देश में कोरोना के मामले 31 लाख के पार हो गए हैं। यह लगातार दूसरी बार है जब मात्र 8 दिन में 5 लाख कोविड-19 मरीज बढ़े हैं। 14 अगस्त को देश में 25 लाख कोरोना मरीज थे और 22 अगस्त को यह संख्या बढ़कर 30 लाख हो गई। इससे पहले 6 अगस्त को 20 लाख मरीज थे।
हालांकि देश में अब तक 22,80,567 लोग स्वस्थ भी हो चुके हैं और मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 74.90 फीसदी हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार,पिछले 24 घंटे के अंतराल में देश में संक्रमण के 69,239 नए मामले आने के साथ कोविड-19 के मामलों की कुल संख्या 30,44,940 तक पहुंच गई, जबकि संक्रमण के कारण 912 और लोगों की मौत होने के साथ मरने वालों की संख्या 56,706 हो गई।
देश में अब कोविड-19 के मामलों में मृत्यु दर घटकर 1.86 प्रतिशत रह गई है। आंकड़ों के अनुसार, देश में इस समय कोरोना वायरस के 7,07,668 मरीजों का इलाज चल रहा है, जो अब तक आए कुल मामलों का 23.24 प्रतिशत हैं। मंत्रालय के अनुसार, लगातार छठवें दिन भी आठ लाख से अधिक
सैंपल की जांच की गई। शनिवार को 8,01,147 सैंपल की जांच हुई। देश में कोविड-19 जांच का आंकड़ा बढ़कर 3,52,92,220 पहुंच गया है। पिछले 24 घंटे में प्रति 10 लाख जनसंख्या पर जांच का आंकड़ा 25,574 पहुंच गया है। वहीं रोजाना पॉजिटिव मिलने वाले मरीजों की औसत दर भी घटकर 7.67 फीसदी हो गई जोकि 3-9 अगस्त के दौरान 9.67 प्रतिशत थी।
| कुल मामले |
तारीख |
दिन |
| 01 लाख |
18 मई |
110 |
| 05 लाख |
26 जून |
39 |
| 10 लाख |
16 जुलाई |
20 |
| 15 लाख |
28 जुलाई |
12 |
| 20 लाख |
06 अगस्त |
08 |
| 25 लाख |
14 अगस्त |
08 |
| 30 लाख |
22 अगस्त |
08 |