फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडिशा में क्वारंटीन पूरा करने पर मिल रहे दो हजार रुपये, जानिए बाकी राज्यों का हाल 

Tue, 30 Jun 2020 08:00 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
corona in india - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

दूसरे राज्यों से ओडिशा आने वालों को क्वारंटीन अवधि पूरा करने पर दो हजार रुपये दिए जा रहे हैं। जाजपुर के जिला मजिस्ट्रेट रंजन कुमार ने बताया कि जिले में 1300 अस्थायी क्वारंटीन सेंटरों का निर्माण किया गया है। सरकारी आदेश के मुताबिक, दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों को इन सेंटरों में क्वारंटीन अवधि पूरा करने के बाद दो हजार रुपये दिए जाएंगे। वहीं राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 400 के पार पहुंच गई है।

विज्ञापन


दास ने बताया कि इन सेंटरों में वयस्कों को 120 रुपये प्रतिदिन और बच्चों को 100 रुपये प्रतिदिन का मुफ्त भोजन उपलब्ध कराया जाता है। अगर कोई व्यक्ति सेंटर के अंदर बागबानी या पेंटिंग जैसा कोई काम करना चाहता है तो उसे 150 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से भुगतान किया जाता है। यह भुगतान अधिकतम दस दिन तक दिया जाता है।

  • कर्नाटक के कुल मामलों में से 25 फीसदी बंगलूरू से

 कर्नाटक के चिकित्सा शिक्षा मंत्री के सुधाकर ने कहा, राज्य के कुल मामलों में से 25.92 फीसदी मामले राजधानी बंगलूरू से हैं। कोरोना मरीजों के ठीक होने की दर 57 फीसदी है, जबकि मृत्युदर 1.56 फीसदी है। सुधाकर ने कहा कि बंगलूरू में 23 जून तक कोरोना के 1556 मामले मिले थे, जो 28 जून तक 3419 हो गए।

  • मध्य प्रदेश में स्थिति नियंत्रण में: मिश्रा

मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सोमवार को कहा कि राज्य में कोरोना महामारी की स्थिति नियंत्रण में है। मध्य प्रदेश की वृद्धि दर 78 फीसदी है। राज्य में 2500 मामले एक्टिव हैं, वहीं हमने 25 हजार बेड की व्यवस्था की है।

इंदौर, दिल्ली और मुंबई में एक साथ ही प्रकोप बढ़ा था, लेकिन हम स्थिति की तुलना करें तो इंदौर में बेड, ऑक्सीजन सपोर्ट, पीपीई किट व मास्क की कोई कमी नहीं हुई। हमने स्थिति को तेजी से नियंत्रण में किया।

 

विज्ञापन

 
  • राजस्थान में कोरोना से मरने वालों की संख्या 400 के पार
राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 400 के पार पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, बीते 24 घंटे में तीन और लोगों की मौत होने से अब तक कुल 402 मौतें हो चुकी हैं। जोधपुर में दो और कोटा में एक व्यक्ति की मौत हुई।

वहीं 121 नए केस के साथ कुल मामलों की संख्या 17392 हो चुकी है। इनमें से सबसे ज्यादा 18 मामले भरतपुर, 16 कोटा, बाड़मेर में 14, जयपुर में 12, नागौर में 12, सिरोही में 10, बीकानेर में नौ, राजसमंद और पाली में तीन-तीन, चुरू व अजमेर में दो-दो, चित्तौड़गढ़, धौलपुर और जैसलमेर में एक-एक केस मिला है। अब तक 13326 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 3372 एक्टिव केस हैं।
  • पुडुचेरी के सीएम की रिपोर्ट नेगेटिव
मुख्यमंत्री वी नारायणसामी और उनके स्टाफ की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई है। हालांकि सीएम को सात दिन तक घर पर क्वारंटीन रहने की सलाह दी गई है। सीएम आवास पर काम करने वाले कर्मचारी के संक्रमित मिलने के बाद रविवार को सीएम व अन्य स्टाफ का टेस्ट किया गया था।

स्वास्थ्य व परिवार कल्याण निदेशक एस मोहन कुमार ने सोमवार को बताया, नारायणसामी व 52 स्टाफ की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इस बीच, पुडुचेरी में 42 नए केस मिले हैं, जिसके बाद यहां कुल मामले 690 हो गए हैं।
  • मध्य प्रदेश में  भाजपा एक और विधायक संक्रमित
मध्य प्रदेश में रीवा से भाजपा विधायक को कोरोना संक्रमित पाया गया है। इससे पहले, भाजपा के दो और कांग्रेस का एक विधायक संक्रमित मिल चुके हैं। जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया, रविवार को भाजपा विधायक का स्वैब सैंपल लिया गया था। विधायक के पॉजिटिव पाए जाने के बाद अब प्रोटोकॉल के मुताबिक कांटेक्ट ट्रेेसिंग की जा रही है। इससे पहले, 20 जून को साथी विधायक के पॉजिटिव मिलने के बाद भाजपा विधायक ने खुद को आइसोलेट कर लिया था।
  • ओडिशा में 245 नए मामले, दो की मौत
विज्ञापन

ओडिशा में सोमवार को 245 नए मामले मिलने के बाद कोरोना मरीजों की संख्या 6859 पहुंच गई है। वहीं बीते 24 घंटे में दो और लोगों की मौत के बाद अब तक 23 मौतें हो चुकी हैं। वहीं, पश्चिम बंगाल से लौटे दो एनडीआरएफ के जवान भी संक्रमित मिले हैं। ओडिशा में 2086 एक्टिव केस हैं, जबकि 4743 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
  • कोलकाता मेट्रो सेवा जुलाई में नहीं होगी शुरू
कोलकाता मेट्रो रेलवे के अधिकारियों ने सोमवार को साफ कर दिया कि कोरोना से उपजी मौजूदा परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए फिलहाल जुलाई में मेट्रो सेवा दोबारा शुरू करना संभव नहीं है। इसके अलावा इस बारे में राज्य सरकार को केंद्र से बातचीत करनी होगी। मेट्रो सेवा शुरू करने के मुद्दे पर मेट्रो रेलवे के अधिकारियों ने राज्य सचिवालय में गृह सचिव आलापान बनर्जी के साथ बैठक में यह बात कही।

इस बैठक में गृह सचिव के अलावा परिवहन सचिव पी मिश्र, कोलकाता के पुलिस आयुक्त अनुज शर्मा औऱ बैरकपुर के पुलिस आयुक्त मनोज वर्मा भी शामिल थे। मेट्रो रेलवे की ओर से जीएम मनोज जोशी और दो अन्य अधिकारियों ने शिरकत की। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हाल में कहा था कि सरकार पहली जुलाई से मेट्रो सेवाएं दोबारा शुरू करने पर बातचीत कर रही है।  
  • नगालैंड में 15 जुलाई तक बढ़ा लॉकडाउन
नगालैंड सरकार ने कोरोना महामारी के मद्देनजर लॉकडाउन को 15 जुलाई तक बढ़ा दिया है। मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो की अध्यक्षता में सोमवार को हुई कैबिनेट बैठक में इस संबंध में फैसला किया गया। सरकार के प्रवक्ता ने बताया, इस दौरान कृषि गतिविधियों, आवश्यक वस्तुओं के मूवमेंट, धार्मिक स्थलों को खोलने, स्थानीय टैक्सी और रिक्शा को चलाने की छूट रहेगी।

हालांकि असम, मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश के साथ अंतर राज्यीय सीमाएं सील रहेंगी। चेक प्वाइंट पर पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ाई जाएगी। इस बीच, नगालैंड में सोमवार को सेना के 18 जवानों समेत 19 लोग कोरोना से संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की संख्या 434 हो गई है, जिनमें से 266 एक्टिव केस हैं। वहीं 168 मरीज  स्वस्थ हो चुके हैं।  
  • पश्चिम बंगाल: समुद्रतट पर मिली मरी हुई व्हेल
पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले में बंगाल की खाड़ी किनारे स्थित मंदिरामणि के तट पर सोमवार सुबह 35 फीट लंबी एक व्हेल मछली मरी हुई मिली। स्थानीय लोगों से सूचना मिलने के बाद वन औऱ मत्स्य पालन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे।

फिलहाल विशेषज्ञ यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि उसकी मौत कैसे हुई और वह यहां तक कैसे पहुंची। इस इलाके में इस प्रजाति की व्हेल मछलियां नहीं पाई जाती हैं। सरकारी सूत्रों के अनुसार व्हेल के सिर और पूंछ पर चोटों के निशान हैं।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें