क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) ने नए पुरुष चयन पैनल के लिए एक भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। कैरेबियाई बोर्ड द्वारा शनिवार को इस बात की जानकारी दी गई और मुख्य चयनकर्ता रोजर हॉर्पर और उनके साथी माइल्स बसकोम्बे को पद से हटाए जाने का भी फैसला किया गया।

विज्ञापन
सीडब्ल्यूआई ने यह भी कहा कि नए चयनकर्ता के मिलने तक एक अंतरिम चयन पैनल का गठन किया जाएगा। बोर्ड की तरफ से जारी बयान में कहा गया, 'एक अंतरिम चयन पैनल की स्थापना की गई है, जिसमें मुख्य कोच फिल सिमंस के साथ-साथ संबंधित पुरुष प्रारूपों के कप्तान शामिल हैं। सीडब्ल्यूआई के क्रिकेट निदेशक जिमी एडम्स इस प्रक्रिया की देखरेख करेंगे।'
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के लिए पिछले कुछ मैंने अच्छे नहीं रहे हैं। टी-20 वर्ल्ड कप में ग्रुप स्टेज से बाहर होने के बाद पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज में उसका सूपड़ा साफ हो गया।
विज्ञापन
उधर चयन समिति में बदलाव के बीच जिमी एडम्स ने कहा, 'हम पिछले दो वर्षों में वेस्ट इंडीज क्रिकेट के लिए मेन्स सीनियर सेलेक्शन पैनल के सदस्य के रूप में रोजर और माइल्स को उनके काम और समर्पित सेवाओं के लिए धन्यवाद देना चाहते हैं। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए वेस्टइंडीज की टीमों का चयन करना एक बहुत ही चुनौतीपूर्ण काम है, और दोनों ने पारदर्शिता और गरिमा के साथ अपनी भूमिका निभाई।'