फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई: धारावी में एक दिन में बढ़े 15 कोरोना संक्रमित, महाराष्ट्र में 134 नए मरीज

Mon, 13 Apr 2020 02:13 AM IST
योगेश साहू अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।
विज्ञापन
देश में लागू लॉकडाउन के दौरान कोलकाता में एक अस्पताल के बाहर खाने के पैकेट बांअे जाने का इंतजार करते लोग। - फोटो : PTI
विज्ञापन

एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती धारावी में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। रविवार को एक दिन में 15 नए मरीज सामने आए। इससे कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 43 हो गई। धारावी में अब तक चार लोगों की मौत भी हो चुकी है। वहीं, महाराष्ट्र में अब तक 208 संक्रमित रोगी ठीक होने के साथ 1895 कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आ चुके हैं और 127 लोग दम तोड़ चुके हैं।

विज्ञापन


महाराष्ट्र में रविवार के दिन कोरोना के 134 नए मामले सामने आए, जिसमें कोरोना वायरस का हॉटस्पॉट बनी मुंबई के 113 नए मरीज शामिल हैं। इसमें से धारावी इलाके में एक दिन में ही 15 कोरोना संक्रमित मिलना खतरनाक संकेत माना जा रहा है। वरली, सायन कोलीवाड़ा, मीरा भाईंदर, वसई-विरार, रायगढ़ और भिवंडी में भी नए मरीज मिले हैं।

जिन इलाकों में कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं उस परिसर को सील किया जा रहा है। धारावी में लगातार बढ़ रहे मामलों को देखते हुए यहां शनिवार से घर-घर जाकर लोगों की कोरोना स्क्रीनिंग भी शुरू हो चुकी है, जिससे जल्द से जल्द संक्रमित लोगों की पहचान हो सके और कोरोना संक्रमण को नियंत्रित किया जा सके।
विज्ञापन


वहीं, बांद्रा पूर्व के कलानगर इलाके को पूरी तरह सील करने के बाद पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। बांद्रा-वर्ली सी लिंक भी वीरान हो गया है यहां  वाहनों की आवाजाही न के बराबर है।

नासिक में 13 और नागपुर में 14 मरीज मिले

रविवार को नासिक में 13 और नागपुर में 14 कोरोना वायरस से संक्रमित नए मरीज मिले हैं। नागपुर में मिले सभी संक्रमित तब्लीगी जमात के मरकज से संबंधित बताए गए हैं। वहीं, मालेगांव में 18 कोरोना संक्रमित मिले, जिससे यहां मरीजों की संख्या बढ़कर 28 हो गई है। भिवंडी में भी एक कोरोना संक्रमित मिला है।

भिवंडी के उस परिसर को सील कर कोरोना संक्रमित के परिजनों को घर में ही क्वारंटीन कर दिया गया है। वहीं, पुणे के रूबी क्लीनिक में एक 45 वर्षीय नर्स के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद 30 नर्सों को कग्वंरटीन किया गया है। इन सभी नर्सों को काम के दौरान कोरोना वायरस की चपेट में आने की आशंका जताई गई है।
विज्ञापन

रेड, ओरेंज और ग्रीन जोन में बंटा महाराष्ट्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बीच शनिवार को बातचीत के बाद राज्य को तीन जोन में बांटने का निर्णय लिया गया है। राज्य के 36 जिलों में जहां 15 मरीज से अधिक मरीज कोरोना प्रभावित हैं उसे रेड जोन में रखा गया है।

जैसे मुंबई, ठाणे पुणे, नागपुर, नासिक, सांगली, औरंगाबाद, पालघर और रायगढ़ रेड जोन में है। इन जिलों में लॉकडाउन के दौरान किसी भी तरह की छूट नहीं मिलेगी। वहीं, ओरेंज जोन में वे जिले शामिल किए गए हैं जहां कोरोना का प्रभाव कम है और ग्रीन जोन में वे जिले हैं जहां कोरोना का संक्रमण न के बराबर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें