फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से बड़ी राहत: बीते 24 घंटों में 15 हजार से भी कम मामले, 235 की मौत, सक्रिय मरीज घटकर 2 लाख से नीचे

Tue, 22 Feb 2022 07:31 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देश में कोरोना महामारी का प्रसार तेजी से कम होता जा रहा है। संक्रमितों की संख्या में जहां भारी कमी हो रही है वहीं मृतकों का आंकड़ा भी तेजी से कम हो रहा है।
विज्ञापन
भारत में कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में कोरोना महामारी का प्रसार तेजी से कम होता जा रहा है। संक्रमितों की संख्या में जहां भारी कमी हो रही है वहीं मृतकों का आंकड़ा भी तेजी से कम हो रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी मंगलवार के आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के 13,405 मामले सामने आए हैं। इस दौरान 235 लोगों की मौत भी हुई। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े के अनुसार देश में अब 1.81 लाख (1,81,075) सक्रिय मामले बचे हैं। वहीं महामारी की शुरुआत से अब तक स्वस्थ होने वाले कुल मरीजों की संख्या 4.21 करोड़ (4,21,58,510) हो गई है। रोजाना संक्रमण दर की बात करें तो यह 1.98 फीसदी हो गई है।

  • सक्रिय मामले: 1,81,075
  • कुल रिकवरी: 4,21,58,510
  • कुल मौतें: 5,12,344
  • कुल वैक्सीनेशन: 1,75,83,27,441
  • दैनिक पॉजिटिविटी दर: 1.98%

विज्ञापन


राजधानी दिल्ली में बीते 24 घंटों में कोरोना के 360 मामले
दिल्ली में बीते 24 घंटों में कोरोना के 360 नए मामले सामने आए और चार मरीजों की मौत हो गई। वहीं दिल्ली में 28 दिसंबर के बाद पहली बार संक्रमण दर घटकर एक फीसदी से नीचे आ गई। 

कोरोना वैक्सीनेशन का आंकड़ा 176 करोड़ के करीब
कोविन पोर्टल पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार मंगलवार की शाम शाम छह बजे तक देशभर में 77.88 करोड़ लोगों को टीके की दोनों खुराकें लगाई जा चुकी हैं। अब तक टीके की कुल 176 करोड़ से ज्यादा खुराकें दी जा चुकी हैं। इनमें 96.37 करोड़ पहली और 1.82 करोड़ एहतियाती या बूस्टर खुराक भी शामिल हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी टीकों की 11.17 करोड़ खुराकें बची हैं।
विज्ञापन


अब तक कुल 76 करोड़ से अधिक सैंपल टेस्ट किए जा चुके
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने जानकारी देते हुए बताया कि  भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 10,84,247 सैंपल टेस्ट किए गए। वहीं देश में महामारी के शुरुआत से लेकर अब तक कुल 76,12,30,580 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें