फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का कहर: पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस से संक्रमित बुजुर्ग व्यक्ति की मौत

Tue, 24 Mar 2020 12:01 AM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, कोलकाता
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

कोलकाता में कोरोना वायरस से संक्रमित एक बुजुर्ग व्यक्ति की सोमवार को मौत हो गई। अस्पताल सूत्रों ने यह जानकारी दी। यह पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस से संक्रमित किसी व्यक्ति की मौत का पहला मामला है।

विज्ञापन


मृतक 57 साल का था। वह उत्तर 24 परगना जिले के दमदम का निवासी था। एक निजी अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। उसे 16 फरवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और वह वेंटिलेटर पर था। हालांकि उसने कोई विदेश यात्रा नहीं की थी, लेकिन फरवरी में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर का दौरा किया था।

अस्पताल के एक प्रवक्ता ने कहा, 'उस व्यक्ति को सांस लेने में काफी तकलीफ थी। हमने अपनी ओर से उचित ऐहतियाती कदम उठाए लेकिन आज दोपहर उसने दम तोड़ दिया।' राज्य सरकार के अधिकारियों ने कहा कि मृतक के परिवार के सदस्यों को सरकारी अस्पताल के पृथक वार्ड में निगरानी में रखा गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें