फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छी खबर: नौ माह के बच्चे ने छह दिन में जीती संक्रमण से जंग, घर पहुंची 1.5 किलो की नन्ही टाइनी

Fri, 24 Apr 2020 02:30 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/चंडीगढ़/देहरादून
विज्ञापन
new born baby - फोटो : Instagram
विज्ञापन

उत्तराखंड के देहरादून में सबसे कम समय में स्वस्थ होने वाले मरीज का मामला सामने आया है। दून मेडिकल अस्पताल में भर्ती नौ माह के बच्चे ने छह दिन में कोरोना की जंग जीत ली है। यह बच्चा उत्तराखंड में सबसे कम समय में स्वस्थ होने वाला मरीज बन गया है।

विज्ञापन


बच्चे की दो रिपोर्ट लगातार निगेटिव आने पर उसे डिस्चार्ज किया जा रहा है। भगत सिंह कालोनी की मस्जिद के कर्मचारी को कोरोना हो गया था। उनके संपर्क में आने से बच्चा संक्रमित हुआ। उसे 17 अप्रैल को भर्ती कराया गया था। 

मां के दूध का जादू
दून अस्पताल के नोडल अफसर डॉ. अनुराग अग्रवाल ने बताया कि बच्चे की मां का भी सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। दोनों बार रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। इलाज के दौरान बच्चा मां का दूध पीता रहा। संभवतः बच्चे के जल्द ठीक होने का एक कारण हो सकता है। मां के दूध में संक्रमण से लड़ने की बहुत क्षमता होती है। 

विज्ञापन

घर पहुंची 1.5 किलो की नन्ही टाइनी

नन्ही टाइनी - फोटो : Social Media
मात्र 1.5 किलो वजन की और तीन हफ्ते की टाइनी पेटन ने भी वायरस के खिलाफ जंग जीत ली है। टाइनी का जन्म समय से आठ हफ्ते पहले स्कॉटलैंड के विशॉ विवि अस्पताल में 26 मार्च को हुआ था।
विज्ञापन

...लेकिन चंडीगढ़ में छह माह की रितिका हार गई

छह माह की रितिका - फोटो : Amar Ujala
पीजीआई में भर्ती छह माह की कोरोना पॉजिटिव बच्ची आखिरकार जिंदगी की जंग हार गई। बृहस्पतिवार दोपहर 12.45 बजे बच्ची की मौत हो गई। हालांकि, बच्ची के परिजनों और इलाज में जुटे 18 डॉक्टर समेत 54 स्वास्थ्यकर्मियों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। बच्ची के संक्रमित मिलने के बाद इन सभी को क्वारंटीन किया गया था।

पंजाब के फगवाड़ा की रहने वाली मासूम के दिल में छेद था। उसे 9 अप्रैल को सर्जरी के लिए पीजीआई के एपीसी वार्ड में भर्ती किया था। सर्जरी के बाद बच्ची स्वस्थ थी। संक्रमण के बाद उसे आईसीयू में रखा गया था। वेंटिलेटर पर होने के बावजूद उसकी  स्थिति बिगड़ती गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें