फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से बड़ी राहत: 50 हजार से नीचे पहुंची दैनिक संक्रमित मरीजों की संख्या, 684 लोगों की मौत, संक्रमण दर 3.17 फीसदी हुई

Sun, 13 Feb 2022 09:59 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 44,877 नए मामले सामने आए और 684 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 1,17,591 लोग स्वस्थ भी हो गए।
 
विज्ञापन
भारत में कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में  कोरोना के मामले लगातार कम होने लगे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी रविवार के आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के 44,877 मामले सामने आए हैं जो कि शनिवार के आंकड़ों से 11 फीसदी कम हैं। इस दौरान 684 लोगों की मौत हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े के अनुसार देश में अब 5.37 लाख (5,37,045) सक्रिय मामले बचे हैं। वहीं स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या  4.15 लाख( 4,15,85,711) रही। हालांकि राहत की बात यह है कि रोजाना संक्रमण दर घटकर 3.17 फीसदी पर आ गई है। भारत में कोरोना रिकवरी दर 97.55 फीसदी दर्ज की गई।  
विज्ञापन


इन पांच राज्यों में कोरोना के मामले सबसे अधिक
कोरोना के मामलों में केरल टॉप पर बना हुआ है। केरल में बीते 24 घंटों में कोरोना के 15,184 नए मामले सामने आए हैं। वहीं महाराष्ट्र में 4,359 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 3,202 मामलों के साथ कर्नाटक तीसरे स्थान पर है। तमिलनाडु 2,812 तो राजस्थान में 2,606 मरीज सामने आए हैं।
विज्ञापन


दिल्ली-मुंबई में कम हो रहे मामले
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां बीते 24 घंटों में कोरोना के 920 मामले सामने आए और 13 लोगों की मौत हो गई। वहीं मुंबई में बीते 24 घंटों में 349 लोग संक्रमित हुए। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में 1,776 नए मामले सामने आए और 10 लोगों की मौत हो गई।

अब तक कुल 75.07 लाख से अधिक सैंपल टेस्ट किए जा चुके
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने जानकारी देते हुए बताया कि  भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 14 लाख 15 हजार 279 सैंपल टेस्ट किए गए। वहीं देश में महामारी के शुरुआत से लेकर अब तक कुल 75,07,35,858  सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।
विज्ञापन


कोरोना वैक्सीनेशन का आंकड़ा 172.81 करोड़ के पार
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देशभर में अब तक कुल 172 करोड़,81 लाख  49 हजार  447 कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुकी है। बीते दिन 46 लाख 44 हजार 382 टीके लगाए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें