फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: महाराष्ट्र में कोविड-19 के 6910 नए मामले सामने आए, 147 की मौत

Wed, 21 Jul 2021 12:01 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, मुंबई

सार

  • स्वास्थ्य विभाग ने एक बयान में बताया कि आंकड़ों में सुधार के तहत संक्रमण के 2479 मामले जोड़े गए हैं जबकि पूर्व में 3509 लोगों की मौत के मामले को भी इसमें शामिल किया गया है। सभी आंकड़ों के जुड़ने के साथ राज्य में संक्रमितों की संख्या 62,29,596 हो गई है।
विज्ञापन
कोरोना टीकाकरण - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में मंगलवार को कोविड-19 के 6910 मामले आए और 147 लोगों की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में पूर्व में संक्रमण से 3509 लोगों की मौत तथा कोविड-19 के 2479 मामले भी जोड़े गए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 7510 मरीज स्वस्थ हो गए।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने एक बयान में बताया कि आंकड़ों में सुधार के तहत संक्रमण के 2479 मामले जोड़े गए हैं जबकि पूर्व में 3509 लोगों की मौत के मामले को भी इसमें शामिल किया गया है। सभी आंकड़ों के जुड़ने के साथ राज्य में संक्रमितों की संख्या 62,29,596 हो गई है। इसमें मंगलवार को आए 6910 मामले तथा जोड़े गए 2479 मामले भी शामिल हैं। संक्रमण से अब तक 1,30,753 लोगों की मौत हुई है।

बयान के मुताबिक राज्य में अब तक 60,00,911 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं वहीं 94,593 उपचाराधीन मरीज हैं। अब तक कोविड-19 संबंधी 4,58,46,165 नमूनों की जांच की गयी है। पिछले 24 घंटे के दौरान 1,97,267 नमूनों की जांच की गई।
विज्ञापन


मुंबई में करीब छह महीने बाद संक्रमण के सबसे कम 351 नए मामले सामने आए, 10 की मौत
मुंबई में मंगलवार को 25 जनवरी के बाद एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे कम 351 नए मामले सामने आए जबकि दस रोगियों की मौत हो गई। बीएमसी ने यह जानकारी दी।

बृह्नमुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने एक बयान में कहा कि शहर में 25 जनवरी को संक्रमण के 348 मामले सामने आए थे। संक्रमितों की कुल संख्या अब 7,31,914 जबकि मृतकों की तादाद 15,726 हो गई है।

बयान के अनुसार आज 525 लोगों के संक्रमण से उबरने के बाद ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या 7,07,654 हो गई है। उपचारधीन रोगियों की तादाद 6,161 है। बीते 24 घंटे में 22,015 नमूनों की कोविड-19 जांच की गई। अब तक कुल 78,11,748 नमूनों की जांच की जा चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें