फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना टीकाकरणः 18 जनवरी को कुल 148266 लोगों को लगा टीका, दो की मौत पर सरकार ने दी सफाई

Mon, 18 Jan 2021 07:51 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रेस वार्ता - फोटो : ANI
विज्ञापन

देश में कोरोना टीकाकरण अभियान लगातार जारी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार सोमवार को कुल 148266 लोगों को टीका लगाने के बाद लाभार्थियों की कुल संख्या 3,81,305 हो गई है। वहीं टीकाकरण से अबतक 580 लोगों में दुष्प्रभाव सामने आए हैं जिनमें से 7 लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा।

विज्ञापन


दिल्ली में तीन लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया जिनमें से दो को छुट्टी मिल चुकी है और एक को मैक्स अस्पताल, पटपड़गंज में निगरानी में रखा गया है। अधिकारी ने बताया कि उत्तराखंड में एम्स ऋषिकेश में एक व्यक्ति को भर्ती कराया गया और उसकी हालत स्थिर है। छत्तीसगढ़ में एक व्यक्ति को निगरानी में रखा गया है जबकि कर्नाटक में दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि टीका लगवाने के बाद दो लोगों की मौत हुई है लेकिन मौत की वजह वैक्सीन नहीं है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार मुरादाबाद के एक शख्स की मौत हृदय रोग के कारण हुई है। जबकि कर्नाटक के युवक की मौत के बाद पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है। वहीं देर रात कर्नाटक के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जानकारी दी गई कि बेल्लारी में टीका लगवाने युवक की मौत हृदय रोग संबंधी समस्या की वजह से हुई है।
विज्ञापन


इससे पहले स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह भी बताया कि आंध्र प्रदेश में आज 9,758,अरुणाचल प्रदेश में 1,054, असम में 1,872, बिहार में 8,656, छत्तीसगढ़ में 4,459, दिल्ली में 3,111, हरियाणा में 3446,हिमाचल प्रदेश में 2,914, जम्मू-कश्मीर में 1,139, झारखंड में 2,687, कनार्टक में 36,888 लोगों को टीका लगाया गया।  

रविवार को 17,072 लाभार्थियों का टीकाकरण 
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार रविवार को केवल छह राज्यों ने कोरोना वायरस टीकाकरण अभियान चलाया और कुल 17,072 लाभार्थियों को टीका लगाया गया।

शनिवार को 2,07,229 लोगों का टीकाकरण
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार शनिवार को 2,07,229 लोगों को वैक्सीन लगाने के बाद भारत एक दिन में सबसे अधिक टीकाकरण करने के मामले में पूरे विश्व में सबसे आगे हो गया है। इस अभियान अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस जैसे देश भी भारत से पीछे हो गए।

टीकाकरण अभियान शुरू होने के पहले दिन यानि शनिवार को स्वास्थ्यकर्मियों के साथ-साथ एम्स दिल्ली के निदेशक रणदीप गुलेरिया, नीति आयोग के सदस्य वीके पॉल, बीजेपी सांसद महेश शर्मा और पश्चिम बंगाल के मंत्री निर्मल माजी ने भी कोरोना वैक्सीन की खुराक ली।

बता दें कि भारत में टीकाकरण के लिए सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया के जरिए निर्मित ‘कोविशील्ड’ के साथ ही भारत बायोटेक की ओर से विकसित स्वदेशी ‘कोवैक्सीन’ टीके के आपात इस्तेमाल की मंजूरी दी थी। हालांकि भारत बायोटेक की वैक्सीन को लेकर विवाद भी हुआ था।

विज्ञापन

दुष्प्रभाव सामने आने के बाद टीका लगवाने वालों की संख्या घटी

इधर,दिल्ली में हेल्थ वर्कर्स टीका लगाने से डरते हुए दिखाई दे रहे है। पहले दो दिनों की तुलना में दिल्ली में अब स्वास्थ्यकर्मी वैक्सीन के बढ़ते दुष्प्रभावों को देखते हुए टीका लगाने का साहस नहीं जुटा पा रहे है। एलएनजेपी अस्पताल की डॉक्टर ऋतु सक्सेना ने अमर उजाला को बताया कि पहले दिन में करीब 32 लोगों ने कोरोना का वैक्सीन लगवाया था। लेकिन आज वैक्सीन लगवाने वाले लोगों की संख्या घटकर आधी रह गई है।

वहीं, एसजीपीजीआईए लखनऊ के डॉक्टर आरके सिंह ने अमर उजाला को बताया कि कोरोना का टीका लगवाने को लेकर लोग आगे आ रहे है। कहीं कोई समस्या नहीं है। जितना किसी अन्य वैक्सीन को लगाने को लेकर जो प्रभाव होते हैं, वैसे ही इस वैक्सीन लगाने के बाद देखने को मिल रहे हैं। दो दिन की अपेक्षा में फिल्हाल लोगों की संख्या में कमी जरूर हुई है।

ये हो रहा है साइडइफेक्ट
कोविशील्ड वैक्सीन लगने से टीका लगने की जगह नरम पड़ सकती है। दर्द, थकान, मांसपेशियों में पीड़ा, अस्वस्थता, जोड़ो का दर्द, ठंड और जी मचलाने जैसे स्थिति देखी जा सकती है। वही कोवैक्सीन का टीका लगने के  बाद दर्द, सिर में दर्द, थकान, बुखार, शरीर और पेट में दर्द, जी मिचलाना, उल्टी, चक्कर आना, पसीना आना और ठंड लगाना आदि संभव है।

स्वास्थ्य मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार, पहले दो दिन में दो लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन दी गई है। कुछ लोगों को वैक्सीन देने के बाद में सिरदर्द,चक्कर आना, पसीना आना और सीने में भारीपन जैसी शिकायत सामने आई है। लेकिन कोई गंभीर स्थिति में नहीं है। राज्य सरकारों को हर हफ्ते में चार दिन ही टीकाकरण के निर्देश जारी किए गए है, ताकि अन्य लोगों को किसी भी प्रकार की समस्याएं नहीं आए।

दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन के सचिव डॉ. अजय गंभीर ने अमर उजाला से कहा कि कोवैक्सीन और कोविशील्ड दो तरह की वैक्सीन लोगों को लगाई जा रही है। लोगों में वैक्सीन लगने के बाद बुखार और सिरदर्द जैसी समस्याएं सामने आ रही है लेकिन इसे लेकर कोई घबराने की बात नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें