फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

COVID-19: भारत में 24 घंटे में कोरोना के 12,516 केस, मौतें फिर 500 के पार, लेकिन दो बड़ी खुशखबरियां भी, जानें

Fri, 12 Nov 2021 10:14 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

COVID-19 in India: स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले एक दिन में कोरोना वैक्सीन की 53 लाख 81 हजार 889 डोज दी गईं। इसी के साथ भारत में अब तक कुल 110 करोड़ 79 लाख से ज्यादा टीके के डोज लगाए जा चुके हैं। 
विज्ञापन
तापमान की जांच करते स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 12 हजार 516 नए केस मिले हैं, वहीं इस दौरान 501 लोगों की मौत हुई है। यह पिछले दिन हुई 340 मौतों के मुकाबले करीब 50 फीसदी ज्यादा है। इसी के साथ देश में कोरोना के कुल केसों की संख्या अब तक 3 करोड़ 38 लाख के पार जा चुकी है। वहीं, मृतकों की संख्या अब 4 लाख 62 हजार से ज्यादा है। हालांकि, इस बीच भारत के लिए दो बड़ी खुशखबरियां भी हैं। 
विज्ञापन


भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 13 हजार के पार रही। यानी मौजूदा समय में रिकवरी रेट नए संक्रमितों से ज्यादा बना हुआ है। इसका असर यह है कि देश में एक्टिव केसों की संख्या 1 लाख 37 हजार 416 पर आ गई है, जो कि 267 दिन में सबसे कम है। वहीं, ओवरऑल रिकवरी रेट 98.26 फीसदी पहुंच गया, जो कि मार्च 2020 के बाद सबसे ज्यादा है। 

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले एक दिन में कोरोना वैक्सीन की 53 लाख 81 हजार 889 डोज दी गईं। इसी के साथ भारत में अब तक कुल 110 करोड़ 79 लाख से ज्यादा टीके के डोज लगाए जा चुके हैं। भारत में कोरोना टेस्ट्स का आंकड़ा भी लगातार 10 लाख के ऊपर बना हुआ है। गुरुवार से शुक्रवार के बीच देश में 11 लाख 65 हजार से ज्यादा टेस्ट किए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें