फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona Alert: केंद्र ने राज्यों को लिखा खत, कहा- कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच अस्पतालों को तैयार रखें

Mon, 10 Jan 2022 04:10 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव के मुताबिक, सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सलाह दी जाती है कि वे कुल मामलों की संख्या और सक्रिय मामलों की संख्या पर नजर बनाए रखें। इसके साथ की अस्पतालों की सुविधाओं को बढ़ाया जाए।
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को चिट्ठी लिखी है। इसमें राज्यों से हालात पर पैनी नजर बनाए रखने के लिए कहा गया है। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लिखे गए पत्र में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि मौजूदा स्थिति में कोरोना के मामलों में आए उछाल के बीच पांच से 10 फीसदी सक्रिय मामलों को ही अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता है। हालात तेजी से बदल रहे हैं और रोजाना मामलों की गति भी तेज हो रही है। ऐसे में अस्पताल में भर्ती होने वालों की संख्या भी तेजी से बढ़ सकती है। हमें इसके लिए तैयार रहना होगा। सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सलाह दी जाती है कि वे कुल मामलों की संख्या और सक्रिय मामलों की संख्या पर नजर बनाए रखें। 

विज्ञापन

 
स्वास्थ्य मंत्रालय की चिट्ठी में कहा गया है कि निगरानी के आधार पर स्वास्थ्य कर्मियों की आवश्यकता की समीक्षा की जाए। इसके साथ ही स्वास्थ्यकर्मियों की उपलब्धता की रोजाना समीक्षा हो। भूषण ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लिखे पत्र में कहा कि देश में कोरोना की दूसरी लहर के दौरान अस्पताल में सक्रिय मामलों का आंकड़ा 20-23 फीसदी के बीच था।




उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों में कोरोना के मामलों में वृद्धि हो रही है। इसमें ओमिक्रॉन वैरिएंट के साथ डेल्टा के मामले भी शामिल हैं। इस संबंध में राज्यों और केंद्र शासितप्रदेशों को कोरोना प्रबंधन और मानव संसाधन को लेकर विशेष रूप से स्वास्थ्यकर्मियों को बढ़ाने पर जोर दिया गया है।
विज्ञापन


पांच राज्यों के स्वास्थ्य मंत्री के साथ मंडाविया ने की बैठक
इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने गुजरात, राजस्थान, मध्यप्रदेश, गोवा, दादरा नगर हवेली, दमन और दीव एवं महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्रियों एवं उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान कोरोना से निपटने की तैयारियों व इससे सम्बंधित अन्य पहलुओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने पांच राज्यों व एक केंद्र शासित प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्रियों से स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे को मज़बूत करने, हर ज़िले में टेलीकंसल्टेशन हब स्थापित करने और उपलब्ध बुनियादी ढांचे व स्वास्थ्य सेवा में व्यापक जागरूकता पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें