फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात में बड़ा हादसा: आधी रात को फैक्टरी में हुआ जोरदार धमाका, विस्फोट में 9 मजदूर घायल

Sun, 13 Feb 2022 09:44 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर

सार

जिस समय फैक्टरी में धमाका हुआ, कई मजदूर वहां पर मौजूद थे। पुलिस ने बताया कि सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के भावनगर जिले में शनिवार रात बड़ा हादसा हो गया। यहां की एक फैक्टरी में बीती रात जोरदार धमाका हुआ। इस विस्फोट में नौ मजदूर घायल हो गए। पुलिस ने रविवार सुबह जानकारी देते हुए बताया कि घटना सीहोर कस्बे के पास स्थित अरिहंत फर्नेस रोलिंग मिल में हुई। जिस वक्त धमाका हुआ, फैक्टरी में बड़ी संख्या में मजदूर मौजूद थे। धमाके की चपेट में आने से नौ मजदूर घायल हो गए। सभी घायलों को भावनगर के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, अभी तक विस्फोट के कारणों का पता नहीं चल सका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें