तेलंगाना में आज 143 नए मामले सामने आए। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 3290 हो गई है।
गोवा में आज कोरोना के 30 नए मामले
गोवा में आज कोरोना के 30 नए मामले सामने आए। इसी के साथ राज्य में संक्रमण के कुल मामले 196 हो गए हैं। इनमें 131 मामले सक्रिय हैं और 65 मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं।
केरल में आज कोरोना के 111 नए मामले रिपोर्ट किए गए। यहां कुल मामलों की संख्या 1697 हो गई है, जिनमें से 973 मामले सक्रिय हैं।
नागालैंड में 14 और लोगों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया। ये सभी चेन्नई से वापस लौटे थे। नागालैंड में संक्रमितों की कुल संख्या 94 हो गई है।
उत्तराखंड में कोरोना वायरस के 46 और मामले सामने आए हैं, राज्य में कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 1,199 हो गई है। राज्य में कोरोना वायरस सक्रिय मामलों की संख्या 874 है, अब तक 11 लोगों की कोरोना वायरस से मौत हुई है।
बिहार स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राज्य में कोरोना वायरस के 99 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद राज्य में अब कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या बढ़कर 4,551 हो गई है।
आंध्र प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोरोना पॉजिटिव के 50 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 3,427 हो गई है।
राजस्थान में आज सुबह 10.30 बजे तक कोरोना के 68 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 9,930 हो गई है। राज्य में अब तक 213 लोगों की मौत हुई है।
ओडिशा स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राज्य में कोरोना वायरस के 130 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 2,608 हो गई और कोरोना वायरस सक्रिय मामलों की संख्या 1,117 है।
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के लगभग 20 कर्मचारी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। इन सभी में कोरोना से होने वाली बीमारी के कोई लक्षण नहीं पाए गए हैं। डीएमआरसी के अधिकारी ने यह जानकारी दी।
दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर लोगों की आवाजाही जारी है। इस दौरान पुलिसकर्मी आने-जाने वाले लोगों के पास और पहचान-पत्र की जांच कर रहे हैं।