फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्ययन: गंगा नदी के पानी में कोरोना वायरस का नहीं मिला कोई अंश

Thu, 08 Jul 2021 01:18 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, दिल्ली

सार

गंगा में शवों के मिलने के बाद ये अंदाजा लगाया जा रहा था कि गंगा में कोरोना वायरस के अंश पाए जा सकते हैं।
विज्ञापन
गंगा.. - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोविड-19 की दूसरी लहर के चरम पर रहने के दौरान उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ जिलों में नदी से शव निकाले जाने के बाद सरकार द्वारा कराए गए एक अध्ययन में गंगा के पानी में कोरोना वायरस के कोई अंश नहीं पाए गए हैं। सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


यह अध्ययन जल शक्ति मंत्रालय के तहत आने वाले राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन द्वारा वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर), भारतीय विष विज्ञान अनुसंधान संस्थान (आईआईटीआर), लखनऊ, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्डों के सहयोग से किया गया।

सूत्रों ने कहा कि अध्ययन दो चरणों में किया गया जिसमें कन्नौज, उन्नाव, कानपुर, हमीरपुर, इलाहाबाद, वाराणसी, बलिया, बक्सर, गाजीपुर, पटना और छपरा से नमूने लिए गए थे। सूत्रों ने कहा कि एकत्र किए गए नमूनों में से किसी में भी सार्स-सीओवी2 के अंश नहीं मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वायरोलॉजिकल अध्ययन के तहत पानी के नमूनों से वायरस के आरएनए को निकाला गया ताकि जलाशय में वायरल लोड निर्धारित करने के लिए आरटी-पीसीआर जांच की जा सके।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें