फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार बढ़ रहे सक्रिय केस : 949 नए कोरोना संक्रमित मिले, छह लोगों ने तोड़ा दम

Fri, 15 Apr 2022 10:44 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देश में अब कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,30,39,972 हो गई है। सक्रिय केस भी बढ़कर 11,191 हो गई है। वहीं, कुल मृतक संख्या बढ़कर 5,21,743 हो गई है। 
विज्ञापन
बूस्टर खुराक - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में कोरोना के सक्रिय केस रोज बढ़ते जा रहे हैं। हालांकि बीते 24 घंटे में नए संक्रमितों की संख्या कम होकर 949 पर आ गई, लेकिन बीते दो दिनों में ज्यादा संक्रमित मिलने से सक्रिय केस बढ़ गए। वहीं,  छह और लोगों ने दम तोड़ दिया। 

देश में अब कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,30,39,972 हो गई है। सक्रिय केस भी बढ़कर 11,191 हो गई है। वहीं, कुल मृतक संख्या बढ़कर 5,21,743 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार सुबह दी गई जानकारी के अनुसार देश में सक्रिय केस कुल संक्रमितों की तुलना में 0.03 फीसदी हैं, वहीं, रिकवरी रेट 98.76 फीसदी। बीते 24 घंटे में सक्रिय केस में 133 की बढ़ोतरी हुई है। 

विज्ञापन


मंत्रालय के अनुसार दैनिक सकारात्मकता दर 0.26 फीसदी और साप्ताहिक सकारात्मकता दर 0.25 फीसदी दर्ज की गई है। वहीं, बीमारी से स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 4,25,07,038 हो गई है। मृत्यु दर 1.21 फीसदी है।

इस बीच दिल्ली एनसीआर के स्कूलों में बच्चों व शिक्षकों के संक्रमित मिलने से कुछ चिंता बढ़ गई है। दिल्ली के अलावा गाजियाबाद और नोएडा में भी छात्र व शिक्षक कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इन स्कूलों को बंद कर छात्रों को छुट्टी पर भेज दिया गया है। बच्चों में संक्रमण के मामले बढ़ने के चलते अभिभावक चिंता में आ गए हैं। करीब 12 दिन बाद स्कूलों में सीबीएसई की दसवीं व बारहवीं की परीक्षाएं भी शुरू होनी है। ऐसे में अभिभावकों की चिंता ज्यादा बढ़ी हुई है। 
विज्ञापन




देश में टीकाकरण अभियान जारी है। अब तक 186.30 करोड़ खुराक दी जा चुकी है। वयस्कों के टीकाकरण के साथ ही 12 से 18 साल तक के बच्चों को भी टीके लगाए जा रहे हैं। हाल ही में सरकार ने उन वयस्कों को सशुल्क बूस्टर डोज लगवाने की इजाजत दे दी है, जिन्हें दो टीके पहले लग चुके हैं।

आयुष्मान भारत: शनिवार से 1 लाख कल्याण केंद्रों पर मिलेगी टेली-परामर्श सुविधा
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने शुक्रवार को बताया कि 16 अप्रैल से एक लाख आयुष्मान भारत-स्वास्थ्य और कल्याण केंद्रों (एबी-एचडब्ल्यूसी) में टेली-परामर्श सुविधा 'ई-संजीवनी' शुरू होगी। मांडविया ने मंगलवार को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एबी-एचडब्ल्यूसी और टेली-परामर्श सेवाओं के संचालन की स्थिति की समीक्षा के लिए एक डिजिटल बैठक की अध्यक्षता की थी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें