फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus India: कोरोना के दैनिक मामलों में मामूली बढ़ोतरी, एक दिन में सामने आए 45,903 नए संक्रमित

Mon, 09 Nov 2020 09:39 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पिछले 24 घंटे में 45 हजार से अधिक कोरोना के नए मामले (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में आज मामूली बढ़त देखने को मिली है। रविवार को 45,674 दैनिक मामले सामने आए। वहीं, पिछले 24 घंटे में 45,903 नए मामले रिपोर्ट किए गए। हालांकि, कोरोना से होने वाली मृतकों की संख्या में आज गिरावट देखने को मिली है। पिछले 24 घंटे में 490 लोगों की कोविड-19 से मौत हुई है। वहीं, रविवार को 559 लोगों ने वायरस के चलते अपनी जान गंवाई। कोविड-19 से संक्रमणमुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 79 लाख को पार कर गई है। 

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 45,903 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं। वहीं, इस दौरान वायरस के चलते जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 490 रही। देश में कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले कुल मरीजों की संख्या 85,53,657 है। 
 

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में सक्रिय मामलों की संख्या लगातार छह लाख से नीचे बनी हुई है। वर्तमान में देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की कुल संख्या 5,09,673 है। सक्रिय मामलों में पिछले 24 घंटे में 2,992 की कमी हुई है। 
विज्ञापन


आंकड़ों के अनुसार, देश में वायरस से संक्रमणमुक्त होने वाले कुल मरीजों की संख्या 79,17,373 है। वहीं, पिछले 24 घंटे में 48,405 मरीजों ने वायरस को मात दी है और अस्पताल से घर लौटे हैं। देश में कोविड-19 के कारण जान गंवाने वाले मरीजों की संख्या 1,26,611 है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें