दीदी ने जिन राजनीतिक पार्टियों को चिट्ठी लिखी हैं, उनमें सिर्फ कांग्रेस चुनाव लड़ रही है। बाकी के पार्टियों का बाहर से समर्थन है। बता दें कि ममता बनर्जी ने जिन राजनीतिक पार्टियों को चिट्ठी लिखी है, उनमें कांग्रेस (सोनिया गांधी), एनसीपी (शरद पवार), डीएमके (एमके स्टालिन), राजद (तेजस्वी यादव), शिवसेना (उद्धव ठाकरे), आम आदमी पार्टी (अरविंद केजरीवाल), बीजेडी (नवीन पटनायक) और वाईएसआर कांग्रेस (जगन रेड्डी) शामिल हैं।
ममता बनर्जी ने अपनी चिट्ठी में लिखा, 'मैं यह चिट्ठी उन सभी राजनीतिक पार्टियों को लिख रही हूं, जो भाजपा के खिलाफ हैं। मैं इस बात को लेकर चिंतित हूं कि भाजपा की केंद्र सरकार लोकतंत्र खत्म करने की कोशिश कर रही है।' उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि अब वह समय आ गया है, जब हमें लोकतंत्र बचाने के लिए भाजपा के खिलाफ एकजुट हो जाना चाहिए।' तो क्या ममता की इस चिट्ठी का फायदा चुनाव और चुनाव के बाद बनी स्थितियों में मिल सकता है। यह अपनेआप में बड़ा सवाल है।