कोरोना मरीजों के समुचित इलाज और शवों को संभालने से संबंधित स्वत: संज्ञान मामले में सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि 'विशेषज्ञों की एक टीम को अस्पतालों का दौरा करना चाहिए। सुधारात्मक कार्रवाई होनी चाहिए। शीर्ष अदालत ने आगे कहा कि कृपया रोगियों की देखभाल और शवों को संभालने में खामियों को दूर करें।
कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी के वोट डालने के बाद भोपाल में राज्य विधानसभा परिसर को सैनिटाइज किया जा रहा है।
गृह मंत्रालय के मुताबिक, कोरोना मरीजों के इलाज के लिए निर्धारित दरें निजी अस्पतालों पर लागू होंगी।
बीएमसी आयुक्त ने अपने 13 जून के आदेश पर स्पष्टीकरण जारी किया है। आदेश में कहा गया था कि 'कोई पॉजिटिव परीक्षण रिपोर्ट प्रयोगशाला द्वारा सीधे रोगी के साथ साझा नहीं की जाएगी। प्रयोगशाला को केवल एमसीजीएम के साथ रिपोर्ट को साझा करना होगा और एमसीजीएम बाद में इसे रोगी के साथ साझा करेगा।'
दिल्ली सरकार के सूत्रों के मुताबिक, गुरुवार को दिल्ली में कोरोना के लिए 20 हजार नमूनों का परीक्षण किया गया।
झारखंड में पिछले चैबीस घंटों में कोरोना वायरस के 24 नए मामले सामने आए हैं जिसके साथ ही प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1919 हो गई है । स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी ।
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर हवन किया और लोगों में कोरोना किट बांटी।