फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज थोड़ी राहत: बीते 24 घंटे में कोरोना के 45083 नए मामले मिले, 460 लोगों की हुई मौत

Sun, 29 Aug 2021 09:56 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार रविवार को बीते 24 घंटे में कोरोना के 45,083 नए मामले आए हैं जबकि 460 लोगों की मौत हो गई। वहीं 35,840 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 3,68,558 है। 
विज्ञापन
एक शख्स के स्वैब का नमूना एकत्र करती महिला स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना की तासरी लहर की आशंका के बीच रविवार को थोड़ी राहत की खबर आई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार रविवार को बीते 24 घंटे में कोरोना के 45,083 नए मामले आए हैं जबकि 460 लोगों की मौत हो गई। वहीं 35,840 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 3,68,558 है। वहीं शनिवार को बीते 24 घंटे में 46,759 नए पॉजिटिवि मरीज मिले थे जबकि 509 लोगों की मौत हुई थी। वहीं, 31,374  मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई थी। केरल में कल के मुकाबले कम मामले

विज्ञापन

केरल में रविवार को बीते 24 घंटे में कोरोना के 31,265 मामले सामने आए हैं और 153 लोगों की मौत हो गई। वहीं शनिवार को केरल में बीते 24 घंटे में कोरोना के 32, 809 नए मामले सामने आए थे जबकि 179 लोगों की मौत हुई थी। बता दें कि भारत के दो राज्य केरल और महाराष्ट्र में अभी सबसे अधिक पॉजिटिविटी रेट है। केरल के सात जिले (एर्नाकुलम, त्रिशूर, कोझीकोड, पलक्कड़, कोल्लम और कोट्टायम) में रोजाना 2000 से अधिक मामले सामने आ रहे हैं।
 
इसके अलावा  केरल सरकार ने शनिवार को घोषणा करते हुए कहा कि कोविड -19 के प्रसार को रोकने के लिए राज्य में अभी कर्फ्यू जारी रहेगा। मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक में अगले सप्ताह से रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक रात का कर्फ्यू लगाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


देश में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के लिए 17,55,327 सैंपल टेस्ट किए गए
वहीं भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक देश में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के लिए 17,55,327 सैंपल टेस्ट किए गए। साथ ही कहा कि रविवार तक कुल 51,86,42,929 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।
विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें