स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में सक्रिय मामलों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटों में 44,202 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए हैं, इसी के साथ देश में अब तक 1,15,69,241 मरीज कोरोना वायरस को मात दे चुके हैं। रोजाना के आधार पर दर्ज होने वाले नए कोरोना केसों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या आधी से भी कम है। फिलहाल देश में सक्रिय मामले बढ़कर 6,58,909 पहुंच गए हैं।
सात करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन
बता दें कि देश में दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान जारी है। आज से देश में टीकाकरण का तीसरा चरण शुरू हो गया है, जिसके तहत 45 साल से ऊपर वालों को भी कोविड वैक्सीन लगाई जा रही है। देश में अब तक 7,30,54,295 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।