर में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 85 हुई

मणिपुर में सोमवार को कोरोना पॉजिटिव के दो नए मामले सामने आए। इसके बाद मणिपुर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 85 हो गई है। जिसमें से 74 सक्रिय मामले हैं।

12:33 PM, 02-Jun-2020

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का मतलब दुनिया से अलग हो जाना नहीं है। यह एक ऐसा भारत है जो वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए एक मजबूत संपत्ति के रूप में एक पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करता है।

12:33 PM, 02-Jun-2020

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि भारत अपनी क्षमता, प्रतिभा और अपने मूल्यों की श्रृंखला और मैन्युफैक्चरिंग की दिशा में इकोसिस्टम बढ़ाकर भारत की बड़ी अर्थव्यवस्था को दुनिया की अर्थव्यवस्था के एक एसेट (संपत्ति) के रूप में बनाए, ये है आत्मनिर्भर भारत।

12:31 PM, 02-Jun-2020

सत्येंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली की करीब दो करोड़ की आबादी है। अभी कोरोना के मामले 20,000 से अधिक और सक्रिय मामले 10,000 से ऊपर हैं। अगर लोग पॉजिटिव आ रहे हैं तो उनका इलाज करना जरूरी है और इलाज के लिए एडवांस में तैयारी करना जरूरी है।

12:30 PM, 02-Jun-2020

दिल्ली सरकार ने एक महीने की एडवांस तैयारी कर रखी है- सत्येंद्र जैन

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली सरकार कम से कम एक महीने की एडवांस में तैयारी कर के चल रही है। पहले कहा जा रहा था कि कोरोना मई में खत्म होगा, लेकिन अब तो मई भी खत्म हो गया पर कोरोना खत्म होने पर नहीं आ रहा है।

12:08 PM, 02-Jun-2020

अनलॉक-1 के तहत सरोजनी नगर में खुलीं दुकानें

अनलॉक-1 के बाद दिल्ली की सरोजनी मार्केट में दुकानें खुल गईं हैं। एक दुकानदार ने बताया कि कोरोना के मद्देनजर सामाजिक दूरी के मानदंडों का पूरा पालन किया जा रहा है। एक अन्य दुकानदार ने कहा कि यहां लोगों को सैनिटाइज कर उनका थर्मल चेकअप कर उनका नाम और नंबर नोट किया जाता है, उसके बाद ही उन्हें दुकान के अंदर आने दिया जाता है। अभी दुकान में स्टाफ आधा किया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही सब सामान्य होगा।

12:04 PM, 02-Jun-2020

दिल्ली पुलिस के पांच और पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, आनंद पर्वत इलाके में पांच पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

11:48 AM, 02-Jun-2020

राजस्थान में 171 नए मामले सामने आए

राजस्थान स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राज्य में आज सुबह 10.30 बजे तक कोरोना पॉजिटिव के 171 नए मामले सामने आए और दो लोगों की मौत हुई है। इसके बाद राज्य में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 9,271 हो गई है और मृतकों का आंकड़ा 201 पर पहुंच गया है।

11:23 AM, 02-Jun-2020

दिल्ली में उप राज्यपाल के कार्यालय में 13 लोग कोरोना पॉजिटिव

दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर कार्यालय की ओर से बताया गया है कि लेफ्टिनेंट गवर्नर अनिल बैजल के कार्यालय में 13 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

10:47 AM, 02-Jun-2020

स्थानीय व्यापार फिर से खुलने से व्यापारियों को राहत

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में स्थानीय व्यापार फिर से खुलने से व्यापारियों को काफी राहत मिली है। एक स्थानीय व्यापारी ने बताया कि 3-4 महीने से हम बहुत परेशान थे अब फिर से काम शुरू होने से हमें काफी राहत मिली है। सरकार की तरफ से जो छूट मिली है उससे हम बहुत खुश हैं।

10:45 AM, 02-Jun-2020

कोलंबो से 685 भारतीयों को लेकर तमिलनाडु पहुंचा आईएनएस जलाश्व

ऑपरेशन समुद्र सेतु के तहत श्रीलंका के कोलंबो से 685 भारतीय नागरिकों को लेकर आईएनएस जलाश्व तमिलनाडु के तूतीकोरिन में वीओ चिदंबरनार बंदरगाह पर पहुंचा। एक यात्री का कहना है कि घर वापस आना बहुत अच्छा लग रहा है। हमने एक सुखद यात्रा तय की, वापस लाने के लिए हमलोग भारत सरकार के आभारी हैं।

 

10:09 AM, 02-Jun-2020

प्रयागराज में संगम घाट पर उमड़ी भीड़

लॉकडाउन के बीच प्रयागराज में गंगा इतनी स्वच्छ हो गई कि जैसे ही अनलॉक-1 हुआ, गंगा में स्नान करने के लिए संगम घाट पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। एक स्थानीय निवासी ने बताया कि गंगा पहले कभी भी इतनी स्वच्छ नहीं थी, अब गंगा इतनी साफ हो गई है कि ज्यादा से ज्यादा श्रद्धालु यहां स्नान करने आ रहे हैं।

10:06 AM, 02-Jun-2020

लॉकडाउन के दौरान बाप-बेटे ने खोद डाला कुआं

महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में पानी की समस्या से परेशान बाप-बेटे ने मिलकर लॉकडाउन के दौरान समय का उपयोग करते हुए कुआं खोद डाला।

09:39 AM, 02-Jun-2020

सूरत में टेक्सटाइल मार्केट फिर से खुले

गुजरात में अनलॉक-1 के तहत जारी की गई नई गाइडलाइंस के अनुसार सूरत में टेक्सटाइल मार्केट फिर से खुले।

09:08 AM, 02-Jun-2020

देशभर में संक्रमित मरीजों की संख्या एक लाख 98 हजार के पार

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 8,171 नए मामले सामने आए हैं और 204 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 1,98,706 हो गई है, जिनमें से 97,581 सक्रिय मामले हैं, 95,527 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और अब तक 5,598 लोगों की मौत हो चुकी है। 

08:58 AM, 02-Jun-2020

मुरादाबाद के पुलिस लाइन में योगा कैंप का आयोजन

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद पुलिस लाइन में पुलिस कर्मियों और उनके परिवारों के लिए एक स्पेशल योगा कैंप का आयोजन किया गया। पुलिस लाइन के प्रभारी इंद्रवीर सिंह ने बताया कि पुलिसकर्मी कोरोना योद्धा के रूप में काम कर रहे हैं इसलिए उनकी इम्यूनिटी मजबूत करने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

08:35 AM, 02-Jun-2020

गाजीपुर फल और सब्जी मंडी में भीड़

अनलॉक-1 के दौरान कोरोना वायरस महामारी के बीच लोग खरीदारी करने के लिए गाजीपुर फल और सब्जी मंडी पहुंचे।

08:17 AM, 02-Jun-2020

मिजोरम में 12 नए मामले सामने आए

मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथांगा ने ट्वीट कर बताया कि जोरम मेडिकल कॉलेज में कोरोना पॉजिटिव के 12 नए मामले सामने आए हैं।
 

07:52 AM, 02-Jun-2020

दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर वाहनों की जांच

दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर लोगों के 'पास' और 'पहचान पत्र' की जांच करते पुलिसकर्मी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को दिल्ली की सीमाओं को अगले एक सप्ताह के लिए सील करने की घोषणा की थी। इस दौरन केवल आवश्यक सेवाओं को छूट दी जाएगी।

07:12 AM, 02-Jun-2020

दिल्ली: रात में ही स्टेशन पहुंच गए यात्री

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर सुबह की ट्रेन में सवार होने के लिए कई लोग रात में ही पहुंच गए। लोग स्टेशन परिसर में ही सोते हुए दिखाई दिए।

पार्क में मॉर्निंग वॉक
मंगलवार सुबह दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके के नेहरू पार्क में कई लोग मॉर्निंग वॉक के लिए अपने घरों से बाहर निकले।

06:40 AM, 02-Jun-2020

राजस्थान: डेयरी प्लांट के 13 लोग कोरोना पॉजिटिव

जोधपुर के सरस डेयरी प्लांट में काम करने वाले 13 लोगों की कोरोना पॉजिटिव आई है। प्लांट के प्रबंध निदेशक मदन लाल बागड़ी ने सोमवार को कहा कि कोरोना पॉजिटिव मिले सभी कर्मचारी संविदा पर रखे गए थे और बगीचे में काम करते थे। जहां डेयरी के अपशिष्ट जल का उपयोग किया जाता था। वह दूध की पैकेजिंग से संबंधित कार्यों से जुड़े हुए नहीं थे। हम प्लांट को रोज पांच बार सैनिटाइज करते हैं। साथ ही गार्डन और पूरे प्लांट को आज फिर सैनिटाइज किया जाएगा।

04:22 AM, 02-Jun-2020

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में कोरोना के कुल 139 मामले 

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में अब तक कोरोना के 139 मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें से 57 मामले सक्रिय हैं। वहीं ग्वालियर के जिला कलेक्टर केवी सिंह ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि प्रतिबंधों में ढील दी गई है, लोग भीड़ से बचने के लिए शाम पांच बजे के बाद अपने घरों से बाहर न निकलें। 
 

04:13 AM, 02-Jun-2020

भोपाल के मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में छात्रों का प्रदर्शन

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (MANIT) को क्वारंटीन में तब्दील किए जाने के बाद सोमवार को छात्रों ने विरोध में प्रदर्शन किया। एक छात्रा ने कहा कि यहां क्वारंटीन सेंटर बनने से कॉलेज कभी समय पर नहीं खुल पाएगा। वहीं संस्थान के एक एसोसिएट प्रोफेसर कमल सिंह ने भी इसका विरोध किया।

03:18 AM, 02-Jun-2020

पंजाब में प्रवासी मजदूरों का प्रदर्शन

पंजाब के अमृतसर में  प्रवासी मजदूरों ने खाली बर्तन लेकर प्रदर्शन करते हुए राशन देने की मांग की।

12:25 AM, 02-Jun-2020

ओडिशा में तीन प्रवासी श्रमिकों ने साइकिल पर यात्रा की

ओडिशा के कटक के टांगी में तीन प्रवासी श्रमिक साइकिल पर सवार होकर जाते दिखे। इनमें से एक ने बताया कि अपने घर लौटने के लिए उसकी पत्नी को मंगलसूत्र तक बेचना पड़ा है।

12:16 AM, 02-Jun-2020

असम में पिछले 24 घंटे में 124 नए मामले

असम में पिछले 24 घंटे में 124 नए मामले दर्ज किए गए हैं। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 1,485 हो गई है। 284 लोग ठीक हुए हैं और चार लोगों की मौत हुई है। प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या 1,194 है।

12:01 AM, 02-Jun-2020

भारत में कोरोनाः पुणे में पिछले 24 घंटे में 308 नए मामले, 22 लोगों की मौत

राजस्थान में सोमवार को 269 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही यहां कुल सक्रिय मामलों की संख्या 9,100 हो गई है। -स्वास्थ्य विभाग, राजस्थान

यहां पढ़ें 1 जून (सोमवार) के सभी अपडेट्स

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें