फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus India Live: बीते 24 घंटे में संक्रमण के 10853 नए मामले, मृतकों की संख्या ने बढ़ाई चिंता,12432 लोग हुए स्वस्थ

Sun, 07 Nov 2021 09:44 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार  बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना के 10,853 नए मामले सामने आए हैं। वहीं इस दौरान  526 लोगों की मौत हुई है जो कि कल की तुलना में 134 अधिक है। इसके अलावा 12,432 लोग स्वस्थ भी हुए।
विज्ञापन
कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में कोरोना के मामलों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार के आंकड़े के अनुसार जहां सक्रिय मरीजों की संख्या 260 दिनों बाद सबसे कम आए हैं वहीं मृतकों की संख्या ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार  बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना के 10,853 नए मामले सामने आए हैं। वहीं इस दौरान  526 लोगों की मौत हुई है जो कि कल की तुलना में 134 अधिक है। इसके अलावा 12,432 लोग स्वस्थ भी हुए। वहीं देश में कुल मृतकों की संख्या की बात करें तो यह 460,791 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब कुल 144845 सक्रिय मरीज बचे हैं और कुल स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 33749900 हो गई है।

विज्ञापन



रिकवरी दर 98.24 फीसदी
भारत की रिकवरी दर 98.24 फीसदी है, जो मार्च 2020 के बाद से सबसे अधिक है। देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,44,845 हो गई है, जो कि 260 दिनों बाद सबसे कम है। सक्रिय मामले वर्तमान में देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 0.42 फीसदी है।
विज्ञापन


लगातार 30वें दिन 20 हजार से कम मामले
देश में लगातार 30वें दिन 20,000 से कम और लगातार 133वें दिन 50,000 से कम कोविड-19 के मामले सामने आए। वहीं, संक्रमण की दैनिक दर 1.18 फीसदी दर्ज की गई, जो पिछले 34 दिनों से दो फीसदी से कम है। साप्ताहिक संक्रमण दर 1.28 फीसदी दर्ज की गई, जो पिछले 44 दिनों से दो फीसदी से कम है। पिछले 24 घंटों में कुल 9,19,996 टेस्ट किए गए। भारत ने अब तक 61.48 करोड़ से अधिक परीक्षण किए हैं।
विज्ञापन


देश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 108 करोड़ के पार
भारत में कोरोना के खिलाफ वैक्सीनेशन अभियान लगातार जारी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अब तक देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 1,08,21,66,365 हो गया है। वहीं बीते 24 घंटे में 28,40,174 कोरोना वैक्सीन की डोज लगाई गईं। 
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें