फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोराना ने बढ़ाई चिंता: देश में सक्रिय मरीज 15 लाख के पार, बीते 24 घंटे में 2.71 लाख से अधिक मामले, 314 की मौत

Sun, 16 Jan 2022 10:02 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी रविवार के आंकड़े के अनुसार देश में बीते 24 घंटे में दो लाख 71 हजार 202 मामले सामने आए हैं जो कि शनिवार की तुलना में 2,369 अधिक है। वहीं बीते 24 घंटे में 314 लोगों की कोरोना से मौत हुई है।
विज्ञापन
मुंबई के दादर सब्जी बाजार में भीड़ - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में कोरोना की तीसरी लहर जारी है। कोरोना संक्रमण की रफ्तार में कभी तेजी तो कभी कमी देखी जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी रविवार के आंकड़े के अनुसार देश में बीते 24 घंटे में दो लाख 71 हजार 202 मामले सामने आए हैं जो कि शनिवार की तुलना में 2,369 अधिक है। वहीं बीते 24 घंटे में 314 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। वहीं देश में सक्रिय मामले 15 लाख (15,50,377) को पार कर गए हैं। इस दौरान एक लाख 38 हजार 331 लोग स्वस्थ भी हुए। देश में दैनिक पॉजिटिविटी रेट अब 13.11 फीसदी हो गई है। देश में लोगों के स्वस्थ होने की दर 95.59 फीसदी है। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण के तहत अब तक 156.76 करोड़ टीके दिए जा चुके हैं। देश में कोरोना संक्रमण दर 16.28 फीसदी हो गई है। शनिवार को जहां पॉजिटिविटी रेट 16.66 फीसदी दर्ज की गई थी। साप्ताहिक संक्रमण दर 13.69 फीसदी है। अभी तक 70.24 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 16,65,404 टेस्ट किए गए हैं। 

विज्ञापन


ओमिक्रॉन के मामले 7500 के पार
कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मामले भी लगातार बढ़ रहे हैं। देश में अब तक ओमिक्रॉन के कुल 7,743 मामले सामने आ चुके हैं। पिछले 24 घंटे में ओमिक्रॉन केस में 28.17 फीसदी की वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश के इन राज्यों में कोरोना का सबसे अधिक कहर
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार सबसे अधिक 42,462 मामले महाराष्ट्र में फिर कर्नाटक में बीते 24 घंटों में कोरोना के 32,793 नए केस मिले हैं। इसके बाद तमिलनाडु में 23,989 मरीज सामने आए हैं। 22,645 मामलों के साथ बंगाल चौथे स्थान पर बना हुआ है। वहीं 20,718 मरीजों के साथ दिल्ली पांचवें स्थान पर बनी हुई है। उत्तर प्रदेश में भी 16000 से अधिक केस सामने आए हैं। बिहार में कोरोना के 6,325 मामले सामने आए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें