फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत में कोरोना: देश में कुल संक्रमितों की संख्या 7703 हुई, अब तक 242 की मौत

Sun, 12 Apr 2020 01:08 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

देश में लॉकडाउन के बीच कोरोना वायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में कहा- लॉकडाउन की बात करते हुए मैंने कहा था- जान है तो जहान है। जब मैंने राष्ट्र के नाम सन्देश दिया था, तो प्रारम्भ में बल दिया था कि हर नागरिक की जान बचाने के लिए लॉकडाउन और सोशल डिसटेंसिंग का पालन बहुत आवश्यक है। वहीं, देश में पिछले 24 घंटे में अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा सामने आया है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आकंड़ों के मुताबिक 24 घंटे में कोरना पॉजिटिव के 1035 नए मामले सामने आए और 40 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ देशभर में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 7703 हो गई है। जिसमें 6565 सक्रिय हैं, 642 स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 242 लोगों की मौत हो गई है। पढ़िए भारत में कोरोना वायरस से संबंधित सभी अपडेट...
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

05:18 AM, 12-Apr-2020

एमपी के इंदौर में 49 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई है, इनमें शुक्रवार को 39 और शनिवार को 10 मामले सामने आए। इसके साथ ही जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 298 हो गई है, जिसमें 30 की मौत हुई है और 28 लोग ठीक हुए हैं।
 

01:55 AM, 12-Apr-2020

छत्तीसगढ़ में कोरबा जिले में सात नए संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही राज्य में अब कुल मामलों की संख्या 25 हो गई है। इनमें दस लोग ठीक भी हुए हैं।
 

01:52 AM, 12-Apr-2020

आईसीएमआर के मुताबिक 11 अप्रैल के रात नौ बजे तक देश में 1,64,773 लोगों के 1,79,374 सैंपल लिए गए हैं। इनमें संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 7703 हो गई है।
 

विज्ञापन
12:04 AM, 12-Apr-2020

झारखंड के बोकारो अस्पताल में डॉक्टर समेत 50 स्वास्थ्य कर्मचारियों को क्वारंटीन किया गया है। डिप्टी कलेक्टर रवि रंजन मिश्रा के अनुसार ये सभी कोरोना मरीज के संपर्क में आए थे।
 

11:57 PM, 11-Apr-2020

बिहार के बेगूसराय में 16 वर्षीय बच्ची, 40 और 63 साल के व्यक्तियों में कोरोना के संक्रमण की पुष्टि हुई है, जिसकी वजह से राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 64 हो गई है।
 

विज्ञापन
11:56 PM, 11-Apr-2020

मैंगलोर में आशा कर्मचारियों के स्वास्थ्य से जुड़े काम में रुकावट पैदा करने वाले दो लोगों पर मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है।
 
 

10:41 PM, 11-Apr-2020

महाराष्ट्रः लॉकडाउन में शराब घर तक पहुंचाने की सेवा नहीं होगी

महाराष्ट्र के आबकारी विभाग ने शनिवार को कहा कि प्रदेश सरकार ने विक्रेताओं को शराब की ऑनलाइन बिक्री करने और इसे घरों तक पहुंचाने की इजाजत नहीं दी है तथा जनता को इस तरह के वादे करने वाले भ्रामक विज्ञापनों के फेर में नहीं पड़ना चाहिए। विभाग ने कहा कि शराब होम डिलिवरी के बारे में सोशल मीडिया पर चल रहीं खबरें फर्जी हैं और ये लोगों को ठगने की चाल है। बयान में लोगों से कहा गया कि वे अवैध शराब कारोबार के बारे में 18008333333 नंबर पर जानकारी दें।

10:39 PM, 11-Apr-2020

इंडिगो के एक कर्मचारी की कोरोना से मौत

इंडिगो एयरलाइंस ने शनिवार को कहा कि चेन्नई में उसके एक कर्मचारी की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हो गई। एयरलाइन ने इसके अतिरिक्त और कोई जानकारी नहीं दी।

10:38 PM, 11-Apr-2020

राज्य में कुल कोरोना पॉजिटिव केस अब 529 रह गए हैं और 40 की मौत हुई है: मध्य प्रदेश स्वास्थ्य विभाग
 

09:46 PM, 11-Apr-2020

धार्मिक गतिविधियों में हिस्सा लेने के लिए पर्यटक वीजा पर यहां आए 28 विदेशियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। ये लोग अभी क्वारंटीन में हैं। उनकी क्वारंटीन अवधि पूरी होने के बाद, उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा और जेल भेजा जाएगा: झारखंड के डीजीपी एमवी राव
 

09:44 PM, 11-Apr-2020

हिमाचल प्रदेश में अब तक कोरोना के लिए कुल 954 टेस्ट किए गए हैं, जिनमें से 32 कोरोना के लिए पॉजिटिव पाए गए हैं। 9 पॉजिटिव मरीज ठीक हो गए हैं, जबकि 18 सक्रिय मामलों का अभी भी इलाज चल रहा है। राज्य में अब तक एक मौत हुई है: स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग, हिमाचल प्रदेश
 

09:30 PM, 11-Apr-2020

तेलंगाना: अब तक राज्य में 503 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं, जिनमें से 393 सक्रिय मामले हैं और 96 को छुट्टी दे दी गई है और अब तक 14 लोगों की मौत हो गई है। 
 

09:28 PM, 11-Apr-2020

पंजाब के गवर्नर और चंडीगढ़ के प्रशासक वी.पी. सिंह बदनौर ने आज पीएम के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि जब तक देश में लॉकडाउन जारी रहेगी, चंडीगढ़ में कर्फ्यू जारी रहेगा: लोक संपर्क विभाग, चंडीगढ़ प्रशासन
 

09:26 PM, 11-Apr-2020

दिल्ली में 166 नए मामले सामने आए, जिनमें से 128 'स्पेशल ऑपरेशन के तहत' हैं; दिल्ली में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 1069 हो गई है, मरने वालो की संख्या 19 है: दिल्ली स्वास्थ्य विभाग
 

09:15 PM, 11-Apr-2020

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने घोषणा की कि राज्य में 30 अप्रैल तक लॉकडाउन जारी रहेगा। बता दें कि इससे पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अपने राज्य में लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ाने का एलान किया था। वहीं, तेलंगाना में भी लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ाया गया। इस बात की जानकारी तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने दी। 
   

09:07 PM, 11-Apr-2020

सरकार ने उन सभी अफसरों को 13 अप्रैल से ड्यूटी पर आने को कहा है जिन्हें सरकारी गाड़ी घर से लेने आती हैः सूत्र
 

09:00 PM, 11-Apr-2020

महाराष्ट्र में आज कोरोना के 187 नए मामले सामने आए हैं और 17 लोगों की मौत हो गई है। राज्य में कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 1761 हो गई है।
 

08:41 PM, 11-Apr-2020

जम्मू और कश्मीर के उच्च न्यायालय की डिवीजन बेंच ने आज स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग को निर्देश दिया कि स्वास्थ्य सेवा कर्मियों और अन्य सभी कर्मियों को कोरोना के लिए हर तरह के पर्याप्त उपकरण उपलब्ध कराए।
 

08:40 PM, 11-Apr-2020

सभी 46 तबलीगी जमात अनुयायियों (46 में से 10 दिल्ली में तब्लीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल हुए) को कोरोना के लिए नेगेटिव पाया गया है: गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत
 

08:26 PM, 11-Apr-2020

छत्तीसगढ़ सरकार ने घर के बाहर/ सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। 
 

08:24 PM, 11-Apr-2020

गुजरात में आज तीन की मौत, आंकड़ा पहुंचा 22

गुजरात में 36 नए कोरोना पॉजिटिव मामले दर्ज किए गए हैं। गुजरात में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 468 हो गई है। कोरोना से संक्रमित तीन मरीजों की आज मौत हो गई है। इसके साथ यहां मौत का आंकड़ा 22 पहुंच गया है: गुजरात स्वास्थ्य विभाग
 

08:21 PM, 11-Apr-2020

सोशल मीडिया पर एक झूठ वायरल हो रहा है कि हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन (HCQ) मलेरिया-रोधी दवा है। इसे भारत में मलेरिया-रोधी दवा के रूप में कोई मंजूरी नहीं है। हमारे पास एक महीने में लगभग 20 टन HCQ एक्टिव फार्मास्युटिकल इंग्रीडिएंट (API) का उत्पादन करने की क्षमता है जिससे 10 करोड़ टैबलेट बनाई जा सकती हैं: अजीत कुमार जैन, संयुक्त प्रबंध निदेशक, आईपीसीए लेबोरेटरीज, मुंबई
 

07:55 PM, 11-Apr-2020

हिमाचल प्रदेश में कोरोना के दो नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में कुल संख्या बढ़कर 32 हो गई है।
 

07:42 PM, 11-Apr-2020

हमने यह भी सुझाव दिया है कि लॉकडाउन को बढ़ाया जाना चाहिए लेकिन आर्थिक गतिविधियों को जारी रखना चाहिए। सोमवार से निजी और सरकारी अस्पतालों की ओपीडी काम करने लगेंगी जबकि आज से राज्य में मत्स्य गतिविधियां शुरू हो गई हैं: गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत 
 

07:40 PM, 11-Apr-2020

दिल्ली सरकार ने ऑटो रिक्शा, टैक्सी, ग्रामीण सेवा, फटफट सेवा, मैक्सी कैब, ईको फ्रेंडली सेवा, ई रिक्शा और स्कूल कैब ड्राइवर को 5000 रुपये की मदद देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 13 अप्रैल से इसके आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।
 

07:31 PM, 11-Apr-2020

पिछले 72 घंटों में गुरुग्राम जिले में कोई भी कोरोना पॉजिटिव मामले सामने नहीं आए। जिले में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 18 है। 14 कोरोना पॉजिटिव  मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया हैः गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग
 

07:27 PM, 11-Apr-2020

पुणे में 3 और कोरोना मरीजों की मौत हुई है। अब तक पुणे में कोरोना वायरस से 29 लोगों की मौत हो चुकी है: स्वास्थ्य अधिकारी, पुणे
 

07:16 PM, 11-Apr-2020

मुंबई में एक महिला के ट्वीट करने के बाद रेलवे ने एक परिवार को 20 लीटर ऊंटनी का दुध पहुंचाया। सिर्फ इसलिए कि महिला के साढ़े तीन साल के ऑटिस्टिक बच्चे को बकरी, गाय और भैंस के दूध से एलर्जी है।

07:08 PM, 11-Apr-2020

ओडिशा में कुल 50 कोरोना पॉजिटिव मामले हैं और एक की मौत हो गई है। आज तक राज्य में 37 सक्रिय मामले हैं: संजय कुमार सिंह, आयुक्त सह सचिव, सूचना और जनसंपर्क विभाग, ओडिशा
 

06:56 PM, 11-Apr-2020

तमिलनाडु में कोरोना के 58 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में कुल संख्या 969 हो गई है, जबकि 10 की मौतें हुई है। 
 

06:53 PM, 11-Apr-2020

मंत्रिपरिषद ने सोमवार से मंत्रालयों में काम फिर से शुरू करने को कहा: सूत्र
 

संयुक्त सचिव और उससे ऊपर रैंक के अधिकारी सोमवार से मंत्रालयों में काम फिर से शुरू करेंगे: सूत्र
 

06:49 PM, 11-Apr-2020

मुंबई में मौत का आंकड़ा 75 पहुंचा

मुंबई में आज 189 कोरोना मामले सामने आए हैं और 11 लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही शहर में संक्रमितों की कुल संख्या 1,182 हो गई और अब तक 75 मौतें हुई है। 11 मौतें जो आज हुई, उनमें से 10 में कॉम्बिडिटी और आयु से संबंधित समस्या थी: बृहन्मुंबई नगर निगम
 

06:42 PM, 11-Apr-2020

आज राज्य में 10 नए केस आए, जिनमें से सात लोगों ने विदेश की यात्रा की थी  और तीन पहले के मरीज के संपर्क में आए थे। कुल 373 मामले आए हैं और इनमें से 228 सक्रिय हैं: केरल के मुख्यमंत्री 
 

06:31 PM, 11-Apr-2020

जम्मू और कश्मीर सरकार ने आज राज्य में कोरोना के लिए राहत और प्रतिक्रिया अभियान के निर्वाह के लिए राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (SDRF) के तहत 27 करोड़ रुपये जारी किए।
 

06:25 PM, 11-Apr-2020

मध्य प्रदेश के धार में 12 लोगों के खिलाफ धारा 144 के उल्लंघन और लॉकडाउन के मानदंड तोड़ने को लेकर एफआईआर दर्ज की गई है। वे अंतिम यात्रा में शामिल हुए थे।
 

 

06:20 PM, 11-Apr-2020

कल रात 9 बजे के बाद से आज शाम 5 बजे तक आंध्र प्रदेश में 24 नए पॉजिटिव मामलों की रिपोर्ट की गई है। इसके साथ ही राज्य में कुल मामलों की संख्या 405 हो गई है, जिनमें से 11 को छुट्टी दे दी गई, छह की मौत हो गई है और 388 लोगों का इलाज चल रहा है: राज्य के नोडल अधिकारी
 

06:16 PM, 11-Apr-2020

हिमाचल प्रदेश में दो नए पॉजिटिव मामले आज रिपोर्ट किए गए। इसके साथ ही राज्य में कुल मामले अब 32 हो गए हैं। अब तक 954 सैंपलों का टेस्ट किया गया है और 2969 लोगों ने क्वारंटीन के 28 दिन पूरे कर लिए हैं: आरडी धीमान, अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस), स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग
 

06:14 PM, 11-Apr-2020

पंजाब में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 158 है। राज्य में अब तक 12 मौतें हो चुकी हैं: स्वास्थ्य विभाग, पंजाब
 

06:13 PM, 11-Apr-2020

उत्तराखंड में तीसरे दिन नहीं मिला कोरोना को कोई नया केस, अभी तक कुल संख्या 35 हो गई है।
 

 

06:05 PM, 11-Apr-2020

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा 'लॉक इन' की स्थिति बनानी होगी। मतलब जो लघु उद्योग के संस्थान हैं और जहां कम लोग काम करते हैं उनको सोशल डिस्टेंसिंग के लिए ऑफिस में ही रहना होगा और वहीं भोजन करना होगा। देखें video
 

06:01 PM, 11-Apr-2020

Zydus Cadila के सीईओ पंकज पटेल ने कहा है कि फार्मास्यूटिकल उद्योग ने हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन (HCG) के उत्पादन में काफी वृद्धि की है।
 

05:37 PM, 11-Apr-2020

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके कुवैत समकक्ष शेख सबा अल-खालिद अल-हमीद अल-हमद अल सबाह के बीच कोरोना वायरस संकट से निपटने के लिए भारत की तेजी से प्रतिक्रिया देने वाली टीम कुवैत पहुंच गई है। बता दें कि कुवैत में 1000 के करीब कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं।


 

05:34 PM, 11-Apr-2020

बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी बताया, मीटिंग में पीएम मोदी ने 30 अप्रैल तक लॉकडाउन बढ़ाने को कहा।
 

05:31 PM, 11-Apr-2020

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने कहा, राज्य में कोरोना के पहले केस को आए पांच सप्ताह हो गए हैं। हम कह सकते हैं कि संक्रमण को फैलने से नियंत्रित करने में हम कामयाब रहे हैं।
 

05:29 PM, 11-Apr-2020

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि राज्य के स्कूल 10 जून तक बंद रहेंगे।
 

05:27 PM, 11-Apr-2020

हम बेकरी की दुकानें खोलने के बारे में सोच रहे हैं, लेकिन उचित प्रोटोकॉल का पालन किया जाना चाहिए ताकि कोई उल्लंघन न हो: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी
 

05:25 PM, 11-Apr-2020

जम्मू और कश्मीर में 17 नए कोरोना मामले दर्ज किए गए, जिसमें जम्मू से 5 और 12 कश्मीर से। कुल पॉजिटिव मामले अब 224 हो गए हैं: रोहित कंसल, प्रधान सचिव (योजना), जम्मू और कश्मीर
 

05:22 PM, 11-Apr-2020

महाराष्ट्र ने 30 अप्रैल तक बढ़ाया लॉकडाउन

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने उद्धव ठाकरे ने कहा राज्य में 30 अप्रैल तक लॉकडाउन रहेगा। राज्य इन कठिन समय में देश को रास्ता दिखाएगा।
 

05:14 PM, 11-Apr-2020

पश्चिम बंगाल में छह और मामले सामने आए हैं। राज्य में 11 अप्रैल को 95 सक्रिय मरीज हैं: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी
 

05:13 PM, 11-Apr-2020

भारतीय रेलवे आवश्यक वस्तुओं के परिवहन के लिए गुवाहाटी से डिब्रूगढ़ और मेंडिपथर (मेघालय) तक पार्सल ट्रेनें चलाएगा: पीआरओ, पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे
 

05:12 PM, 11-Apr-2020

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज के तहत 30 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सीधे 28,256 करोड़ रुपये की सहायता दी गई है: वित्त मंत्रालय
 

05:04 PM, 11-Apr-2020

प्रधानमंत्री ने रेखांकित किया कि डॉक्टरों और चिकित्सा कर्मचारियों पर हुए हमलों, उत्तर-पूर्व और कश्मीर के छात्रों के साथ दुर्व्यवहार की घटनाओं जैसे मामलों से दृढ़ता से निपटने की आवश्यकता है: पीएमओ 
 

04:58 PM, 11-Apr-2020

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कोरोना वायरस को रोकने के लिए अब तक उठाए गए कदमों के प्रभाव को निर्धारित करने के लिए अगले 3-4 हफ्ते कठीन हैं। उन्होंने कहा कि टीम वर्क ही चुनौती का सामना करने की कुंजी है। पीएम ने सुझाव दिया कि मंडियों में भीड़ को रोकने के लिए कृषि उपज के लिए प्रत्यक्ष विपणन को प्रोत्साहित किया जा सकता है, जिसके लिए मॉडल एपीएमसी कानूनों में तेजी से सुधार किया जाना चाहिए। इस तरह के कदमों से किसानों को अपने दरवाजे पर उत्पाद बेचने में मदद मिलेगी।
 

04:56 PM, 11-Apr-2020

आईसीएमआर ने कहा, यदि एक्सपोजर की अवधि पर्याप्त नहीं है, तो निष्कर्ष गलत हो सकते हैं। एचसीक्यू (HCQ) का उपयोग प्रोफिलैक्सिस के रूप में नहीं है। हमने इसकी कभी सिफारिश नहीं की है।
 

04:51 PM, 11-Apr-2020

पंजाबः मोहाली के डीएम ने जिले में सभी धार्मिक स्थानों को बंद करने का आदेश दिया गया है।
 

04:50 PM, 11-Apr-2020

श्रीनगर में 16 और लोगों को दो सप्ताह तक क्वारंटीन में रखने के बाद छुट्टी दे दी गई है। अब तक कुल 1827 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया हैः श्रीनगर जिला प्रशासन
 

04:45 PM, 11-Apr-2020

बिहार में 24 घंटे में एक और शख्स को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इसके साथ ही संख्या बढ़कर 61 हो गई है। वहीं 18 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है: राज्य स्वास्थ्य विभाग
 

04:39 PM, 11-Apr-2020

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक 1035 मामले सामने आए हैं, जबकि 40 लोगों की मौत हो गई है। देश में अब तक 7447 केस सामने आए हैं और कुल 239 लोगों की मौत हुई है। वहीं, 642 लोग ठीक हो गए हैं।
 

04:24 PM, 11-Apr-2020

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि अगर लॉकडाउन न होता और अगर कोई एहतियात न बरती जाती तो 15 अप्रैल तक हमारे पास 8.2 लाख केस होते।

 

04:20 PM, 11-Apr-2020

आईसीएमआर ने कहा कि आज तक 1.7 लाख से अधिक सैंपल के टेस्ट किए गए हैं। शुक्रवार को 16564 टेस्ट किए गए।
 

04:14 PM, 11-Apr-2020

कोरोना के लिए भारत की प्रतिक्रिया सक्रिय रही है। हमने एक वर्गीकृत दृष्टिकोण का पालन किया है। देश में कोरोना के लिए 586 अस्पताल निर्धारित किए गए हैं और एक लाख से अधिक आइसोलेशन बेड हैं: लव अग्रवाल, संयुक्त सचिव, स्वास्थ्य मंत्रालय
 

04:13 PM, 11-Apr-2020

गृह मंत्रालय ने आज एक पत्र में राज्यों/ केंद्रशासित प्रदेशों से डॉक्टरों और अन्य चिकित्सा कर्मचारियों को पुलिस सुरक्षा प्रदान करने का अनुरोध किया है, जहां वे अस्पतालों और क्वारंटीन सुविधाओं में काम कर रहे हैं: पुण्य सलिला श्रीवास्तव, संयुक्त सचिव, गृह मंत्रालय
 

03:57 PM, 11-Apr-2020

पीएम ने बताया कि हमें लॉकडाउन पर समझौता नहीं करना चाहिए और अगले 15 दिनों के लिए इसे बढ़ाने के सुझाव मिल रहे हैं। पीएम ने कहा अगले एक से दो दिनों में भारत सरकार अगले 15 दिनों के लिए दिशा-निर्देशों की घोषणा करेगी: कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा
 

03:53 PM, 11-Apr-2020

'जान भी और जहान भी'- उज्जवल भविष्य के लिए,समृद्ध और स्वस्थ भारत के लिए दोनों पहलुओं पर ध्यान आवश्यक है, जब देश का प्रत्येक व्यक्ति जान भी और जहान भी, दोनों की चिंता करते हुए अपने दायित्व निभाएगा, सरकार और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करेगा: पीएम मोदी
 

03:50 PM, 11-Apr-2020

राजस्थान में आज 117 कोरोना मामले सामने आए

राजस्थान में आज 117 कोरोना मामले सामने आए। इसके साथ ही राज्य में कोरोनो वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 678 हो गई है: राजस्थान पुलिस विभाग
 

03:46 PM, 11-Apr-2020

लॉकडाउन की बात करते हुए मैंने कहा था- जान है तो जहान है

मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में बोले पीएम मोदी ने कहा- लॉकडाउन की बात करते हुए मैंने कहा था- जान है तो जहान है। जब मैंने राष्ट्र के नाम सन्देश दिया था, तो प्रारम्भ में बल दिया था कि हर नागरिक की जान बचाने के लिए लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन बहुत आवश्यक है।
 

03:38 PM, 11-Apr-2020

अधिकांश राज्यों ने पीएम मोदी से अनुरोध किया कि दो सप्ताह के लिए लॉकडाउन को बढ़ाया जाए। केंद्र सरकार इस अनुरोध पर विचार कर रही है: भारत सरकार के सूत्र
 

03:36 PM, 11-Apr-2020

पीएम ने लॉकडाउन का विस्तार करने का सही फैसला लिया हैः केजरीवाल

प्रधानमंत्री ने लॉकडाउन को बढ़ाने का सही फैसला किया है। समय पर लॉकडाउन करने की वजह से आज भारत की स्थिति दूसरे विकसित देशों से बहुत अच्छी है। अगर अभी यह खत्म कर दिया जाता है तो सब बेकार हो जाएगा। स्थिति को ठीक करने के लिए लॉकडाउन को बढ़ाना जरूरी हैः दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल
 

03:28 PM, 11-Apr-2020

वडाला में अकवर्थ नगरपालिका अस्पताल को क्वारंटीन सेंटर में तब्दील किया गया। इस अस्पताल में 30 बेड हैं, जिसमें पुरुष के लिए 20 और महिला के लिए 10 बेड शामिल हैं: बृहन्मुंबई नगर निगम
 

03:04 PM, 11-Apr-2020

सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने गर्मी की छुट्टियां रद्द करने की मांग की

सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया है। इस प्रस्ताव में भारत के मुख्य न्यायाधीश एसए बोबडे और अन्य सिटिंग जजों से अनुरोध किया गया है कि इस बार गर्मी की छुट्टियां रद्द कर दी जाए। ताकि कोरोना लॉकडाउन की वजह से कोर्ट के प्रतिबंधित कामकाज की भारपाई हो सके। 
 

02:46 PM, 11-Apr-2020

मुंबई के धारावी में एक और मौत, मृतकों की संख्या चार हुई

मुंबई के धारावी में आज एक 80 साल के बुजुर्ग की कोरोना से मौत हो गई। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद बुजुर्ग का इलाजा कस्तूरबा अस्पताल में चल रहा था। इसी के साथ धारावी में कोरोना से मरने वालों की संख्या चार हो गई है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका ने इसकी पुष्टि की है। इसी के साथ धारावी में बड़े पैमाने पर स्क्रीनिंग शुरू कर दी गई है। 150 डॉक्टरों की टीम धारावी पहुंची है।
 

02:25 PM, 11-Apr-2020

हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन के पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध- पंकज पटेल

दवा कंपनी जायडस केडिला के सीईओ पंकज पटेल ने बताया कि फार्मास्युटिकल उद्योग ने हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन (HCQ) के उत्पादन में काफी वृद्धि की है। इस महीने उद्योग द्वारा हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन की 20 करोड़ टैबलेट का उत्पादन किया गया है। उन्होंने बताया कि हमारे पास हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन के पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है, न केवल घरेलू बाजार के लिए, बल्कि जरूरत पड़ने पर हम दुनिया को आपूर्ति करने में सक्षम होंगे। मेरी कंपनी अगले महीने 15 करोड़ टैबलेट के बराबर 30 टन सक्रिय फार्मास्यूटिकल संघटक (एपीआई) का उत्पादन करेगी।
 

02:03 PM, 11-Apr-2020

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमित ने गला काटकर की आत्महत्या

कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए असम के 30 वर्षीय प्रवासी कामगार ने शनिवार तड़के अपना गला कथित तौर पर काट लिया जिसके बाद उसकी मौत हो गई। वह शुक्रवार को कोरोना से संक्रमित पाया गया था और उसका महाराष्ट्र के अकोला शहर के एक सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा था।

सरकारी मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल (जीएमसीएच) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि असम के नगांव जिले के प्रवासी मजदूर को सात अप्रैल को जीएमसीएच के पृथक वार्ड में भर्ती कराया गया था।अधिकारियों ने बताया कि अभी तक अकोला जिले में 13 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

01:57 PM, 11-Apr-2020

बिहार में कोरोना से निपटने के लिए एनडीआरएफ की 15 टीम तैनात

एनडीआरएफ ने कोरोना वायरस से निपटने की दिशा में बिहार के सात जिलों में 15 उप टीम की तैनाती की है। पटना के बिहटा स्थित एनडीआरएफ की 9वीं बटालियन के कमांडेंट विजय सिन्हा ने शनिवार को बताया कि बिहार आपदा प्रबंधन विभाग के अनुरोध पर प्रदेश के सात जिलों सीवान, बेगूसराय, नवादा, गया, मुंगेर, पटना और नालंदा में कुल 15 उप टीम की तैनाती की गई है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक उप टीम में छह बचावकर्मी शामिल हैं जो कोरोना वायरस से बचाव के लिए आवश्यक सामग्रियों से लैस हैं।

बिहार में कोरोना संक्रमण के अब तक सबसे अधिक 29 मामले सीवान में, मुंगेर में सात, पटना, गया एवं बेगुसराय में पांच-पांच, गोपालगंज में तीन, नालंदा में दो और सारण, लखीसराय, भागलपुर एवं नवादा में एक-एक मामले सामने में आए हैं।

01:50 PM, 11-Apr-2020

शिवराज सरकार का बड़ा फैसला

मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। अब राज्य के सभी विधायक, विधायक निधि का उपयोग अपने क्षेत्र में कोरोना संक्रमण से बचाव में कर सकते हैं। स्थानीय क्षेत्र में विकास के लिए दिए जाने वाले फंड को इंफ्रा-रेड थर्मामीटर, पीपीई किट, कोरोना वायरस टेस्टिंग किट, आईसीयू वेंटिलेटर्स, फेस मास्क, दस्ताने, सैनिटाइजर को खरीदने और निर्वाचन क्षेत्र में आइसोलेशन/ क्वारंटीन वार्ड तैयार करने में इस्तेमाल कर सकते हैं।
 

01:16 PM, 11-Apr-2020

कर्नाटक में सात नए मामले

कर्नाटक स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राज्य में शुक्रवार शाम 5 बजे से आज दोपहर 12 बजे तक कोरोना पॉजिटिव के सात नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 214 हो गई है। जिनमें से 37 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और छह लोगों की मौत हो गई है।
 

01:10 PM, 11-Apr-2020

केजरीवाल ने लॉकडाउन 30 अप्रैल तक बढ़ाने की मांग की

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत में देश में लॉकडाउन बढ़ाने की सलाह दी। केजरीवाल ने कहा कि पूरे भारत में 30 अप्रैल तक लॉकडाउन किया जाए। वहीं, कैप्टन अमरिंदर ने उद्योग और कृषि को कुछ छूट देने की मांग की और त्वरित परीक्षण किट जल्द उपलब्ध कराने को कहा।
 

 

01:03 PM, 11-Apr-2020

रासुका के तहत जेल भेजे गए चार आरोपियों में से एक कोरोना पॉजिटिव

इंदौर शासकीय कर्मचारियों पर हमले के आरोप में रासुका के तहत जबलपुर जेल भेजे गए चार आरोपियों में से एक आरोपी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
 

12:48 PM, 11-Apr-2020

जन्मदिन की पार्टी मना रहे पार्षद समेत 11 हिरासत में

कोरोना वायरस से देश में सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के पनवेल में लॉकडाउन के बावजूद जन्मदिन की पार्टी मनाने के लिए एक जगह एकत्र होने के चलते भाजपा के पार्षद समेत 11 लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, घटना शुक्रवार रात की है। उन्होंने बताया कि सभी आरोपियों पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

 

12:24 PM, 11-Apr-2020

केरल में लॉकडाउन के दौरान किसान बुरी तरह प्रभावित

केरल में लॉकडाउन की वजह से मलप्पुरम में खीरे और तरबूज की खेती करने वाले किसान बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। लॉकडाउन की वजह से किसानों को खरीदार नहीं मिल रहे हैं। एक किसान सेफू ने बताया कि पिछले वर्षों की तुलना में हमें अधिक उपज मिली है, लेकिन इसकी बिक्री में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। खीरे की कीमत भी कम हो गई है।
 

11:56 AM, 11-Apr-2020

ड्रोन की मदद से लोगों पर नजर रख रही है गुजरात पुलिस

छतों पर पार्टी करते लोगों को पकड़ने से लेकर सड़कों पर खेलते युवाओं का पता लगाने में ड्रोन कैमरे गुजरात पुलिस की मदद कर रहे हैं ताकि कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए लागू किए गए लॉकडाउन का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जा सके। गांधीनगर के पुलिस उपाधीक्षक जीजी जसानी ने बताया कि बंद के दौरान लोगों के आवागमन पर नजर रखने के लिए राज्यभर में करीब 200 ड्रोन तैनात किए गए हैं।

11:34 AM, 11-Apr-2020

महाराष्ट्र में 92 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 1666 हुई

महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य में आज फिर कोरोना पॉजिटिव के 92 नए मामले दर्ज किए गए। इसके बाद राज्य में पॉजिटिव कोरोना वायरस मामलों की कुल संख्या 1,666 हो गई है।
 

11:30 AM, 11-Apr-2020

प्रधानमंत्री मोदी और सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के बीच चर्चा

राज्यों के मुख्यमंत्रियों और प्रधानमंत्री मोदी के बीच कोरोना वायरस के कारण उतपन्न स्थित और लॉकडाउन बढ़ाने को लेकर चर्चा जारी है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान प्रधानमंत्री मोदी पहली बार मास्क पहने नजर आए। वहीं, कुछ मुख्यमंत्रियों ने भी मास्क पहन रखा है।
 

11:20 AM, 11-Apr-2020

पश्चिम बंगाल के कोरोना हॉटस्पॉट में संपूर्ण लॉकडाउन

पश्चिम बंगाल में कोलकाता के कुछ हिस्सों सहित कोरोना वायरस के 10 हॉटस्पॉट में लगा संपूर्ण लॉकडाउन।

11:18 AM, 11-Apr-2020

लॉकडाउन के दौरान मत्स्य पालन (समुद्री) उद्योग को प्रतिबंधों से छूट

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कोरोना वायरस के मद्देनजर लगे लॉकडाउन के संबंध में समेकित दिशानिर्देशों का पांचवां परिशिष्ट जारी किया है। पांचवें परिशिष्ट में लॉकडाउन के दौरान प्रतिबंधों से मत्स्य पालन (समुद्री) या एक्वाकल्चर उद्योग के संचालन को छूट दी गई है।
 

10:46 AM, 11-Apr-2020

गुजरात में 54 नए मामले

गुजरात में कोरोना पॉजिटिव के 54 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 432 हो गई है।
 

10:24 AM, 11-Apr-2020

केरल में 71 साल के एक बुजुर्ग की मौत

केरल स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में आज कोरोना वायरस से तीसरी मौत हुई। कन्नूर के परियारम मेडिकल कॉलेज में पुदुचेरी के माहे के एक 71 वर्षीय मूल निवासी की मृत्यु हो गई। उनकी हालत बहुत गंभीर थी और उनकी किडनी काम नहीं कर रही थी। वह पिछले कुछ दिनों से वेंटिलेटर पर थे।
 

09:50 AM, 11-Apr-2020

यूपी में कोरोना के छह नए मामले

उत्तर प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव के छह नए मामले सामने आए हैं। इनमें आगरा में तीन और लखनऊ तीन नए मामले शामिल हैं।  इसी के साथ आगरा में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 92 हो गई है।

09:13 AM, 11-Apr-2020

झारखंड में तीन नए मामले, संक्रमितों की संख्या 17 हुई

झारखंड के स्वास्थ्य सचिव नितिन मदन कुलकर्णी ने बताया कि राज्य कोरोना पॉजिटिव के तीन नए मामले सामने आए हैं। जिसमें रांची के हिंदपीढ़ी से एक, कोडरमा और हजारीबाग से एक-एक मामले हैं। इसी के साथ राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 17 हो गई है।
 

09:06 AM, 11-Apr-2020

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 18 नए मामले

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 18 नए मामले सामने आए हैं और इसके साथ ही राज्य में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर शनिवार सुबह तक 579 हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को सामने आए नए मामलों में 14 कोटा के और चार बीकानेर के हैं। कोटा में दर्ज नए मामले संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित तेलघर और चंद्रघाट इलाकों में सामने आए हैं। वहीं बीकानेर में जो चार लोग संक्रमित पाए गए हैं, वे पहले से संक्रमित बुजुर्ग महिला के परिवार के सदस्य हैं। राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के अलावा 50 वे लोग भी हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर एवं जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया है। जयपुर में अब तक राज्य में सबसे ज्यादा 221 मामले सामने आ चुके हैं।

09:00 AM, 11-Apr-2020

देशभर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 7447 हुई

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आकंड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरना पॉजिटिव के 1035 नए मामले सामने आए और 40 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ देशभर में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 7447 हो गई है। जिसमें 6565 सक्रिय हैं, 643 स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 239 लोगों की मौत हो गई है।
 

08:43 AM, 11-Apr-2020

इंदौर में तीन और मरीजों की मौत, मृतकों की संख्या बढ़कर 30 हुई

देश में कोरोना वायरस के प्रकोप से सबसे ज्यादा प्रभावित शहरों में शामिल इंदौर में इस महामारी की चपेट में आई 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला समेत तीन और मरीजों की मौत की शनिवार को आधिकारिक पुष्टि की गई। इसके साथ ही, शहर में कोरोना संक्रमण के बाद दम तोड़ने वाले मरीजों की तादाद बढ़कर 30 पर पहुंच गई है। शासकीय महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि शहर के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती 75 वर्षीय वृद्ध महिला, 66 वर्षीय बुजुर्ग पुरुष और 52 वर्षीय पुरुष ने पिछले तीन दिन के दौरान दम तोड़ा। अधिकारी ने बताया कि जांच रिपोर्ट में तीनों मरीज कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। इनमें से दो मरीजों को श्वसन तंत्र संबंधी रोग (सीओपीडी) और मधुमेह जैसी पुरानी बीमारियां भी थीं।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 18 दिन में शहर में कोरोना वायरस संक्रमण के 249 मरीज मिले हैं। इनमें से 30 लोग इलाज के दौरान दम तोड़ चुके हैं। यानी फिलहाल शहर में कोविड-19 के मरीजों की मरीजों की मृत्यु दर 12 प्रतिशत के आस-पास है। इंदौर में कोरोना वायरस के मरीज मिलने के बाद से प्रशासन ने 25 मार्च से शहरी सीमा में कर्फ्यू लगा रखा है

08:15 AM, 11-Apr-2020

दिल्ली के 30 इलाके नियंत्रण क्षेत्र घोषित

दिल्ली में शुक्रवार को छह नए नियंत्रण क्षेत्र (कंटेनमेंट जोन) जुड़ने से राजधानी में इसकी संख्या बढ़कर 30 हो गई है। इन छह जगहों में नबी करीम इलाका भी शामिल है, इस इलाके को सील कर दिया गया है और यहां पुलिस बल तैनात किया गया है।
 

08:13 AM, 11-Apr-2020

अब भी लोग नहीं हो रहे सचेत, सब्जी मंडी में लग रही भीड़

देश और दुनिया में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बावजूद भी दिल्ली के ओखला सब्जी मंडी में आज सुबह भीड़ दिखी और यहां लोग सामाजिक दूरी के नियमों का उल्लंघन करते नजर आए।
 

07:49 AM, 11-Apr-2020

भारत में कोरोना: देश में कुल संक्रमितों की संख्या 7703 हुई, अब तक 242 की मौत

महाराष्ट्र के औरंगाबाद में दो नए मामले
महाराष्ट्र के औरंगाबाद के सिविल सर्जन डॉ. सुंदर कुलकर्णी ने बताया कि यहां कोरोना पॉजिटिव के दो नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ जिले में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 20 हो गई है। जिसमें से एक को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और एक की मौत हो चुकी है।


 
आज सभी मुख्यमंत्रियों से बात करेंगे पीएम मोदी
देशव्यापी लॉकडाउन को आगे बढ़ाने या हटाने पर आज फैसला हो सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात करेंगे। बुधवार को सभी दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में पीएम ने कहा था कि वह देश भर में लागू लॉकडाउन की समय सीमा में परिवर्तन पर फैसला लेने से पहले सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से एक बार और बात करेंगे। 

 
यहां पढ़ें 10 अप्रैल (शुक्रवार) के सभी अपडेट्स

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें