फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

कोरोना वायरस: आंकड़ों में समझिए क्या है स्थिति और मदद के लिए कौन-कौन आया आगे

प्रदीप पाण्डेय
Updated Tue, 24 Mar 2020 03:19 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus in India - फोटो : pti

चीन के वुहान शहर में पैदा हुआ कोरोना वायरस अभी तक दुनिया के 193 देशों में पहुंच चुका है। सबसे पहले वुहान में कोरोना वायरस के मिलने के कारण इसे वुहान वायरस भी कहा जा रहा है। कोरोना वायरस के कारण भारत में 32 राज्य-केंद्रशासित प्रदेशों के 560 जिलों में लॉकडाउन कर दिया है। वहीं खबर लिखे जाने तक भारत में कोरोना वायरस पीड़ितों की कुल संख्या 492 पहुंच चुकी है। वहीं अभी तक कोरोना वायरस के कारण भारत में 9 लोगों की मौत हो चुकी है। आइए इस कोरोना वायरस को आंकड़ों से समझते हैं...
 

विज्ञापन

Coronavirus in India - फोटो : pti
चीन के वुहान शहर में पैदा हुआ कोरोना वायरस अभी तक दुनिया के 193 देशों में पहुंच चुका है। सबसे पहले वुहान में कोरोना वायरस के मिलने के कारण इसे वुहान वायरस भी कहा जा रहा है। कोरोना वायरस के कारण भारत में 32 राज्य-केंद्रशासित प्रदेशों के 560 जिलों में लॉकडाउन कर दिया है। वहीं खबर लिखे जाने तक भारत में कोरोना वायरस पीड़ितों की कुल संख्या 492 पहुंच चुकी है। वहीं अभी तक कोरोना वायरस के कारण भारत में 9 लोगों की मौत हो चुकी है। आइए इस कोरोना वायरस को आंकड़ों से समझते हैं...
 

कोरोना की मौजूदा स्थिति पर एक नजर

Coronavirus in World - फोटो : PTI
  1. दुनिया के 193 देशों तक पहुंचा कोरोना वायरस
  2. दुनियाभर में 3,81,653 से अधिक लोग कोरोना वायरस की चपेट में
  3. दुनियाभर में मरने वालों की संख्या 16,578 के पार
  4. अभी तक 1,02,522 लोग कोरोना वायरस बीमारी से पूरी तरह ठीक हुए
  5. सबसे अधिक मौतें मार्च महीने में हुई। 29 फरवरी तक मौतों की संख्या 2,977 थी जो कि 23 मार्च तक 16,514 पहुंच गई
  6. सबसे अधिक मौतें इटली में हुई हैं जिनकी संख्या 6,077 है।
  7. केरल में सबसे अधिक 94 मामले, लेकिन अभी तक किसी की मौत की पुष्टि नहीं
  8. भारत में अभी तक सबसे ज्यादा मौतें महाराष्ट्र में हुई हैं जिनकी संख्या 4 है।

किस अरबपति ने कोरोना से लड़ने के लिए कितना दान किया?

रिलायंस - फोटो : सोशल मीडिया
  1. अलीबाबा के फाउंडर जैक मा- 54 देश में से प्रत्येक को 20,000 जांच किट, 1,00,000 मास्क और 1,000 रक्षात्मक सूट का दान
  2. बिल गेट्स फाउंडेशन- कोरोना की वैक्सीन बनाने और इलाज के लिए 750 करोड़ रुपये का दान
  3. इटली के 18 अमीरों ने कोरोना से निपटने के लिए 250 करोड़ रुपये से अधिक किए दान
  4. फैशन लीजेंड अरमानी ने मिलान और रोम में अस्पतालों को दिए 10 करोड़ रुपये
  5. हांगकांग के लि कांग शिंग ने वुहान में मेडिकल वर्करों के लिए 98 करोड़ रुपये दिए
  6. यूएस पॉप स्टार रिहाना ने वेंटिलेटर खरीदने के लिए दिए 10 करोड़ रुपये
  7. वेदांता के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने दिए 100 करोड़ रुपये
  8. आनंद महिंद्रा ने वेंटिलेटर बनाने की पेशकश की
  9. रिलायंस फाउंडेशन ने मुंबई में कोरोना वायरस के लिए 100 बेडों का पहला अस्पताल तैयार किया
  10. फिल्म अभिनेता रजनीकांत ने इम्प्लोई फेडरेशन ऑफ साउथ इंडिया यूनियन वर्कर्स को 50 लाख रुपये दान किए
  11. रिलायंस इंडस्ट्रीज ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री राहत कोष में 5 करोड़ रुपये देने का भी एलान किया है
  12. बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने मुख्यमंत्री राहत कोष में एक महीने का वेतन देने का एलान किया। साथ ही आवंटित सरकारी आवास को आईसोलेशन के लिए इस्तेमाल करने को कहा

कोरोना वायरस के लक्षण

कोरोनावायरस के लक्षण - फोटो : Amar Ujala Graphics
  1. पहले तेज बुखार का आना
  2. सिर में दर्द होना
  3. मांसपेशियों में दर्द और थकान
  4. उसके बाद सूखी खांसी आती है
  5. इसके बाद सांस लेने में दिक्कत होती है
और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next