फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से राहत: मार्च 2020 के बाद आज सबसे कम सक्रिय मामले, बीते 24 घंटे में 7081 मरीज, 264 की मौत

Sun, 19 Dec 2021 09:50 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार को जारी आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 7,081 मामले सामने आए हैं। वहीं इस दौरान 264 लोगों की मौत भी हो गई। हालांकि इस दौरान 7,469 लोग स्वस्थ भी हुए।
विज्ञापन
कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओमिक्रॉन के खतरे के बीच कोरोना के मामलों को लेकर एक राहत की खबर आई है। दरअसल, देश में अब 83,913 सक्रिय मरीज ही बचे हैं जो कि मार्च 2020 के बाद सबसे कम है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार को जारी आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 7,081 मामले सामने आए हैं। वहीं इस दौरान 264 लोगों की मौत भी हो गई। हालांकि इस दौरान 7,469 लोग स्वस्थ भी हुए।  वहीं देश में अब तक कुल 3,41,78,940 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं कुल मृतकों की संख्या की बात करें तो यह 4,77,422 हो गई है। देश में अब तक टीके की कुल 137 करोड़ से अधिक खुराकें दी जा चुकी हैं।

विज्ञापन



स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार के आंकड़े
भारत में 18 दिसंबर को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 7,145 नए केस सामने आए थे और 289 लोगों की मौत हुई थी। जबकि 8,706 लोग स्वस्थ हुए थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्नाटक के दो शिक्षण संस्थान में कोरोना विस्फोट
कर्नाटक के दो शिक्षण संस्थान में शनिवार को कुल 33 मामले सामने आए थे जिसमें से पांच ओमिक्रॉन वैरिएंट के मामले हैं।  पहले शिक्षण संस्थान में कुल 14 संक्रमित छात्र मिले वहीं दूसरे में कुल 19 छात्र मिले थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें