फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: धुले में टीपू सुल्तान के अवैध स्मारक पर बवाल, हिंदू संगठन ने की शिकायत; हटाने पहुंचे AIMIM विधायक

Sat, 10 Jun 2023 01:02 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धुले

सार

धुले के एसपी संजय बारकुंड के मुताबिक, इस घटना के सामने आने के बाद ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन पार्टी के विधायक फारुख शाह खुद विवाद वाले स्थल पर पहुंचे और टीपू सुल्तान का स्मारक हटवाया। 
विज्ञापन
धुले में टीपू सुल्तान का स्मारक। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में औरंगजेब और टीपू सुल्तान को लेकर विवाद लगातार जारी है। इस बीच राज्य के धुले में टीपू सुल्तान के एक स्मारक को लेकर विवाद भड़क उठा। बताया गया है कि यहां एक चौक पर टीपू सुल्तान का अवैध स्मारक बना था। इसे लेकर हाल ही में स्थानीय हिंदू संगठन- भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने शिकायत की, जिसके बाद नगरपालिका ने स्मारक को हटाने का निर्देश जारी कर दिया। 
विज्ञापन


धुले के एसपी संजय बारकुंड के मुताबिक, टीपू सुल्तान का स्मारक मुख्य सड़क पर ही बना था, जबकि इसकी कोई मंजूरी नहीं थी। हमें खबर मिली थी कि यह अवैध स्मारक है। हमने इसे हटवाने के लिए बैठक की। इस घटना के सामने आने के बाद ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन पार्टी के विधायक फारुख शाह खुद विवाद वाले स्थल पर पहुंचे और टीपू सुल्तान का स्मारक हटवाया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें