फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

Coronavirus in China: चीन की इस पॉलिसी से पूरा देश पड़ा खतरे में! क्या कोई नया वैरिएंट फैला रहा है दहशत?

आशीष तिवारी
Updated Tue, 20 Dec 2022 11:11 PM IST

सार

Coronavirus in China: इंडियन जर्नल आफ मेडिकल रिसर्च के हेड डॉक्टर समीरन पांडा कहते हैं कि दरअसल चीन ने जीरो कोविड पॉलिसी लगा कर ही अपने देश के हालात बिगाड़े हैं। चीन ने न सिर्फ उसे लागू किया बल्कि, सख्ती से एक मामला मिलने पर भी जीरो कोविड पॉलिसी के तहत पूरे-पूरे इलाके को लंबे वक्त के लिए उसमें डाल दिया...
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus in China - फोटो : Agency (File Photo)


किसी नए वायरस की एंट्री नहीं

हालांकि चीन के हालात के बाद अपने देश में भी कोविड गाइडलाइंस की न सिर्फ समीक्षा हो रही है, बल्कि उसको बहुत करीब से मॉनिटर भी किया जा रहा है। डॉ. अरोड़ा का कहना है कि चीन में बिगड़े हालात के बाद अपने देश में की गई समीक्षा से इस बात का पता चला है कि दुनिया में जितने भी वायरस के वैरिएंट हैं वह सब अपने देश में पहले से मौजूद हैं। सभी वायरस का एक्सपोजर यहां पर हो चुका है। डॉ. एनके अरोड़ा का कहना है कि चीन में किसी नए वायरस की कोई एंट्री नहीं हुई है। जो भी लोग वहां पर संक्रमित हो रहे हैं वह पुराने वैरिएंट्स की वजह से ही हो रहे हैं। इसलिए भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के उन सभी देशों में चीन के इस अवसर का कोई खास प्रभाव नहीं पड़ने वाला है, जहां पर पहले से सभी वायरस का एक्सपोजर हो चुका है।

कोविड निगरानी के लिए बनाई गई टीम ने ने एक बार फिर से सभी मानकों की समीक्षा की है। डॉक्टर अरोड़ा कहते हैं कि एयरपोर्ट पर विदेश से आने वाले लोगों की कोविड जांच जारी है। चीन से आने वाली फिलहाल किसी भी फ्लाइट पर कोई अंकुश लगाने के दिशा निर्देश टास्क फोर्स की ओर से नहीं दिए गए हैं। जो भी दुनिया के अलग-अलग देशों से लोग दिल्ली एयरपोर्ट पर आ रहे हैं, उन्हें पुरानी कोविड गाइडलाइंस के अनुसार ही एंट्री दी जा रही है। वह कहते हैं कि उनकी टीम लगातार चीन में बढ़ रहे कोविड के मामलों की न सिर्फ निगरानी कर रही है बल्कि अपने देश में भी नजर बनाए हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next