फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: पिछले 12 घंटे में गुजरात में 176 नए मामले, सात की मौत, संक्रमितों की संख्या 1272 हुई

Sat, 18 Apr 2020 01:45 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, अहमदाबाद
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : PTI
विज्ञापन

गुजरात की राजधानी अहमदाबाद भी कोरोना का हॉटस्पॉट बन गया है। यहां रोज नए मामले सामने आ रहे हैं। गुजरात स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राज्य में शुक्रवार शाम छह बजे के बाद 176 नए मामले सामने आए हैं और सात लोगों की मौत हुई है।

विज्ञापन


 प्रधान सचिव (स्वास्थ्य) जयंती रवि ने शनिवार को बताया कि नए मामलों में अहमदाबाद में 143, सूरत में 13, वडोदरा में 13, राजकोट में दो, भावनगर में दो, आनंद, भरूच और पंचमहल में एक-एक मामले शामिल हैं। इसी के साथ राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 1272 हो गई है। जिसमें 88 ठीक हो चुके हैं और 48 लोगों की मौत हो गई है।

जयंती रवि ने बताया कि पांच मरीजों की मौत अहमदाबाद में और एक-एक मौत वडोदरा और सूरत में हुई है। उन्होंने बताया कि अहमदाबाद में जान गंवाने वाले 68 वर्षीय बुजुर्ग उच्च रक्तचाप और तपेदिक से पीड़ित थे जबकि शहर में जिन अन्य 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हुई वह गुर्दे की बीमारी से पीड़ित थीं।
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि अहमदाबाद की ही जान गंवाने वाली 65 वर्षीय अन्य महिला उच्च रक्तचाप और गुर्दे की बीमारी से पीड़ित थीं। अधिकारी ने बताया कि अहमदाबाद के अस्पताल में दम तोड़ने वाली 50 वर्षीय महिला मानसिक रोग से पीड़ित थी जबकि अरावली से 70 वर्षीय महिला दिल की बीमारी से ग्रस्त थीं।

रवि ने बताया कि अहमदाबाद में अब तक कोरोना संक्रमण से 25, वडोदरा में सात और सूरत में छह मौतें हुई हैं। उन्होंने बताया कि वडोदरा और सूरत से 13-13 नए मामले सामने आए हैं जबकि राजकोट और भावनगर से दो और आणंद, भरुच और पंचमहल से एक-एक मामला सामने आया है।

रवि ने बताया कि अहमदाबाद के 143 में से अधिकतर मामले शहर के कोविड-19 से सर्वाधिक प्रभावित क्षेत्रों से सामने आए हैं। वहीं, राज्य में अब तक 88 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें