फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Covaxin: कोरोना के खिलाफ जिंदगी की जंग में प्रभावी हथियार बनी कोवाक्सिन, फेज 3 ट्रायल में 77.8 फीसदी असरदार

Tue, 22 Jun 2021 03:41 PM IST
दीप्ति मिश्रा एएनआई, नई दिल्ली

सार

भारत बायोटेक की कोरोना वैक्सीन कोवाक्सिन के तीसरे चरण के ट्रायल के आंकड़ों को लेकर आज यानी मंगलवार को भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) ने समीक्षा बैठक की। इस बैठक में पता चला कि कोवाक्सिन 77.8 फीसदी तक असरदार है।
विज्ञापन
कोवाक्सिन वैक्सीन - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की स्वदेशी कोरोना वैक्सीन कोवाक्सिन के तीसरे चरण के ट्रायल के आंकड़ों को लेकर आज यानी मंगलवार को भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) ने समीक्षा बैठक की। इस बैठक में पता चला कि हैदराबाद की कंपनी भारत बायोटेक को कोरोना वैक्सीन कोवाक्सिन 77.8 फीसदी तक असरदार है। सूत्रों का कहना है कि बैठक के बाद भारत के औषधि महानियंत्रक से कोवाक्सिन को मूंजरी मिलने की संभावना है।

विज्ञापन


भारत बायोटेक ने कोवाक्सिन के तीसरे चरण के क्लिनिकल परीक्षण का डाटा भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) को सौंप दिया था। इस डाटा को लेकर डीसीजीआई ने समीक्षा बैठक की, जिसमें वैक्सीन के प्रभावी होने की जानकारी के बारे में बताया गया। 




बता दें कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के साथ भारत बायोटेक की 'प्री-सबमिशन' बैठक से पहले आंकड़ों की समीक्षा बैठक हुई है ताकि वैक्सीन कोवाक्सिन को मंजूरी मिल सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें