फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लीजेंड कार Porsche 911 चार करोड़ रुपये से ज्यादा में हुई नीलाम, कोरोना वायरस के खिलाफ जंग के लिए जमा किया पैसा

Thu, 23 Apr 2020 08:03 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एक कार जो किसी भी स्पोर्ट्स कार प्रेमी के गैरेज में सबसे अहम स्थान पाती, एक Porsche 911 (पोर्श 911) लास्ट जेनरेशन की आखिरी कार को हाल ही में अमेरिका में Covid-19 (कोरोना वायरस) बीमारी के खिलाफ लड़ाई में सहयोग के लिए पैसा जमा करने के लिए 550,000 डॉलर (करीब 4 करोड़ 18 लाख रुपये) में नीलाम किया गया है। 
विज्ञापन
Porsche 911 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रिपोर्ट के मुताबिक पोर्शे ने कथित रूप से एक अच्छे काम के लिए फंड इकट्ठा करने के लिए कार को नीलाम किया। रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने कार में कई अपग्रेड किए हैं जिसमें 911 स्पीडस्टर हेरिटेज डिजाइन क्रोनोग्राफ शामिल है। शुरुआत में यह उम्मीद की जा रही थी कि यह कार लगभग 300,000 डॉलर (करीब 2 करोड़ 28 लाख रुपये) की कीमत हासिल करेगी लेकिन इसके लिए आखिरी बोली 550,000 डॉलर पर बंद हुई। 
विज्ञापन

हालांकि विजेता की पहचान उजागर नहीं की गई है, लेकिन अब उसे Porsche AG Weissach  (पोर्शे एजी वेसाच) डेवलप्मेंट हेडक्वार्टर में वहां के कामकाज को पर्दे के पीछे से देखने का भी मौका मिलेगा। 

मोटर 1 के अनुसार, 911 Speedster (911 स्पीडस्टर) की आखिरी कार पोर्शे द्वारा बनाई गई 1,948 यूनिट्स में से एक है। इसमें एक 4-लीटर इंजन मिलता है जो अधिकतम 502 hp का पावर पैदा करता है। इस कार में 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है। 

नीलामी से हुई आय को यूनाइटेड वे वर्ल्डवाइड COVID-19 सामुदायिक प्रतिक्रिया और रिकवरी फंड में दिया जाएगा। पोर्शे ने एक ट्वीट में कहा, "हम बेहद खुश है कि हमारे इतिहास का यह टुकड़ा एक महत्वपूर्ण कार्य में मददगार बन सकता है।" 
 
विज्ञापन

इस कार को बाद में एक समारोह में विजेता को सौंप दिया जाएगा। इस कार्यक्रम में Porsche Cars North America (पोर्शे कार उत्तरी अमेरिका) के प्रेसिडेंट और सीईओ क्लाउस जेलमर भी मौजूद रहेंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें