फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस से संक्रमित सेना के जवान ने की आत्महत्या, पेड़ से लटक कर की खुदकुशी

Tue, 12 May 2020 11:33 PM IST
श्रीधर मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
साकेंतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

कोरोना वायरस संकट के दौरान एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। सेना के एक जवान ने मंगलवार को अस्पताल में पेड़ से लटकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक यह जवान कोरोना वायरस से संक्रमित था, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा था।

विज्ञापन


पुलिस की तरफ से बताया गया है कि 31 साल के इस जवान को फेफड़े का कैंसर भी था। इसका यहां के सैन्य बेस अस्पताल में इलाज चल रहा था। उनका कहना है कि जवान के नमूने को कोविड-19 जांच के लिए भेजा गया था और रिपोर्ट के बाद उसमें कोरोना वायरस के संक्रमण पाए गए हैं। पुलिस के मुताबिक जवान के खुदकुशी की सूचना मंगलवार तड़के सुबह चार बजे नरायणा पुलिस थाने को दी गई।

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) दीपक पुरोहित ने इस मामले में बताया कि जब पुलिस मौके पर पहुंची तो जवान का शव कोविड-19 वार्ड के पीछे नायलॉन की रस्सी से पेड़ से लटका मिला। घटनास्थल पर पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस के मुताबिक मृतक का परिवार राजस्थान के अलवर जिले में रहता है। परिवार को जवान के मौत की घटना की सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें