फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत: देश में पिछले 266 दिन में कोरोना के सबसे कम केस, सक्रिय मामलों में भी रिकॉर्ड गिरावट

Tue, 09 Nov 2021 10:23 AM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देश कोरोना से जंग जीतने में लगातार कामयाब हो रहा है। पिछले 24 घंटे में केवल 10,126 नए मामले सामने आए हैं। ये पिछले 266 दिन में सामने आए सबसे कम दैनिक मामले हैं।
विज्ञापन
कोरोना टेस्ट - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत कोरोना महामारी से जंग जीतने में लगातार कामयाब हो रहा है। देश में पिछले 24 घंटे में केवल 10,126 नए मामले सामने आए हैं। ये पिछले 266 दिन में सामने आए सबसे कम दैनिक मामले हैं। वहीं, भारत में सक्रिय मरीजों की संख्या कम होकर 1,40,638 हो गई है, जो पिछले 263 दिन में सबसे कम है। वहीं, बीते 24 घंटे में महामारी से 332 लोगों की मौत हो गई है। इससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,61,389 हो गई।

विज्ञापन


मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.25 प्रतिशत
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में लगातार 32 दिनों से कोरोना के दैनिक मामले 20 हजार से कम हैं और 135 दिन से 50 हजार से कम नए दैनिक मामले सामने आ रहे हैं। उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी घटकर 1,40,638 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.41 प्रतिशत है। यह दर मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है। पिछले 24 घंटे में सक्रीय मरीजों की संख्या में 2,188 की कमी दर्ज की गई है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.25 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से सर्वाधिक है।

पिछले आंकड़े
देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्तूबर को 70 लाख, 29 अक्तूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें