फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना अपडेट्स: पूनावाला बोले- वैक्सीन लगवाने में लोगों की झिझक सबसे बड़ा खतरा, कोरोना से लड़ाई के लिए वैक्सीनेशन जरूरी

Wed, 17 Nov 2021 11:09 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

उन्होंने ट्वीट कर कहा कि वैक्सीन जगत ने राष्ट्र के लिए पर्याप्त वैक्सीन स्टॉक उपलब्ध कराने के लिए भारी प्रयास किया है। आज राज्यों के पास 20 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन की खुराक उपलब्ध हैं। मैं सभी वयस्कों से जल्द से जल्द टीका लगवाने का आग्रह करता हूं।
विज्ञापन
अदार पूनावाला - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोवीशील्ड वैक्सीन बनाने वाली कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला ने टीकाकरण को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि इस महामारी पर काबू पाने के मामले में वैक्सीन को लेकर लोगों में जारी झिझक अब भी सबसे बड़ा खतरा बनी हुई है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि वैक्सीन जगत ने राष्ट्र के लिए पर्याप्त वैक्सीन स्टॉक उपलब्ध कराने के लिए भारी प्रयास किया है। आज राज्यों के पास 20 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन की खुराक उपलब्ध हैं। मैं सभी वयस्कों से जल्द से जल्द टीका लगवाने का आग्रह करता हूं।

विज्ञापन

 

38.07 करोड़ लोगों को दोनों डोज लगाई जा चुकी
विज्ञापन

इस बीच खबर आई है कि देश में चल रहे टीकाकरण अभियान में ऐसा पहली बार हुआ है जब पूरी तरह वैक्सीनेटेड लोगों की संख्या सिंगल डोज लगवा चुके लोगों के पार जा चुकी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब तक 75.54 करोड़ लोग कम से कम एक डोज लगवा चुके हैं। इसमें 38.07 करोड़ लोगों को दोनों डोज लगाई जा चुकी हैं तेा 37.47 करोड़ लोग ऐसे हैं, जिन्होंने अभी तक कोरोना की एक ही खुराक ली है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, देश में अब तक  40.3 प्रतिशत वयस्कों को वैक्सीन को दोनों खुराक दी जा चुकी हैं। जबकि, 40.2 प्रतिशत लोगों को एक ही खुराक दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें