फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्हाट्सएप ग्रुप पर पैगंबर के खिलाफ किए गए विवादित पोस्ट के बाद बवाल

Tue, 12 Jul 2016 06:23 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
मैसेज के बाद हंगामा - फोटो : ब्यूरो/ मथुरा
विज्ञापन
यूपी के मथुरा शहर में व्हाट्सएप ग्रुप पर धर्म को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी से एक समुदाय के लोग भड़क गए। भीड़ ने पहले खारीकुआं पर जाम लगाया, इसके बाद कोतवाली घेर ली। काफी देर हंगामा होने के चलते आसपास का बाजार बंद हो गया।
विज्ञापन


आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने पर ही लोग माने। पुलिस ने ग्रुप पर भेजे गए मैसेज का अध्ययन करने के बाद कार्रवाई की बात कही है। देर शाम आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। घटनाक्रम सोमवार शाम का है। बताया गया है कि मथुरा के खारीकुआं इलाके में एक व्हाट्सएप ग्रुप पर पैगंबरे इस्लाम के संबंध में पोस्ट की गई थी। एक समुदाय के लोगों ने इस पर आपत्ति जताई और हंगामा शुरू हो गया।

आरोप है कि खारीकुआं क्षेत्र में ही दुकान करने वाले बंटी नाम के युवक ने यह मैसेज पोस्ट किया था। इस पर कार्रवाई की मांग गूंजने लगी और हंगामे के चलते बाजार बंद हो गया। समुदाय के लोग बड़ी संख्या में इकट्ठा होकर थाना कोतवाली पहुंचे और उसे घेर लिया। लोगों का कहना था कि जब तक पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं करेगी वह यहां से नहीं हटेंगे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

देखते ही देखते छावनी बना पूरा इलाका

समुदाय के लोगों समझाते प्रशासनिक अधिकारी - फोटो : ब्यूरो/ मथुरा
हंगामा बढ़ने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद मामले में रिपोर्ट दर्ज होने पर लोग शांत हुए। इधर आरोपी दुकान बंद करके भाग गया। पुलिस ने देर शाम तक लगातार दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

एसपी सिटी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि कृष्णा नगर निवासी मुकेश उर्फ बंटी के नाम की तहरीर दी गई थी जिस पर मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी गई। शाम को वह दुकान बंद करके भाग गया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।       

सोमवार शाम को पुलिस के हाथ-पांव उस वक्त फूल गए जब बड़ी संख्या में एक समुदाय के लोगों ने जुटकर हंगामा शुरू किया। शुरूआत में तो प्रशासन मामले को हल्के में लेता रहा लेकिन जब बवाल बढ़ा तो शहर भर की पुलिस बुला ली गई। खुद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस लाइन से भी रिजर्व पुलिस बल को बुला लिया था। तत्काल बंटी नाम के युवक के घर पर दबिश डलवाई गई लेकिन वह हाथ ही नहीं लगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें