देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। बुधवार को कोरोना के नए मामलों ने फिर एक रिकॉर्ड बनाया। एक दिन में कोरोना वायरस के 29,429 नए मामले सामने आए। देश में लगातार छठे दिन कोरोना वायरस से संक्रमण के 26,000 से अधिक मामले सामने आए हैं।
अब तक, देश में संक्रमण के कारण कुल 24,309 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें से महाराष्ट्र में 10,695, दिल्ली में 3,446, गुजरात में 2,069, तमिलनाडु में 2,099, उत्तर प्रदेश में 983, पश्चिम बंगाल में 980, कर्नाटक में 842, मध्यप्रदेश में 673 और राजस्थान में 525 लोगों की मौत हो चुकी है।
इसके अलावा आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के कारण 408, तेलंगाना में 375, हरियाणा में 312, पंजाब में 213, जम्मू-कश्मीर में 195, बिहार में 174, ओडिशा में 74, उत्तराखंड में 50, असम में 40, झारखंड में 36 और केरल में 34 लोगों की मौत हो चुकी है।
छत्तीसगढ़ में 20, पुदुचेरी और गोवा में 18-18, हिमाचल प्रदेश में 11, चंडीगढ़ में 10, अरुणाचल प्रदेश में तीन, मेघालय और त्रिपुरा में दो-दो और लद्दाख एवं दादर एवं नगर हवेली और दमन-दीव में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में जिन संक्रमित लोगों की मौत हुई है, उनमें 70 प्रतिशत से अधिक लोग किसी न किसी अन्य गंभीर बीमारी से भी ग्रस्त थे।
महाराष्ट्र में संक्रमण के सर्वाधिक 2,67,665 मामले सामने आए हैं, जिसके बाद तमिलनाडु में 1,47,324, दिल्ली में 1,15,346, कर्नाटक में 44,077, गुजरात में 43,637, उत्तर प्रदेश में 39,724 और तेलंगाना में 37,745 मामले सामने आए हैं। आंध्र प्रदेश में 33,019, पश्चिम बंगाल में 32,838, राजस्थान में 25,571, हरियाणा में 22,628, बिहार में 19,284 और मध्य प्रदेश में 19,005 मामले सामने आए हैं।
असम में संक्रमण के 17,807, ओडिशा में 14,280, जम्मू-कश्मीर में 11,173, पंजाब में 8,511, केरल में 8,930, छत्तीसगढ़ में 4,379, झारखंड में 4,091, उत्तराखंड में 3,686, गोवा में 2,753, त्रिपुरा में 2,170, मणिपुर में 1,672, पुडुचेरी में 1,531, हिमाचल प्रदेश में 1,309 और लद्दाख में 1,093 मामले सामने आए हैं।