फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का खतरा: गुजरात के आठ शहरों में बढ़ा लॉकडाउन, सभी पाबंदियां रहेंगी जारी

Mon, 16 Aug 2021 02:50 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, अहमदाबाद

सार

  • अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत, राजकोट, जूनागढ़, भावनगर, जामनगर और गांधीनगर में रात 11 बजे से सुबह छह बजे तक लागू रहेगा कर्फ्यू
  • रविवार को देश में कोरोना के 36,083 नए मामले आए हैं जबकि 493 लोगों की मौत हो गई 
विज्ञापन
कोरोना जांच करता स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकारें कोरोना वायरस को लेकर काफी सतर्क दिख रही हैं। कोरोना के खतरे को देखते हुए गुजरात सरकार ने भी करीब आठ शहरों में कोरोना लॉकडाउन को 28 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया है।

विज्ञापन


इसे लेकर  अधिकारियों ने यह जानकारी दी और कहा कि अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत, राजकोट, जूनागढ़, भावनगर, जामनगर और गांधीनगर में रात 11 बजे से सुबह छह बजे तक कर्फ्यू लागू रहेगा। विज्ञप्ति में कहा गया है जो पाबंदियां 29 जुलाई लागू हुई थी वही पाबंदियां 28 अगस्त तक लागू रहेंगी।

उस आदेश में सार्वजनिक स्थानों पर गणेश उत्सव की अनुमति दी गई थी, जिसमें मूर्ति की ऊंचाई अधिकतम नौ फुट होने चाहिए। गणेश उत्सव के मुद्दे को लेकर गणेश उत्सव समिति के सदस्य गृह राज्य मंत्री से भी बात कर चुके हैं।
विज्ञापन


रविवार को कोरोना के नए मामलों में आई कमी
देश में कोरोना के मामले में जहां कमी देखी जा रही है वहीं रविवार को मृतकों की संख्या ने एक बार फिर से चिंता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, बीते 24 घंटे में कोरोना के 36,083 नए मामले आए हैं जबकि 493 लोगों की मौत हो गई। 

वहीं, 37,927 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। देश में एक्टिव मरीजों की संख्या  3,85,336 है। वहीं देश में कुल मृतकों की संख्या की बात करें तो यह 4,31,225 हो गई है और अब तक कुल स्वस्थ मरीजों की संख्या 3,13,76,015 हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें