फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान को भी नहीं बख्श रहे नेता: त्रिशूर विधायक ने किया आपत्तिजनक पोस्ट, फिर मांगनी पड़ी माफी; भाजपा हुई हमलावर

Thu, 25 Jan 2024 03:40 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, त्रिशूर

सार

देवी-देवताओं पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद केरल के त्रिशूर विधानसभा सीट से विधायक पी बालाचंद्रन ने सोशल मीडिया पोस्ट साझा कर माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि अगर मेरे पोस्ट से किसी को ठेस पहुंची तो मैं उसके लिए माफी मांगता हूं। 
विज्ञापन
त्रिशूर विधानसभा सीट से विधायक पी बालाचंद्रन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल की त्रिशूर विधानसभा सीट से विधायक पी बालाचंद्रन की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सोशल मीडिया पोस्ट पर उन्होंने हिंदू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिसके बाद से विवाद बढ़ गया है। विवाद को बढ़ता देख उन्होंने कहा कि मैंने सिर्फ एक पुरानी कहानी पोस्ट की थी। अगर मेरे इस पोस्ट से किसी को ठेस पहुंची है तो मुझे इस पर खेद है। गौरतलब है कि उन्होंने रामायण पर एक विवादास्पद पोस्ट किया था। 
विज्ञापन


अपने पोस्ट के लिए माफी मांगता हूं- बालाचंद्रन
एक अन्य पोस्ट में उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिन पहले मैंने एक पोस्ट साझा किया था। मेरा इरादा किसी को ठेस पहुंचाने का नहीं था। हालांकि मैंने विवाद के बाद पोस्ट को तुरंत हटा दिया है। इसलिए आपको इस बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं है। मैं दिल से अपने इस पोस्ट के लिए माफी मांगता हूं। 

भाजपा का आरोप, हिंदुओं की भावना को ठेस पहुंचाया गया 
वहीं मामले पर भाजपा ने सीपीआई विधायक बालाचंद्रन पर जमकर हमला किया है। भाजपा ने कहा कि इस मामले पर उन पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। साथ ही भाजपा ने कहा कि करोड़ों हिंदुओं की आस्था को उन्होंने ठेस पहुंचाया है। हिंदू देवी-देवताओं को की गई टिप्पणी के कारण जन्में विवाद के बाद विधायक बालाचंद्रन ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट को डिलीट कर दिया है। गौरतलब है कि भाजपा त्रिशूर जिला अध्यक्ष केके अनीश कुमार ने स्क्रीनशॉट शेयर कर बालाचंद्रन की पोस्ट की आलोचना की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें