फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bengal: 'दुष्कर्म मामलों में सजा की दर 26 प्रतिशत', अभिषेक बनर्जी बोले- बने नया कानून, 50 दिन के अंदर मिले सजा

Tue, 27 Aug 2024 02:01 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

अभिषेक बनर्जी ने एक्स पर एक चार्ट पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि आरजी कर अस्पताल की घटना के बाद पिछले 15 दिनों में महिलाओं से दुष्कर्म और अत्याचार के मामले बढ़े हैं।
विज्ञापन
अभिषेक बनर्जी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा कि भारत में दुष्कर्म के मामलों में सजा की दर 26 फीसदी है। उन्होंने दुष्कर्म विरोधी कानून बनाने की मांग की। जिसमें 50 दिन में मामले की सुनवाई और सजा की प्रावधान किया जाए। 

विज्ञापन


अभिषेक बनर्जी ने एक्स पर एक चार्ट पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि आरजी कर अस्पताल की घटना के बाद पिछले 15 दिनों में महिलाओं से दुष्कर्म और अत्याचार के मामले बढ़े हैं। देश में इन दिनों दुष्कर्म के मामलों में न्याय के लिए लड़ाई जारी है। इसलिए जरूरी है कि एक सख्त दुष्कर्म विरोधी कानून बनाया जाए जिसके तहत 50 दिन में मामले की सुनवाई हो और दोषी को दंड मिल सके। 

उन्होंने लिखा कि यह बेहद चौंकाने वाला है कि भारत में दुष्कर्म के मामलों में सजा की दर महज 26 फीसदी है। इससे साफ है कि हर 100 मामलों में से केवल 26 मामलों में ही दोष सिद्ध होता है। जबकि 74 अपराधी सजा के बिना ही बचकर निकल जाते हैं। अगर हमें पीड़ितों को न्याय दिलाना है तो राज्य और केंद्र सरकार से दुष्कर्म विरोधी कानून की मांग करें। 
विज्ञापन


क्या है कोलकाता मामला
बता दें कि हत्या की घटना के खिलाफ देश भर में व्यापक विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। कोलकाता के सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में नौ अगस्त को चिकित्सक का शव मिला था, जिस पर गंभीर चोटों के निशान थे। इस घटना के संबंध में रॉय को अगले दिन गिरफ्तार किया गया था। कलकत्ता हाईकोर्ट ने 13 अगस्त को इस मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी थी। इसके अगले दिन केंद्रीय एजेंसी ने जांच कोलकाता पुलिस से अपने हाथ में ले ली। कोर्ट ने निर्देश पर कॉलेज के पूर्व प्राचार्य समेत पांच का पॉलीग्राफ टेस्ट कराया गया था।

सामान्य हो रहे हालात
प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ दरिंदगी से दुष्कर्म और फिर उसकी निर्मम तरीके से हत्या करने के मामले में लगातार लोगों में गुस्सा बढ़ता जा रहा है। कोलकाता में छात्र संगठन नबन्ना मार्च निकाल रहे हैं। इस बीच, आरजी कर अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक और उप प्राचार्य सप्तर्षि चटर्जी ने कहा कि अस्पताल के लिए अच्छे दिन फिर से शुरू होंगे। धीरे-धीरे हालात सामान्य हो रहे हैं। यहां रोगियों की संख्या अब एक हजार को पार कर गई है।
विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें